Top 10 Hindi TV Serial TRP report Week 7 Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Top Tum Se Tum Tak Second Know Anupamaa Naagin TV TRP Week 7: टीआरपी लिस्ट देख चकरा जाएगा दिमाग, अनुपमा-नागिन 7 को चकमा देकर आगे निकला ये शो
More
Hindi NewsफोटोमनोरंजनTV TRP Week 7: टीआरपी लिस्ट देख चकरा जाएगा दिमाग, अनुपमा-नागिन 7 को चकमा देकर आगे निकला ये शो

TV TRP Week 7: टीआरपी लिस्ट देख चकरा जाएगा दिमाग, अनुपमा-नागिन 7 को चकमा देकर आगे निकला ये शो

बार्क इंडिया ने साल 2026 के 7वें सप्ताह की टीआरपी लिस्ट जारी कर दी है। इस हफ्ते की लिस्ट में काफी फेरबदल हुआ है। तो चलिए एक नजर डालते हैं इस सप्ताह की टीआरपी लिस्ट पर-

Priti KushwahaThu, 26 Feb 2026 12:31 PM
1/11

टीआरपी लिस्ट देख चकरा जाएगा दिमाग

TV TRP Week 7, 2026: टीवी लवर्स हमेशा ही टीआरपी रिपोर्ट को लेकर काफी एक्साइटेड रहते हैं। फैंस जानना चाहते हैं कि उनका फेवरेट शो किस नंबर पर है। ऐसे में बार्क इंडिया ने साल 2026 के 7वें सप्ताह की टीआरपी लिस्ट जारी कर दी है। इस हफ्ते की लिस्ट में काफी फेरबदल हुआ है। तो चलिए एक नजर डालते हैं इस सप्ताह की टीआरपी लिस्ट पर-

2/11

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2

टीआरपी लिस्ट में 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' इस वीक पहले नंबर पर आ गया है। स्मृति ईरानी स्टार इस शो को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है।  ऐसे में ये सीरियल 1.9 रेटिंग के साथ  नंबर 1 पर है।

3/11

तुम से तुम तक

टीवी सीरियल 'तुम से तुम तक' ने अनुपमा को भी मात दे दी है। ये शो जहां पिछले हफ्ते छठे नंबर पर था वहीं, इस वीक ये दूसरे नंबर पर आ गया। सीरियल को इस सप्ताह 1.8 रेटिंग हासिल हुई है।

4/11

अनुपमा

टीवी का फेमस शो 'अनुपमा' शुरू से ही दर्शकों का फेवरेट रहा है। इस शो से रुपाली गांगुली को घर-घर में खास पहचान मिली है। वीक 7 में इस शो दूसरे नंबर से खिसक कर तीसरे पर आ गया है।  इस वीक 'अनुपमा' को 1.8 टीआरपी रेटिंग हासिल हुई।

5/11

गंगा माई की बेटियां

सरगुन मेहता द्वारा प्रोड्यूस किया जाने वाला सीरियल 'गंगा माई की बेटियां' ने इस हफ्ते लंबी छलांग लगाई है। ये शो सीधा चौथे पर गया है। सीरियल ने 1.8 रेटिंग हासिल की है।

6/11

वसुधा

जी टीवी के 'वसुधा' एक चुलबुली और साधारण गांव की लड़की की लाइफ पर बनी है, जिसे एक रईस बिजनेस मैन से प्यार हो जाता है। वह अपने व्यवहार और अच्छाई से सभी का दिल जीत लेती है और अपनी पहचान बनाने की कोशिश करती है। ये शो टीआरपी में बेहतरीन परफॉर्म करते हुए पांचवें नंबर पर आ गया है। सीरियल को इस सप्ताह 1.7 रेटिंग हासिल हुई है।

7/11

नागिन 7

एकता कपूर का शो 'नागिन 7' टीआरपी लिस्ट में तीसरे नंबर से सीधा छठे पर आ गिरा। शो में प्रियंका चाहर चौधरी और ईशा सिंह लीड रोल में नजर आ रही हैं। 'नागिन 7' को इस सप्ताह 1.6 टीआरपी मिली है।

8/11

उड़ने की आशा

'उड़ने की आशा' को इस सप्ताह सीरियल को मात्र 1.5 टीआरपी रेटिंग मिली है। ऐसे में शो को सातवें स्थान से काम चलाना पड़ रहा है।

9/11

लाफ्टर शेफ सीजन 3

कॉमेडियन भारती सिंह और शेफ हरपाल सिंह का फेमस कुकिंग शो 'लाफ्टर शेफ 3' इन दिनों काफी चर्चा में बना हुआ है। इस शो में टीवी के कई जाने माने स्टार बतौर कंटेस्टेंट नजर आ रहे हैं। ये शो भी इस लिस्ट में शामिल है। इस वीक ये शो आठवें नंबर पर है। सीरियल को इस सप्ताह 1.5 रेटिंग हासिल हुई है।

10/11

ये रिश्ता क्या कहलाता है

टीवी का फेमस शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' इस लिस्ट में 9वें नंबर पर है। सीरियल ने 1.5 रेटिंग हासिल की है।

11/11

मिस्टर एंड मिसेज परशुराम

'मिस्टर एंड मिसेज परशुराम' स्टार प्लस का एक हिंदी फैमिली ड्रामा और एक्शन-थ्रिलर सीरियल है। ये शो 3 फरवरी 2026 से शुरू हुआ है। इसमें नील भट्ट और शांभवी सिंह मुख्य भूमिकाओं में हैं। इस शो की टीआरपी 1.4 रेटिंग है।