Yeh Rishta Kya Kehlata Hai upcoming Twist in hindi abhira armaan came together because of mahira vaani YRKKH Twist: अरमान-अभिरा को पास लाएंगे उनके ही परिवार के ये दो सदस्य, विद्या को आएगा गुस्सा, Tv Hindi News - Hindustan
More

YRKKH Twist: अरमान-अभिरा को पास लाएंगे उनके ही परिवार के ये दो सदस्य, विद्या को आएगा गुस्सा

YRKKH Spoiler Alert: टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के आने वाले एपिसोड में अभिरा और अरमान की दोबारा मुलाकात होगी। ये इत्तेफाक नहीं होगा।

Fri, 27 Feb 2026 02:27 PMVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share
YRKKH Twist: अरमान-अभिरा को पास लाएंगे उनके ही परिवार के ये दो सदस्य, विद्या को आएगा गुस्सा

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अरमान और अभिरा दोबारा साथ आएंगे। दिलचस्प बात ये है कि उन्हें मायरा और वाणी दोबारा मिलवाएंगे। दरअसल, अरमान नशे की हालत में अभिरा के पास पहुंच जाता है। उसका शोल्डर डिस्लोकेट हो जाता है। ऐसे में डॉक्टर की सलाह पर अरमान वहीं रुककर आराम करता है। जब विद्या को पता चलता है कि अरमान का शोल्डर डिस्लोकेट हो गया है तब विद्या परेशान हो जाती है। अगले दिन विद्या, अरमान के पास जाती है और अभिरा को देखकर भड़क जाती है।

क्यों भड़की विद्या?

याद दिला दें, विद्या ने ही अभिरा और अरमान के बीच कन्फ्यूजन पैदा किया था। विद्या ने अरमान को नहीं बताया था कि अभिरा का एक्सीडेंट हुआ था और वो हॉस्पिटल में भर्ती थी। इतना ही नहीं, विद्या ने अभिरा से झूठ कहा था कि अरमान उससे मिलना नहीं चाहता है। उसे तलाक देना और मायरा की कस्टडी लेना चाहता है। यही कारण है कि इतने सालों बाद विद्या, अभिरा और अरमान को साथ देख भड़क जाती है। उसे इस बात का डर सताता है कि कहीं अरमान और अभिरा को उसका सच न पता चल जाए।

ये रिश्ता क्या कहलाता है
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:टीना-अर्जुन के बाद इस इंसान की अकल ठिकाने लगाएगी अनुपमा, करेगी सारा हिसाब

कैसे होगी अरमान और अभिरा की दोबारा मुलाकात?

सामने आए प्रोमो में मायरा, अरमान के लिए कुकिंग क्लास का अरेंजमेंट करती है। मायरा ये बात वाणी को बताती है और वाणी उदास हो जाती है। वाणी कहती है कि अगर मेरे पास पैसे होते तो मैं भी अपनी मम्मी को भेजती। मायरा कहती है कि ये कपल क्लास है, अगर वो चाहती है तो वो उसकी मम्मी के लिए भी क्लास बुक कर सकती है। इसके बाद अभिरा और अरमान कुकिंग क्लास के लिए पहुंचते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अंश काे मिलेगा सबूत, गौतम रिवील करेगा अपना मास्टर प्लान, अनुपमा सिखाएगी सबक
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:टीआरपी लिस्ट देख चकरा जाएगा दिमाग, अनुपमा-नागिन 7 को चकमा देकर आगे निकला ये शो

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।