YRKKH 03 March 2026 Written Update in Hindi Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Meher saw armaan abhira together YRKKH 03 March: अरमान और अभिरा को साथ देख मेहर लेती है बड़ा फैसला, दादी-सा Abhira को करती हैं कॉल, Tv Hindi News - Hindustan
More

YRKKH 03 March: अरमान और अभिरा को साथ देख मेहर लेती है बड़ा फैसला, दादी-सा Abhira को करती हैं कॉल

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Today's Episode: टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अरमान और अभिरा साथ रहते हैं। अभिरा और अरमान को साथ देख मेहर बड़ा फैसला लेती है।

Tue, 3 March 2026 10:21 AMVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share
YRKKH 03 March: अरमान और अभिरा को साथ देख मेहर लेती है बड़ा फैसला, दादी-सा Abhira को करती हैं कॉल

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के 3 मार्च के एपिसोड में अरमान, अभिरा के साथ बेकिंग क्लास में बिजी रहता है। अभिरा हिम्मत करके अरमान से पूछती है, ‘मेरी मंकी मुझे याद करती है?’ अरमान, अभिरा के सवाल का जवाब नहीं देता है। वह फोन चेक करने लगता है। मेहर के मिस्ड कॉल्स देख अरमान चौंक जाता है। इसी बीच, मेहर बेकिंग क्लास पहुंचती है। मेहर, अरमान और अभिरा को साथ में केक बनाते देख मेहर भड़क जाती है। हालांकि, बिना कुछ कहे वहां से चली जाती है।

अभिरा पर भड़केगा अरमान

मेहर के जाते ही अरमान और अभिरा टकरा जाते हैं। अभिरा के हाथ से उसका केक गिर जाता है और अरमान का केक खराब हो जाता है। अरमान भड़क जाता है। अरमान कहता है, ‘कब तक तुम मेरी मायरा की खुशियां इसी तरह बर्बाद करती रहोगी? आखिर कब तक?’ अभिरा, वाणी का केक अरमान को देने की कोशिश करती है। लेकिन अरमान लेने से मना कर देता है। हालांकि, अभिरा नहीं रुकती है। अभिरा अपना बनाया हुआ केक मायरा और वाणी को भेज देती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अरमान और अभिरा करेंगे प्यार का इजहार, एक दूसरे से पूछेंगे- मुझसे शादी करोगे?
ये रिश्ता क्या कहलाता है

मेहर की प्रार्थना

अरमान होलिका दहन करने घर जाता है। अरमान सबको ऑर्डर देता है कि वे उसकी और अभिरा की मुलाकात की बात मायरा को नहीं बताएंगे। इसी बीच मेहर की एंट्री होती है। मेहर, अरमान के करीब जाने की कोशिश करती है। हालांकि, अरमान, अभिरा की यादों में इतना खोया रहता है कि मेहर पर ध्यान ही नहीं देता है। मेहर प्रार्थना करती है कि अगली होली वो और अरमान पति-पत्नी के रूप में मनाएं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:YRKKH: मेहर मित्तल की पार्टी में पहुंचेगी अभिरा, अरमान को देगी वॉर्निंग

दादी-सा को होगी अभिरा की टेंशन

अरमान को परेशान देख दादी-सा को अभिरा की टेंशन होने लगती है। दादी-सा सोचती हैं कि जब अरमान का ये हाल है तो अभिरा का क्या हाल हो रहा होगा। अभिरा का हाल जानने के लिए दादी-सा, अभिरा को कॉल करती हैं। लेकिन अभिरा कॉल नहीं उठाती है। वहीं वाणी और मायरा केक देख खुश हो जाती हैं। केक के ऊपर मेरी प्यार बेटी लिखा होता है। दोनों को समझ नहीं आता है कि ये केक दोनों में से किसके लिए है। ऐसे में दोनों केक शेयर करने का फैसला लेते हैं। केक खाते ही मायरा, अभिरा को याद करने लगती है। मायरा को याद आता है कि अभिरा भी इसी तरह का केक बनाती थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अनुपमा को सुनने पड़ेंगे ताने, बच्चे के लिए राही पर दबाव बनाएगी वसुंधरा

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।