1/870-80 का वो दौर जब दूरर्शन पर कई शानदार सीरियल प्रसारित होते थे। इन शोज के आने का इंतजार पूरा परिवार हफ्तेभर करता था। और जब ये शोज आते थे तब मानों पूरी गली-मोहल्ले में संन्नाटा छा जाता था। लेकिन उसी दौर का एक ऐसा शो भी रहा, जिसका रिकॉर्ड आज तक कोई तोड़ नहीं सका। आइए जनते हैं कौन सा है वो शो?

1970 और 1980 के दशक के हम जिस सीरियल की बात कर रहे हैं वो दूसरा कोई नहीं बल्कि रामानंद सागर का फेमस धार्मिक शो 'रामायण' है। इस शो के आते ही पूरा परिवार एक साथ बैठकर इसे देखता था।

आपको जानकर हैरानी होगी कि वो एक ऐसा दौर था, जब 'रामायण' के लिए लोगों की ऐसी आस्था थी कि कई लोग शो के आते ही उसकी पूजा तक करते थे।

यही नहीं, 'रामायण' के किरदारों राम, सीता, लक्ष्मण और हनुमान को लोग देवी-देवताओं की तरह पूजने लगे थे। ये लोग जहां भी मिलते लोग उनके पैर तक छूने लगते थे और आज भी ऐसा ही होता है।

'रामायण' में राम का किरदार अरुण गोविल, माता सीता का किरदार दीपिका चिखलिया और लक्ष्मण का रोल सुनील लहरी ने निभाया है।

'रामायण' का प्रसारण दूरदर्शन पर 25 जनवरी, 1987 से शुरू हुआ और कुल 78 एपिसोड दिखाए गए। इसे साल 2020 में जब देश में लॉकडाउन लगा था, तब इस शो का दोबारा प्रसारण किया गया।

इस बार भी 'रामायण' के लिए लोगों का प्यार और अस्था कम नहीं हुई। 16 अप्रैल 2020 को दिखाए गए एक एपिसोड को अकेले 7.7 करोड़ लोगों ने देखा था। इस बार भी लगभग 20 करोड़ दर्शक जुड़े।

सोशल मीडिया आंकड़ों के अनुसार, 'रामायण' को कुल मिलाकर लगभग 85 करोड़ बार देखा गया। इसका नाम गिनीज और लिम्का वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज है। यही नहीं IMDb पर इसकी 9.1 रेटिंग मिली है।
