Indian TV Shows that shut down within a month of release महीने भर भी नहीं चल पाए थे ये भारतीय टीवी शोज, जानिए किन वजहों से करना पड़ा था बंद, Tv Hindi News - Hindustan
More

महीने भर भी नहीं चल पाए थे ये भारतीय टीवी शोज, जानिए किन वजहों से करना पड़ा था बंद

कुछ टीवी शोज ऐसे हैं जो सालों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं, लेकिन क्या आप उन धारावाहिकों के बारे में जानते हैं जिन्हें बहुत जोर-शोर से लॉन्च किया गया, लेकिन रिलीज के कुछ ही दिनों बाद उन्हें बंद करना पड़ गया।

Tue, 18 Nov 2025 11:04 PMPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share
महीने भर भी नहीं चल पाए थे ये भारतीय टीवी शोज, जानिए किन वजहों से करना पड़ा था बंद

बॉलीवुड फिल्मों की तरह टीवी शोज की भी अपनी फैन फॉलोइंग है। कुछ सीरियल तो ऐसे हैं तो कई सालों से लगातार प्रसारित हो रहे हैं। कहानी में कई पीढ़ियां बदल चुकी हैं लेकिन फिर भी शो चले जा रहा है। लेकिन क्या आप ऐसी टीवी शोज के बारे में जानते हैं जो रिलीज के बाद महीने भर भी नहीं चले और उन्हें बंद करना पड़ गया। तो चलिए जानते हैं आज कुछ ऐसे ही भारतीय टीवी सीरियलों के बारे में जो रिलीज के महीने भर के भीतर बंद हो गए थे।

निक्की और जादुई बबल

दंगल टीवी पर आया बच्चों का यह फैंटेसी सीरियल अप्रैल 2021 में शुरू हुआ था, लेकिन क्योंकि शो पूरी तरह बच्चों पर बेस्ड था और कोविड-19 के दौरान बच्चों के साथ शूटिंग कर पाना एक अलग ही चुनौती बन गया था, ऐसे में मेकर्स को मजबूरन यह शो महीने से पहले ही बंद करना पड़ गया।

प्रचंड अशोक

एकता कपूर प्रोडक्शन का यह शो कलर्स टीवी पर आया था। खराब रेटिंग और जनता के द्वारा क्रिटिसाइज किए जाने के बाद यह शो ऑन एयर आने के महीने भर बाद बंद करना पड़ गया था।

अकबर का बल.. बीरबल

अगस्त 2020 में आए इस शो में अकबर बीरबल के किस्से सुनाए जाते थे और इसमें अली असगर और विशाल कोटियन ने अहम किरदार निभाए थे। खराब टीआरपी के चलते मेकर्स को यह शो महीने भर में ही बंद करना पड़ गया था।

द ग्रेट इंडियन फैमिली ड्रामा

सब टीवी पर आया यह सीरियल काफी जोर-शोर से शुरू किया गया था। शो में किरदारों के नाम और घर का नाम काफी अनूठे अंदाज में पेश किया गया था। शो की कहानी से लेकर हर चीज लोगों का दिल जीतने के लिहाज से बनाई गई थी, लेकिन चीजें उम्मीद के मुताबिक नहीं हो पाईं और कुछ ही दिनों में इसे बंद करना पड़ा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।