Anupamaa Upcoming Twists Anu to Leave for London Will Gautam Take Advantage Anupamaa Twists: अनुपमा के लंदन जाने का बना संयोग, क्या मौके का फायदा उठा पाएगा गौतम?, Tv Hindi News - Hindustan
More

Anupamaa Twists: अनुपमा के लंदन जाने का बना संयोग, क्या मौके का फायदा उठा पाएगा गौतम?

Anupamaa Upcoming Twists: रुपाली गांगुली और अद्रिजा रॉय स्टारर टीवी सीरियल अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि अमेरिका के बाद अब अनुपमा को लंदन जाने का मौका मिलेगा, लेकिन इसमें कई लोग अपना फायदा देख रहे हैं।

Tue, 3 March 2026 02:55 PMPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share
Anupamaa Twists: अनुपमा के लंदन जाने का बना संयोग, क्या मौके का फायदा उठा पाएगा गौतम?

अनुपमा सीरियल के आज 3 मार्च 2026 के एपिसोड में जबरदस्त ड्रामा और उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। प्रार्थना के बच्चे की डिलीवरी के बाद वसुंधरा कोठारी ने अनुपमा से साफ कहा था कि बच्चे का जन्मदिन भले ही आपसे मेल खाता हो, लेकिन इसकी तकदीर आप जैसी नहीं होनी चाहिए। सीरियल की कहानी में एक बड़ा मोड़ तब आएगा जब प्रार्थना अचानक छत से नीचे गिर जाएगी। यह मंजर देखकर अनुपमा की रूह कांप जाएगी। वह प्रार्थना और नन्ही बच्ची की जान बचाने के लिए भागेगी। इस हादसे के बाद पूरे घर में अफरा-तफरी मच जाएगी और शाह व कोठारी परिवार के बीच का पुराना तनाव एक बार फिर से उभर आएगा।

बच्चे के लिए शुभ नहीं है अनुपमा का साया?

प्रार्थना के गिरने के बाद वसुंधरा का डर और ज्यादा बढ़ जाएगा। वह अपने डर और चिंता के चलते किस्मत को कोसना शुरू कर देगी। इसी बीच पंडित जी एक बात कहकर घर में नई आग लगा देंगे। पंडित जी कहेंगे कि किसी का साया बच्ची के लिए शुभ नहीं है। वसुंधरा तुरंत इस बात का कनेक्शन अनुपमा के अतीत से जोड़ देगी। वह सबके सामने कह देगी कि अनुपमा को बच्ची से दूर रहना चाहिए। वसुंधरा नतीजा निकाल लेगी कि पंडित जी का इशारा जरूर अनुपमा की तरफ है। वसुंधरा की ये कड़वी बातें अनुपमा को अंदर तक चोट पहुंचाएंगी, लेकिन वह बच्ची की सलामती के लिए खामोश रहेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:होली में अंदर से निकलेगा असली डांस,जब बजेंगे ये गर्दा उड़ाने वाले 9 भोजपुरी गाने

गौतम की नई चाल और अनुपमा की उलझन

दूसरी तरफ गौतम इस पूरे हादसे और टेंशन भरे माहौल का फायदा उठाने की फिराक में होगा। अनुपमा ने तीन महीने के लिए लंदन जाने की प्लानिंग की है, और गौतम को लगता है कि यह अपनी बेटी पर हक जताने का सबसे सही समय है। वह चाहता है कि अनुपमा के जाने के बाद वह अंश और बच्ची के बीच दूरियां बढ़ा दे। इस फैमिली ड्रामा की वजह से प्रेम और राही, जो अपनी लंदन की ट्रिप को लेकर बहुत खुश थे, अब उदास होने लगे हैं। लेकिन देखना यह होगा कि क्या गौतम वाकई मौके का फायदा उठाकर अंश-प्रार्थना के बच्चे को हथिया पाएगा? या फिर अनुपमा एक बार फिर सही मौके पर आकर उसका प्लान चौपट कर देगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:फेमस व्लॉगर अनुराग डोभाल की हत्या की कौन कर रहा साजिश? लिखा शॉकिंग पोस्ट

क्या टूट जाएगा अनुपमा का लंदन जाने का सपना?

अनुपमा एक बार फिर से अपनी जिंदगी के सबसे बड़े चौराहे पर खड़ी है। एक तरफ उसका सालों पुराना सपना और करियर है, तो दूसरी तरफ उसकी पारिवारिक जिम्मेदारियां। घर में बढ़ते ड्रामे को देखकर ऐसा लग रहा है कि अनुपमा के लिए लंदन जाना अब और भी मुश्किल होने वाला है। पहले उसके अमेरिका जाने में तमाम मुश्किलें आई थीं और वह बड़ी मुश्किल से सालों बाद अपना सपना पूरा कर पाई। अब जब उसे लंदन जाने का मौका मिला है तो चीजें इतनी आसान नहीं होने वाली हैं। क्या वह अपनी खुशियों को चुन पाएगी या फिर एक बार फिर परिवार के खातिर अपने सपनों की कुर्बानी दे देगी? वक्त ही बताएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सनी लियोनी की बेटी ने 10 साल की उम्र में ही पैसे कमाने शुरू कर दिए हैं,जाने कैसे

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।