ormax Top 10 most watched properties on Netflix jio ott in India feb 2 to 8 taarak mehta ka oolta chashma dhurandhar icc ऑरमैक्स ने जारी की टॉप 10 लिस्ट; मूवीज को पछाड़ टीवी शोज छाए, देखें इस हफ्ते भारत के लोगों ने क्या-क्या देखा
More
Hindi Newsफोटोमनोरंजनऑरमैक्स ने जारी की टॉप 10 लिस्ट; मूवीज को पछाड़ टीवी शोज छाए, देखें इस हफ्ते भारत के लोगों ने क्या-क्या देखा

ऑरमैक्स ने जारी की टॉप 10 लिस्ट; मूवीज को पछाड़ टीवी शोज छाए, देखें इस हफ्ते भारत के लोगों ने क्या-क्या देखा

ऑरमैक्स इंडिया ने अपनी वीकली टॉप 10 लिस्ट निकाली है। इसमें 2 से 8 फरवरी तक भारत में ओटीटी पर सबसे ज्यादा क्या देखा गया, यह चेक किया जाता सकता है। लिस्ट में कॉमेडी, एक्शन, सुपरनैचुरल से लेकर क्रिकेट तक सब मिलेगा।

Kajal SharmaTue, 10 Feb 2026 06:45 PM
1/11

ऑरमैक्स टॉप 10 लिस्ट

ऑरमैक्स ने 2 फरवरी से 8 फरवरी 2026 की ओटीटी लिस्ट जारी की टॉप 10 लिस्ट रिलीज की है। यह लिस्ट ऑडियंस रिसर्च पर बेस्ड है। यह संख्या भारत के उन दर्शकों का एस्टीमेटेड नंबर है जिन्होंने वीक की ट्रैकिंग में किसी चीज को कम से कम 30 मिनट देखा है। यहां चेक करें क्या देख रहे हैं भारत के लोग।

2/11

आईसीसी मेन्स वर्ल्डकप

ओटीटी पर इस वीक सबसे ज्यादा देखा गया है आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026। इसे जियो हॉटस्टार पर 27.5 मिलियन लोगों ने देखा है।

3/11

दूसरे नंबर पर धुरंधर

धुरंधर को नेटफ्लिक्स पर आए 11 दिन से ज्यादा हो गए हैं। लोगों के बीच इसका क्रेज अभी भी खत्म नहीं हो रहा। रणवीर सिंह स्टारर इस मूवी को 9.2 मिलियन लोगों ने देखा है। टॉप 10 में यह दूसरी पोजिशन पर है।

4/11

विमिन्स प्रीमियर लीग

तीसरी पोजिशन पर विमिन्स प्रीमियर लीग ने अपनी जगह बनाई है। जियो हॉटस्टार पर इसे 8 मिलियन व्यूज मिले हैं।

5/11

द 50 रिऐलिटी शो

रिऐलिटी शो द 50 को भी धीरे-धीरे काफी दर्शक मिलने शुरू हो गए हैं। जियो हॉटस्टार पर इसे 6.5 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। यह चौथे नंबर पर है।

6/11

नागिन सीजन 7

पांचवें नंबर पर नागिन 7 ने अपनी जगह बनाई है। जियो हॉटस्टार पर इसे 4.5 मिलियन व्यूज मिले हैं। प्रियंका चाहर चौधरी के फैन्स टॉप 5 में नागिन को देखकर काफी खुश हैं।

7/11

तारक मेहता का उल्टा चश्मा

तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो कॉमेडी लवर्स का फेवरिट टाइमपास है। खाते-पीते समय लोग इस शो को लगाकर खूब मजे लेते हैं। यूट्यूब (SONY SAB)/SONY LIV पर इसे 3.8 मिलियन बार देखा गया है। टॉप 10 लिस्ट में यह छठें नंबर पर है।

8/11

लाफ्टर शेफ्स सीजन 3

लाफ्टर शेफ्स भी लोगों की पंसदीदा लिस्ट में जगह बनाए हुए है। इस शो को जियो स्टार पर 3.5 मिलियन बार देखा गया है। लिस्ट में यह सातवें नंबर पर है।

9/11

स्प्लिट्सविला सीजन 6

स्प्लिट्सविला का सीजन 6 भी इस लिस्ट में शामिल है। जियो हॉटस्टार पर इस शो को 3.4 मिलियन व्यूज मिले हैं। लिस्ट में 8वीं पोजिशन पर है।

10/11

आईसीसी मेन्स अंडर 19 वर्ल्ड कप

अंडर 19 वर्ल्डकप 2026 को 3.2 मिलियन व्यूज मिले हैं। यह 9वीं पोजिसन पर है।

11/11

पति ब्रह्मचारी

यूट्यूब (दंगल टीवी) के शो पति ब्रह्मचारी को 3.1 मिलियन व्यूज मिले हैं। टॉप 10 लिस्ट में यह दसवें नंबर पर है। यह शो एक रोमांटिक टीवी सीरीज है। यह ईशा और सूरज की कहानी है इम्परफेक्ट पेयर के रूप में जर्नी शुरू करके परफेक्ट बन जाता है।