Anupamaa 2 March: अनुपमा को सुनने पड़ेंगे ताने, बच्चे के लिए राही पर दबाव बनाएगी वसुंधरा
Anupamaa 2 March 2026 Full Episode: अनुपमा सीरियल के सोमवार के एपिसोड की शुरुआत तो एक गुड न्यूज के साथ होगी, लेकिन फिर वसुंधरा कोठारी ऐसे खुशगवार मौकों पर भी जली कटी बातें करने से बाज नहीं आएगी।

Anupamaa 2 March 2026 Full Episode: रुपाली गांगुली और अद्रिजा रॉय स्टारर टीवी सीरियल अनुपमा के आज के एपिसोड की शुरुआत काफी इमोशनल रहेगी। परी बहुत एक्साइटेड होकर राही को एक साड़ी दिखाएगी। यह साड़ी वह अनुपमा के जन्मदिन के लिए लाई होगी। राही बताएगी कि उसे याद है कि आज मम्मी का बर्थडे है और उसने भी एक प्यारा सा हैंड मेड कार्ड तैयार किया है। साथ ही राही बताएगी कि प्रेम भी कुछ स्पेशल सरप्राइज प्लान कर रहा है। घर में चल रहे तनाव के बावजूद बच्चे तय करते हैं कि वे अनुपमा का जन्मदिन जरूर मनाएंगे। उधर, अनुपमा सपने में अनुज को देखती है, जो उसे जन्मदिन की बधाई दे रहा है। पुरानी यादों में खोई अनुपमा की नींद तब टूटती है जब उसे पता चलता है कि अंश, प्रार्थना को लेकर हॉस्पिटल भागा है।
अनुपमा के बर्थडे पर घर आएगी नन्हीं परी
हॉस्पिटल पहुंच कर अनुपमा अंश को संभालती है, जो कि बहुत घबराया हुआ है। अंश कहता है कि वह प्रार्थना को दर्द में नहीं देख पा रहा, जिस पर अनुपमा उसे समझाती है कि एक-दूसरे का दर्द समझना अच्छी बात है। जल्द ही डॉक्टर खुशखबरी देते हैं कि प्रार्थना ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। पूरा परिवार खुशी से झूम उठता है। तभी राही को अहसास होता है कि आज तो अनुपमा का भी जन्मदिन है। यानी घर की लक्ष्मी और नन्ही परी, दोनों का जन्मदिन एक ही दिन है। इस इत्तेफाक से सभी बहुत खुश होते हैं, सिवाए वसुंधरा कोठारी के।
खुशी के मौके पर वसुंधरा करेगी ऐसी हरकत
खुशी के इस मौके पर भी वसुंधरा कड़वी बातें कहने से बाज नहीं आती। जब अनुपमा उनसे आशीर्वाद लेने जाती है, तो वसुंधरा कहती है कि भले ही बच्ची का जन्मदिन तुम्हारे बर्थडे पर हो, लेकिन उसकी किस्मत तुम्हारे जैसी नहीं होनी चाहिए। अनुपमा इस बात से थोड़ी सोच में पड़ जाती है लेकिन खामोश रहकर भगवान से बच्ची की सलामती की दुआ मांगती है। इसके बाद अनुपमा प्रार्थना को बधाई देते हुए कहती है कि मां बनने के साथ ही उसका भी दूसरा जन्म हुआ है। वसुंधरा जिद करती है कि वह बच्ची को सबसे पहले उठाएगी, लेकिन अनुपमा कहती है कि पहला हक माता-पिता का है।
बच्चे के लिए वसुंधरा बनाएगी राही पर दबाव
अनजाने में अनुपमा खुद बच्ची को पहले उठा लेती है, जिसे देखकर वसुंधरा तंज कसती है। बाद में अनुपमा बच्ची को अंश और प्रार्थना को सौंप देती है। जब गौतम अपनी बेटी को गोद में लेता है तो बच्ची रोने लगती है, जिस पर वसुंधरा फिर ताना मारती है कि बच्ची अपने पिता को पहचान गई है। माहौल तब और तनावपूर्ण हो जाता है जब वसुंधरा, राही और प्रेम पर बच्चा पैदा करने का दबाव डालने लगती है। वह राही की पढ़ाई पर सवाल उठाती है, लेकिन अनुपमा डटकर राही का बचाव करती है और कहती है कि उन पर ऐसे फैसले नहीं थोपे जा सकते।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन