Yeh Rishta Kya Kehlata hai holi special episode abhira will meet meher mittal and warn armaan yrkkh spoiler alert YRKKH Spoiler Alert: मेहर मित्तल की पार्टी में पहुंचेगी अभिरा, अरमान को देगी वॉर्निंग, Tv Hindi News - Hindustan
More

YRKKH Spoiler Alert: मेहर मित्तल की पार्टी में पहुंचेगी अभिरा, अरमान को देगी वॉर्निंग

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert: टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ का होली स्पेशल एपिसोड धमाकेदार होने वाला है। आठ साल बाद अभिरा और मेहर आमने-सामने आएंगे।

Mon, 2 March 2026 08:10 AMVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share
YRKKH Spoiler Alert: मेहर मित्तल की पार्टी में  पहुंचेगी अभिरा, अरमान को देगी वॉर्निंग

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Twist in Hindi: ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में बहुत बड़ा ट्विस्ट आने वाला है। होली स्पेशल एपिसोड में अभिरा, मेहर मित्तल की पार्टी में धमाकेदार एंट्री लेगी। दरअसल, सामने आए प्रोमो में दिखाया गया है कि अभिरा के मोहल्ले का पानी बंद हो जाता है। अभिरा के मोहल्ले में रहने वाला एक शख्स आकर सबको बताता है कि वे लोग होली नहीं खेल पाएंगे क्योंकि बिल्डर ने उनपर प्रेशर डालने के लिए मोहल्ले का पानी बंद करवा दिया है।

अभिरा का फैसला

बिल्डर की हरकत के बारे में जब अभिरा को पता चलता है तब वह भड़क जाती है। अभिरा, मेहर मित्तल की पार्टी में जाकर होली खेलने का फैसला लेती है। अभिरा अपने साथ अपने मोहल्ले वालों को भी लेकर जाती है। अभिरा, मेहर मित्तल की होली पार्टी में स्वैग के साथ एंट्री लेती है और वहां मौजूद लोगों के साथ होली खेलने लगती है। इतना ही नहीं, रंग वाले पानी से भरी बाल्टी मेहर पर डाल देती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:YRKKH: वाणी से मिलने स्कूल पहुंचेगी मेहर, अभिरा को कॉल करके धमकाएगी विद्य

मेहर को खरीखोटी सुनाएगी अभिरा

मेहर भड़क जाती है। अभिरा, मेहर से कहती है, ‘अगर तुम हमें इतना मिस कर रही थी तो हमें अपनी पार्टी में इन्वाइट ही कर लेती।’ अभिरा की बात सुनकर मेहर हैरान रह जाती है। मेहर कहती है, ‘मेरे इतने बुरे दिन नहीं आए हैं कि मैं तुम लोगाें को मिस करूं।’ अभिरा कहती है, ‘फिर हमारे मोहल्ले का पानी बंद कराके हमें अपनी पार्टी में आने पर मजबूर क्यों किया?’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सपना चौधरी के ऊपर 35 केसेस, बोलीं- 2018 में बिग बॉस करने के बाद मेरा करियर…

अरमान को चेतावनी देगी अभिरा

अभिरा, अरमान से भी भिड़ती है। अभिरा, अरमान को चेतावनी देती है। अभिरा कहती है, ‘ये मोहल्ला मेरा घर है और मैं तुम्हे अपना घर बर्बाद करने नहीं दूंगी। इस बार नहीं।’ अरमान भड़क जाता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कौन हैं वंशज सिंह? प्रिंस ने कहा- आप मेरे फैन थे, इस बात की मुझे शर्मिंदगी है

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।