UK07 Rider Aka Youtuber Anurag Dobhal Shares First Photo After Car Accident From Hospital UK07 Rider ने एक्सीडेंट के बाद शेयर की अपनी पहली फोटो, अस्पताल में इस हाल में नजर आए अनुराग डोभाल, Tv Hindi News - Hindustan
More

UK07 Rider ने एक्सीडेंट के बाद शेयर की अपनी पहली फोटो, अस्पताल में इस हाल में नजर आए अनुराग डोभाल

अनुराग डोभाल ने हाल ही में परेशान होकर अपनी जान लेने की कोशिश की। उन्होंने लाइव चैट पर सुसाइड की कोशिश की जिसके बाद सोशल मीडिया पर मेंटल हेल्थ को लेकर एक बार फिर चर्चा होने लगी है। अनुराग इस वक्त ICU में भर्ती हैं और डॉक्टर्स की कड़ी निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।

Mon, 9 March 2026 04:18 PMPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share
UK07 Rider ने एक्सीडेंट के बाद शेयर की अपनी पहली फोटो, अस्पताल में इस हाल में नजर आए अनुराग डोभाल

जाने माने यूट्यूब और बिग बॉस फेम अनुराग डोभाल इस वक्त अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। UK07 Rider के नाम से मशहूर अनुराग निजी जिंदगी में मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। हाल ही में 7 मार्च को अनुराग डोभाल ने परेशान होकर अपनी जान लेने की कोशिश की। उन्होंने लाइव चैट पर सुसाइड की कोशिश की जिसके बाद सोशल मीडिया पर मेंटल हेल्थ को लेकर एक बार फिर चर्चा होने लगी है। अनुराग इस वक्त ICU में भर्ती हैं और डॉक्टर्स की कड़ी निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। अनुराग के एक्सीडेंट के बाद से ही उनके फैंस काफी परेशान हैं। इस घटना के बाद कई स्टार्स भी सामने आए और इस पर रिएक्ट किया। ऐसे में अब एक्सीडेंट के बाद अनुराग ने अस्पताल से अपनी पहली तस्वीर सामने आई है, जो तेजी से वायरल हो रहा है।

UK07 राइडर ने शेयर की एक्सीडेंट के बाद पहली फोटो

अनुराग डोभाल ने एक्सीडेंट के बाद अपनी पहली तस्वीर पोस्ट की है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी एक्सीडेंट के बाद पहली फोटो शेयर की है। इस तस्वीर में अनुराग बेड पर लेटे हुए हैं। उनकी आंखें बंद हैं और एक हाथ में ड्रिप लगी हुई है। अनुराग के बगल में एक शख्स बैठा हुआ है, जिसने यूट्यूबर का हाथ पकड़ा हुआ है। हालांकि, ये शख्स कौन है इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। इस तस्वीर के सामने आने के साथ ही फैंस उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।

अनुराग डोभाल
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अस्पताल में मौजूद है अनुराग की फैमिली? मैनेजर की अपील; किसी को टारगेट न करें

अनुराग ने अपने ही परिवार पर लगाए थे गंभीर आरोप

बता दें कि अनुराग डोभाल ने हाल ही में एक लंबा चौड़ा वीडियो पोस्ट किया था। इस वीडियो में अनुराग रोते नजर आ रहे थे। उन्होंने दावा किया था क्योंकि उन्होंने इंटरकास्ट शादी की इस वजह से उनका परिवार उन्हें टॉर्चर कर रहा है। अनुराग ने कहा था कि ये शायद उनका आखिरी वीडियो हो। उन्होंने ये भी कहा था कि अगर उन्हें कुछ हो जाए तो इसके जिम्मेदार उनके माता-पिता और परिवार के लोग होंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कौन हैं ईशान किशन की लेडी लव अदिति हुंडिया? करती हैं ये बिजनेस

कैसे हुआ था हादसा?

बताया जा रहा है कि अनुराग डोभाल हादसे के वक्त अपनी टोयोटा फॉर्च्यूनर SUV खुद चला रहे थे। उस वक्त उनकी कार का स्पीडोमीटर 140 से 150 किलोमीटर प्रति घंटे के बीच दौड़ रहा था। कार चलाने के साथ ही अनुराग इंस्टाग्राम पर लाइव आए और वो काफी इमोशनल दिखे। लाइव के दौरान अनुराग ने कहा कि अब उनके पास ऐसा कोई इंसान नहीं बचा जिसे वो फोन कर सकें। उन्होंने भारी आवाज में ये तक कह दिया, 'अब तो कोई बचा ही नहीं है… चलो एक आखिरी राइड पर चलते हैं।' इस वीडियो ने अनुराग के फैंस को हिलाकर रख दिया था। इसके बाद उनका एक्सीडेंट हो जाता है और वहां पर मौजूद भीड़ उन्हें अस्पताल में भर्ती कराती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तृषा पर कमेंट करना पार्थिबन को पड़ा भारी, एक्ट्रेस ने दिया करारा जवाब

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।