YRKKH Twist: अरमान और अभिरा करेंगे प्यार का इजहार, एक दूसरे से पूछेंगे- क्या तुम मुझसे शादी करोगे?
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert in Hindi: टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के होली स्पेशल एपिसोड में अरमान और अभिरा भांग पी लेंगे। दोनों भांग पीने के बाद एक-दूसरे के करीब आएंगे।

स्टार प्लस के पॉपुलर शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ का होली स्पेशल एपिसोड अरमान और अभिरा के फैंस के लिए वाकई स्पेशल होने वाला है। कैसे? आइए बताते हैं। दरअसल, सामने आए प्रोमो के मुताबिक, अभिरा परेशान होकर मेहर मित्तल की होली पार्टी में जाती है। अरमान, अभिरा को देखकर भड़क जाता है। अरमान, अभिरा पर चिल्लाने लगता है। अरमान कहता है, ‘सबकी होली खराब कर दी! चैन पड़ गया!’
अरमान और अभिरा की बहस
अभिरा कहती है, ‘ये तो बस शुरुआत है।’ अरमान कहता है, ‘चली जाओ यहां से वरना…।’ अभिरा पूछती है, ‘वरना? वरना क्या होगा?’ अरमान कहता है, ‘वरना बहुत बुरा होगा।’ अभिरा भड़क जाती है। अभिरा कहती है, ‘मेरे साथ जो हुआ तुम सह भी नहीं पाते।’ अरमान कहता है, ‘दूसरों पर इल्जाम लगाने से आसान कुछ नहीं होता है।’ अभिरा अपनी आवाज ऊंची करती है और कहती है, ‘गलती करके विक्टिम मोड में जाने से आसान कुछ नहीं होता है।’

अरमान और अभिरा का रोमांटिक पल
इसी बीच पीछे से एक बोर्ड गिरता है। अरमान, अभिरा को बचाने के लिए अपनी तरफ खिंचता है। दोनों पुराने दिनों की यादों में खो जाते हैं। इसके बाद दोनों की एक क्लिप दिखाई जाती है जिसमें दोनों भांग के नशे में एक-दूसरे से बात करते नजर आते हैं।
अभिरा को प्रपोज करेगा अरमान
अभिरा, अरमान से पूछती है, ‘तुमने मुझे मिस किया?’ अरमान कहता है, ‘हर दिन।’ अभिरा पूछती है, ‘मुझसे प्यार करते हो?’ अरमान जवाब देता है, ‘हां।’ इसके बाद दोनों अपने-अपने प्यार का इजहार करते हैं। इतना ही नहीं, दोनों एक-दूसरे को प्रपोज करते हुए पूछते हैं, ‘मुझसे शादी करोगी?’
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन