YRKKH 04 March: अभिरा को खरीखोटी सुनाती हैं चाची-सा, मुक्ति के साथ पार्टी में पहुंचती है मायरा
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Today's Episode: ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अभिरा, मेहर मित्तल की होली पार्टी खराब करने पहुंचती है। मायरा और मुक्ति भी पार्टी अटेंड करने के लिए अपने हॉस्टल से निकलते हैं।

YRKKH 04 March 2026 Written Update: टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के चार मार्च के एपिसोड की शुरुआत अभिरा के ट्रैक से होती है। अभिरा के मोहल्ले वाले उसको बताते हैं कि मेहर ने उनके मोहल्ले का पानी बंद करवा दिया है। अभिरा, जिसने आठ साल तक होली नहीं खेली थी, अपने मोहल्ले वालों के लिए मेहर मित्तल की होली पार्टी में जाने का फैसला लेती है। उधर मायरा, मुक्ति के साथ मेहर मित्तल की होली पार्टी में आने के लिए अपने हॉस्टल से निकलती है।
इमोशनल हो जाती है अभिरा
अभिरा को अपनी होली पार्टी में देख मेहर दंग रह जाती है। अभिरा और उसके मोहल्ले के लोग मेहर की पार्टी में आए लोगों को रंग देते हैं। इतना ही नहीं, डीजे को भी हथिया लेते हैं और अपने पसंद के गाने बजाने लगते हैं। इसी बीच, अभिरा की नजर पौद्दार परिवार पर पड़ती है। वह इमोशनल हो जाती है। माधव आकर अभिरा को आशीर्वाद देता है।

मेहर की बात मानता है अरमान
मेहर परेशान होकर अपने पिता के पास जाती है और उनसे मदद मांगती है। लेकिन मिस्टर मित्तल मदद करने से मना कर देते हैं। मिस्टर मित्तल साफ कहते हैं, ‘वार करती हो तो वार को सहना भी सीखो।’ अरमान, अभिरा से सवाल पूछता है। अभिरा उसे बताती है कि मेहर ने उसके मोहल्ले का पानी बंद करवा दिया है इसलिए उसे होली मनाने यहां आना पड़ा। मेहर कहती है कि उसने ऐसा कुछ नहीं किया है। अरमान भी मेहर की ही बात मानता है।
मेहर को लगेगा झटका
अभिरा भड़क जाती है और अरमान को खरीखोटी सुनाती है। मेहर, अभिरा को वॉर्निंग देती है। अभिरा पानी की बाल्टी उठाकर मेहर के ऊपर डाल देती है। विद्या बीच में आती है और मेहर को अपने साथ लेकर चली जाती है। इसी बीच, अरमान, अभिरा को गले लगा लेता है। अरमान का एक्ट देख मेहर को 440 वॉट का झटका लगता है।
भड़क जाती हैं चाची-सा
अरमान, अभिरा से कहता है, ‘मुझे तुम्हें गले लगाने का कोई शॉक नहीं है। तुम्हारा कुर्ता फट गया है इसलिए गले लगाया है।’ इसके बाद, अरमान, चाची-सा को बुलाता है और मदद मांगता है। चाची-सा, अभिरा को अपने साथ ऊपर लेकर जाती हैं और उसे अपना कुर्ता देती हैं। इतना ही नहीं, चाची-सा, अभिरा को खरीखोटी भी सुनाती हैं। इसी बीच, मायरा और मुक्ति पार्टी में पहुंचती हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन