Why Are Tv Shows Called Daily Soap And What Was The First Tv Show Explainer : टीवी शोज को क्यों कहा जाता है डेली सोप? कौनसा था पहला हिंदी सीरियल, Tv Hindi News - Hindustan
More

Explainer : टीवी शोज को क्यों कहा जाता है डेली सोप? कौनसा था पहला हिंदी सीरियल

टीवी शोज को डेली सोप कहा जाता है। लेकिन क्या आपने सोचा कि इन्हें डेली सोप क्यों कहते हैं। चलिए बताते हैं आपको इसकी वजह और कौनसा था पहला टीवी शो।

Wed, 11 March 2026 05:52 PMSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share
Explainer : टीवी शोज को क्यों कहा जाता है डेली सोप? कौनसा था पहला हिंदी सीरियल

टीवी शोज को काफी पसंद किया जाता है। भारतीय महिलाएं खासकर हिंदी टीवी शोज को काफी पसंद करती हैं। टीवी सीरियल्स को डेली सोप कहा जाता है। लेकिन क्या आपने सोचा है कि इन्हें डेली सोप ही क्यों कहते हैं और कहां से ये नाम आया है। इसके अलावा क्या आपको पता है कि पहला हिंदी टीवी शो कौनसा था और कब आया था।

कैसा पड़ा डेली सोप नाम और क्यों

ऐसा कहा जाता है कि 1920 में जब रेडियो को एडवरटाइजर चाहिए थी स्टेशन की रेटिंग और प्रॉफिट्स बढ़ाने के लिए, उन्होंने फिर

घरेलू सामान बेचने वाले सामान को शो को स्पॉन्सर करने के लिए राजी कर लिया। दरअसल, डे टाइम शोज में मोस्टली दर्शक ज्यादातर फीमेल ही थीं जो कंपनी में काम करती थीं या फिर होममेकर्स थीं। कंपनी ने फिर साबून का विज्ञापन करना शुरू कर दिया। शोज को फिर सोप ओपेरास कहा जाने लगा। बाद में फिर इसका नाम सोप ओपेरा से डेली सोप कहा जाने लगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ऑरमैक्स ने जारी की टॉप 10 लिस्ट; देखें इस हफ्ते भारत के लोगों ने क्या-क्या देखा

पहला हिंदी टीवी शो

पहला हिंदी टीवी सीरियल की बात करें तो जो सबसे पहले टीवी शो आया था वो दूरदर्शन पर था जो 1984 में आया था। यह सोप ओपेरा का पहला हिंदी टीवी शो था। इसके 154 एपिसोड आए थे जिसमें मिडल क्लास परिवार के स्ट्रगल को दिखाया गया था।

बाकी कई पॉपुलर शोज

इसके बाद 1984 में ये जो है शो आया जो काफी पॉपुलर कॉमेडी शो था। इसमें शफी इमानदार और स्वरूप सम्पत थे। इसके बाद 1987 में रामायण शो आया जो काफी हिट था। यहां तक कि आज भी हिट हैं। इसके बाद 1988 में महाभारत शो आया जो बीआर चोपड़ा का था। यह शो भी जबरदस्त हिट था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महीने भर भी नहीं चले थे ये टीवी शोज, जानिए किन वजहों से करना पड़ा था बंद

कई स्टार्स ने बॉलीवुड से पहले टीवी में किया काम

बता दें कि कई बॉलीवुड स्टार्स ने तो टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस लिस्ट में शाहरुख खान, विद्या बालन, सुशांत सिंह राजपूत, इरफान खान, आयुष्मान खुराना, यामी गौतम और राधिका मदान शामिल हैं।

कुछ करते शो होस्ट, कुछ टीवी में बनते जज

वहीं कई स्टारडम के बाद भी टीवी में एंट्री ली जैसे अमिताभ बच्चन ने कौन बनेगा करोड़पति शो होस्ट किया। सलमान खान ने बिग बॉस शो होस्ट किया और अक्षय कुमार ने खतरों के खिलाड़ी। वहीं कुछ स्टार्स ने कई रिएलिटी टीवी शोज होस्ट किए या उनमें जज बनकर आए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:IMDb पर 9.1 रेटिंग, 25 दिनों में 85 करोड़ व्यूज,इस शो ने तोड़े सारे रिकॉर्ड

टीवी के जरिए एक्टर्स घर-घर अपनी पहचान बनाते हैं और दर्शकों के दिल पर राज करते हैं। कई शोज ऐसे भी होते हैं जो सालों साल चलते हैं जैसे ये रिश्ता क्या कहलाता है, तारक मेहता का उल्टा चश्मा, अनुपमा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।