Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 2 march 2026 written update in hindi armaan cares for abhira maira tattoo YRKKH 2 March: अभिरा के दर्द को देख पिघला अरमान, मायरा ने अपने पिता के लिए बनवाया टैटू, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

YRKKH 2 March: अभिरा के दर्द को देख पिघला अरमान, मायरा ने अपने पिता के लिए बनवाया टैटू

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Today's Episode: टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के आज के एपिसोड में मायरा, वाणी के साथ हॉस्टल के बाहर निकलेगी और जाकर टैटू बनवाएगी।

Mon, 2 March 2026 12:16 PMVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share
YRKKH 2 March: अभिरा के दर्द को देख पिघला अरमान, मायरा ने अपने पिता के लिए बनवाया टैटू

YRKKH 2nd March 2026 Episode: ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के 2 मार्च के एपिसोड में अभिरा, मायरा की आवाज सुनकर इमोशनल हो जाती है। दरअसल, वाणी उर्फ मुक्ति के कहने पर अभिरा कुकिंग क्लासेस में जाने से मना कर देती है। ऐसे में मायरा, मुक्ति से फोन लेती है और अभिरा को मनाने की कोशिश करती है। मायरा की आवाज सुनकर अभिरा रो पड़ती है। वह मायरा की बातों को जवाब नहीं देती है, लेकिन मायरा को एक अलग सा कनेक्शन फील होता है। मायरा, वाणी से कहती है कि उसका मन जानता है कि उसकी मम्मी कुकिंग क्लास के लिए जरूर जाएगी।

अरमान को होगी अभिरा की चिंता

अभिरा, मायरा की बात टाल नहीं पाती है और कुकिंग क्लास के लिए पहुंच जाती है। अरमान और अभिरा को साथ में कुकिंग करने के लिए कहा जाता है। कुकिंग के दौरान दोनों की आपस में बनती नहीं है। ऐसे में अभिरा अपना अलग केक बनाने का फैसला लेती है। केक बनाते वक्त अभिरा का हाथ कट जाता है। अरमान तुरंत अभिरा का हाथ पकड़ता है और दवाई लगाता है। पुराने वाले अरमान की झलक देख अभिरा इमोशनल हो जाती है।

ये रिश्ता क्या कहलाता है
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:YRKKH: मेहर मित्तल की पार्टी में पहुंचेगी अभिरा, अरमान को देगी वॉर्निंग

मेहर को भूल जाएगा अरमान

इस बीच मेहर, अरमान को कॉल करने की कोशिश करती है। लेकिन अभिरा के साथ अरमान इतना खो जाता है कि फोन देखना ही भूल जाता है। इतना ही नहीं, ये भी भूल जाता है कि उसकी मीटिंग है।

अरमान के लिए सरप्राइज

दूसरी तरफ, मायरा इमोशनल ब्लैकमेल कर वाणी को हॉस्टल के बाहर लेकर जाती है। मायरा टैटू बनवाने का फैसला लेती है। पहले तो वाणी, मायरा को रोकती है, लेकिन जब वाणी को पता चलता है कि मायरा अपने पिता के नाम का टैटू करवाना चाहती है तो वाणी मान जाती है। मायरा का साथ देने के लिए वाणी भी अभिरा के लिए टैटू बनवाने का फैसला लेती है। हालांकि, मायरा को दर्द में देख वाणी की टैटू बनवाने की हिम्मत नहीं होती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सपना चौधरी के ऊपर 35 केसेस, बोलीं- 2018 में बिग बॉस करने के बाद मेरा करियर…
ये भी पढ़ें:कौन हैं वंशज सिंह? प्रिंस ने कहा- आप मेरे फैन थे, इस बात की मुझे शर्मिंदगी है

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।