Anupamaa Holi Special Episode Prerna says I love you to prem anu in shock अनुपमा को लगेगा 440 वॉट का झटका, पाखी के बाद अब इस बेटी को मिलेगा धोखा, Tv Hindi News - Hindustan
More

अनुपमा को लगेगा 440 वॉट का झटका, पाखी के बाद अब इस बेटी को मिलेगा धोखा

Anupamaa Upcoming Twist: टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ में अब तक का सबसे बड़ा ट्विस्ट आने वाला है। पाखी के बाद अब अनुपमा की दूसरी बेटी को धोखा मिलने वाला है।

Sat, 28 Feb 2026 07:42 AMVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share
अनुपमा को लगेगा 440 वॉट का झटका, पाखी के बाद अब इस बेटी को मिलेगा धोखा

‘अनुपमा’ के होली स्पेशल एपिसोड में बहुत बड़ा धमाका होगा। टीना और अर्जुन को सबक सिखाने और दिवाकर का पर्दाफाश करने के बाद अनुपमा, बापूजी के साथ वापस अहमदाबाद लौटेगी। होली का त्योहार मनाने के लिए वह कोठरी हाउस जाएगी और वहां जो देखेगी उसे देख उसके पैरों तले जमीन खिसक जाएगी। आइए आपको ‘अनुपमा’ के अपकमिंग ट्विस्ट के बारे में बताते हैं।

बेटी को मिलेगा धोखा

सामने आए प्रोमो के मुताबिक, अनुपमा सबसे पहले राही को रंग लगाएगी और होली की शुभकामनाएं देगी। राही, अनुपमा से पूछेगी कि उसने कहीं प्रेम को देखा है क्या। अनुपमा कहेगी, ‘तू यहीं रुक मैं अपने जमाई को ढूंढकर लाती हूं।’ अनुपमा जब प्रेम को ढूंढने अंदर जाएगी तब वह प्रेम और प्रेरणा की साथ देख दंग रह जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अंश काे मिलेगा सबूत, गौतम रिवील करेगा अपना मास्टर प्लान, अनुपमा सिखाएगी सबक

प्यार का इजहार

प्रेरणा, प्रेम से कहेगी, ‘मैं चाहती हूं कि तुम मुझे सबसे पहले रंग लगाओ’ और फिर प्रेम का हाथ पकड़कर अपने गाल रंगेगी। इतना ही नहीं, प्रेरणा, प्रेम के सामने अपने प्यार का इजहार भी करेगी। अनुपमा ये सब देखकर हैरान रह जाएगी । उसे वनराज शाह और काव्या का दिया हुआ धोखा याद आएगा। उसे याद आयेगा कि कैसे माया ने अनुज कपाड़िया को किस किया था और उसकी शादीशुदा जिंदगी बर्बाद कर दी थी। अनुपमा को यकीन नहीं होगा कि जो उसके साथ हुआ वही अब उसकी बेटी के साथ हो रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:टीना-अर्जुन के बाद इस इंसान की अकल ठिकाने लगाएगी अनुपमा, करेगी सारा हिसाब

आगे क्या होगा?

इससे पहले की अनुपमा कुछ रिएक्ट करे, राही आजाएगी। राही की आवाज सुन जब प्रेम और प्रेरणा पीछे पलटेंगे तब उन्हें पता चल जाएगा कि अनुपमा ने सब देख लिया है। अब आगे क्या होगा? क्या प्रेम भी प्रेरणा से प्यार कर बैठेगा? क्या अनुपमा की तरह राही की भी जिंदगी बर्बाद हो जाएगी। जानने के लिए पढ़ते रहिए लाइव हिंदुस्तान।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:टीआरपी लिस्ट देख चकरा जाएगा दिमाग, अनुपमा-नागिन 7 को चकमा देकर आगे निकला ये शो

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।