Trisha Krishnan to join Vijay Thalapathy TVK and may even contest from Tiruchirapalli West खुल्लम खुल्ला साथ दिखेंगे ये दोनों? तृषा के विजय थलापति की TVK से चुनाव लड़ने की चर्चा तेज, India News in Hindi - Hindustan
More

खुल्लम खुल्ला साथ दिखेंगे ये दोनों? तृषा के विजय थलापति की TVK से चुनाव लड़ने की चर्चा तेज

तमिलनाडु विधानसभा में ऐतिहासिक जीत हासिल करने के बाद विजय थलापति अब अपनी कथित गर्लफ्रेंज तृषा को चुनावी मैदान में ला सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दो सीटों पर जीत हासिल करने वाले विजय दूसरी सीट से इस्तीफा देकर वहां से तृषा को खड़ा कर सकते हैं।

Wed, 6 May 2026 09:42 PMUpendra Thapak लाइव हिन्दुस्तान
share
खुल्लम खुल्ला साथ दिखेंगे ये दोनों? तृषा के विजय थलापति की TVK से चुनाव लड़ने की चर्चा तेज

Trisha Krishnan to join Vijay TVK:तमिलनाडु की राजनीति में ऐतिहासिक जीत हासिल करने के बाद थलापति विजय इस समय बहुमत जुटाने की जुगत में हैं। इसी बीच उनकी कथित गर्लफ्रेंड अभिनेत्री तृषा कृष्णन के राजनीति में आने की चर्चा तेज है। न्यूज 24 की एक रिपोर्ट के मुताबिक टीवीके के कई नेता चाहते हैं कि तृषा पार्टी में आएं और तमिलनाडु की तिरुचिरापल्ली पूर्व विधानसभा क्षेत्र में होने वाले उपचुनाव में पार्टी की तरफ से उम्मीदवार बनें। हालांकि अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

तमिल सिनेमा जगत में विजय और तृषा के अफेयर की चर्चाएं आम हैं। 4 मई को जब तमिलनाडु विधानसभा के चुनावी नतीजों के साथ-साथ तृषा का जन्मदिन भी था। नतीजे जब विजय के पक्ष में आ रहे थे, तब तृषा को टीवीके प्रमुख के चेन्नई स्थित घर पर देखा गया था। खबरों के मुताबिक दोनों ने वहीं पर चुनावी जीत और बर्थडे का जश्न मनाया।

तिरुचिरापल्ली से चुनाव लड़ने की चर्चा क्यों?

तृषा के तिरुचिरापल्ली पूर्व से चुनाव लड़ने की चर्चा इसलिए भी तेज है क्योंकि पहली बार चुनाव लड़ रहे विजय ने दो सीटों (चेन्नई की पेरम्बूर और तिरुचिरापल्ली पूर्व) से चुनाव लड़ा था। टीवीके प्रमुख इन दोनों ही सीटों पर विजयी घोषित हुए हैं। अब ऐसी स्थिति में उन्हें 14 दिनों के भीतर किसी एक सीट से इस्तीफा देना होगा, जिस पर अगले 6 महीने के भीतर उपचुनाव होगा। चूंकि पेरम्बूर पर विजय का जीत का अंतर ज्यादा है और यह राजधानी से पास भी है, तो संभावना है कि वह तिरुचिरापल्ली से ही इस्तीफा दें। रिपोर्ट्स के मुताबिक पार्टी नेताओं को उम्मीद है कि अगर तृषा के तिरुचिरापल्ली पूर्व से चुनावी मैदान में आती हैं, तो इससे जनता की नाराजगी भी कम होगी और पार्टी को भी ज्यादा मजबूती मिलेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तमिल में 155,गणित में 95;TN के अगले CM बनने वाले विजय को 10वीं में कितने मार्क्स

रिपोर्ट के मुताबिक अभिनेता विजय और टीवीके नेता अब तृषा कृष्णन को चुनावी मैदान में आने के लिए मनाने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, अभी तक इस पर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

विजय और तृषा के अफेयर की चर्चा आम

बता दें, विजय थलापति और तृषा कृष्णन तमिल सिनेमा का बड़ा नाम हैं। दोनों ने गिली, लियो और तमाम अन्य फिल्मों में साथ काम किया है। दोनों को कई बार साथ देखा जाता है, जिसकी वजह से उनके अफेयर की चर्चाएं आम हैं। एक इंटरव्यू के दौरान भी तृषा ने विजय को खास दोस्त बताया था। इसके अलावा जब विजय की पत्नी ने अदालत में तलाक की याचिका लगाई, तो उन्होंने थलापति के किसी हीरोइन के साथ रिलेशन में होने का जिक्र किया। इसके बाद दोनों के बीच अफेयर की चर्चा ने जोर पकड़ लिया। हालांकि, न तो तृषा ने और न ही विजय ने कभी सार्वजनिक रूप से अपने रिश्ते को स्वीकार किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तमिलनाडु में फंसा सत्ता का पेच, बहुमत नहीं जुटा पाए थलापति विजय

इन सब चर्चाओं से अलग ऐतिहासिक जीत हासिल करने के बाद विजय अभी बहुमत जुटाने की कोशिश में लगे हुए हैं। 108 सीटों पर विजयी रहने वाली विजय की पार्टी टीवीके को कांग्रेस के 5 विधायकों का समर्थन मिला हुआ है। लेकिन यह भी बहुमत के आंकड़े से उनको दूर रखते है। तमाम उठा पटक के बीच विजय ने आज राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर के पास जाकर सरकार बनाने का दावा पेश किया। हालांकि, सूत्रों के मुताबिक राज्यपाल ने अभी उनके बहुमत के आंकड़े पर भरोसा नहीं जताया है।