YRKKH 28 Feb: वाणी से मिलने स्कूल पहुंचेगी मेहर, अभिरा को कॉल करके धमकाएगी विद्या
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Written Update: ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के आज के एपिसोड में मेहर मित्तल की वाणी से मुलाकात होगी। इतना ही नहीं, वह मुक्ति को वाणी नाम से बुलाएगी।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Today's Episode: टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के आज के एपिसोड में विद्या, अरमान को लेने पहुंचती है। विद्या को देख अभिरा पहले थोड़ा इमोशनल हो जाती है, लेकिन फिर उसे विद्या की कहींं कड़वी बातें याद आती हैं। अभिरा अपना मुंह मोड़ लेती है और अरमान, विद्या को लेकर चला जाता है। विद्या, अभिरा का नंबर निकलवाती है और पूरे घरवालों के सामने उसे कॉल करती है। अभिरा की आवाज सुन दादी-सा, मनीषा और माधव दंग रह जाते हैं।
विद्या को करारा जवाब देती है अभिरा
विद्या, अभिरा को धमकाती है। वह कहती है, ‘अरमान और मायरा तुम्हारे बिना खुश हैं। उन दोनों की जिंदगी से दूर रहो।’ अभिरा डरती नहीं है। अभिरा, विद्या को करारा जवाब देती है। अभिरा कहती है, ‘मैं अरमान के पास नहीं गई थी। अरमान खुद मेरे पास आया था इसलिए ये ज्ञान मुझे नहीं अरमान को दीजिए। उससे कहिए कि वो मुझसे दूर रहे।’ अभिरा की बातें सुनकर विद्या दंग रह जाती है। वहीं माधव, विद्या को खरीखोटी सुनाते हैं।

मेहर मित्तल का अगला कदम
मेहर को पता चलता है कि अरमान, अभिरा के पास गया था। मेहर, अभिरा की सारी इन्फॉर्मेशन निकलवाती है। मेहर का मैनेजर उसे बताता है कि अभिरा अपनी बेटी मुक्ति के साथ रहती है। मुक्ति और मायरा एक ही स्कूल में हैं और उन्हें वाणी की कोई जानकारी नहीं मिली है। मेहर को दाल में कुछ काला लगता है। मेहर, मायरा के स्कूल जाती है और मुक्ति से मिलने की कोशिश करती है।
मेहर और वाणी की मुलाकात
मेहर, मुक्ति को दूर से देखती है और सोचती है, ‘इसका नाम भी दूसरा है। लग भी वाणी जैसी नहीं रही है। शायद मैनेजर से कोई गलती हुई होगी।’ हालांकि, फिर भी मेहर, मुक्ति को वाणी कहकर क्रॉसचेक करने की कोशिश करती है। वाणी नाम सुनकर मुक्ति चौंक जाती है। मेहर, मुक्ति के करीब जाती है। लेकिन मुक्ति, मेहर को पहचान नहीं पाती है। ऐसे में मेहर राहत की सांस लेती है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन