Who is Ishan Kishan GF Aditi Hundia Know About Her Personal And Professional Life कौन हैं ईशान किशन की लेडी लव अदिति हुंडिया? इंस्टाग्राम पर हैं इतने फॉलोअर्स, करती हैं ये बिजनेस
More
Hindi Newsफोटोमनोरंजनकौन हैं ईशान किशन की लेडी लव अदिति हुंडिया? इंस्टाग्राम पर हैं इतने फॉलोअर्स, करती हैं ये बिजनेस

कौन हैं ईशान किशन की लेडी लव अदिति हुंडिया? इंस्टाग्राम पर हैं इतने फॉलोअर्स, करती हैं ये बिजनेस

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज ईशान किशन जीत के बाद तिरंगे में लिपटे और नाचते नजर आए, लेकिन खिलाड़ी से ज्यादा उनकी गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया ने फैंस का दिल जीता।

Priti KushwahaMon, 9 March 2026 02:32 PM
1/9

कौन हैं ईशान किशन की लेडी लव अदिति हुंडिया?

कल का दिन भारत के लिए एक ऐसा दिन रहा, जिसे भी कोई भुला नहीं पाएगा। कल अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ऐतिहासिक फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को धूल चटा दी। इस दौरान पूरे देश में जश्न का माहौल रहा। साथ ही टीम इंडिया के सेलिब्रेशन की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।

2/9

ईशान की गर्लफ्रेंड की हो रही चर्चा

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज ईशान किशन जीत के बाद तिरंगे में लिपटे और नाचते नजर आए, लेकिन खिलाड़ी से ज्यादा उनकी गर्लफ्रेंड ने फैंस का दिल जीता। ईशान की की लेडी लव अदिति हुंडिया के बारे में अब सब जानना चाहते हैं कि वो कौन हैं? क्या करती हैं? तो चलिए उनकी खूबसूरत तस्वीरें के साथ जानते हैं उनके बारे में...

3/9

सबके सामने किया अदिति को किया

मैच जीतते ही ईशान किशन खुशी मनाते नजर आए, तभी अदिति हुंडिया स्टैंड्स से उतरकर सीधे मैदान पर आ गईं। ईशान अपनी खुशी को कंट्रोल नहीं कर पाए और उन्होंने स्टेडियम में ही अदिति को बाहों में भर लिया और अपनी लेडी लव को किस करते भी नजर आए, जिसकी तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही है।

4/9

कौन हैं अदिति?

अदिति हुंडिया जयपुर की रहने वाली हैं। वो एक मॉडल और एंटरप्रेन्योर हैं। जयपुर में जन्मी और पली-बढ़ीं, उन्होंने हायर एजुकेशन के लिए जयपुर के सेंट जेवियर्स कॉलेज में एडमिशन लेने से पहले शहर के इंडिया इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ाई की।

5/9

इवेंट्से का रहीं हिस्सा

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अदिति ने स्टूडेंट रहते हुए ही कॉलेज फैशन शो और लोकल इवेंट्स में हिस्सा लेना शुरू कर दिया था, जिससे उनके पेजेंट करियर का रास्ता बना।

6/9

मिस इंडिया में लिया हिस्सा

2017 में मिस इंडिया में हिस्सा लेने और फाइनलिस्ट बनने के बाद वह फेमस हुईं। ठीक एक साल बाद उन्हें मिस दिवा सुपरनेशनल का ताज पहनाया गया और उन्होंने मिस सुपरनेशनल 2019 में मिस इंडिया के तौर पर इंडिया को रिप्रेजेंट किया।

7/9

लॉन्च किया अपना मेकअप लेबल

अपने छोटे लेकिन सफल पेजेंट करियर के बाद, अदिति फैशन मॉडलिंग में चली गईं। अदिति ने कुछ साल पहले अपना फैशन और मेकअप लेबल लॉन्च किया था और अभी उसे आगे बढ़ा रही हैं।

8/9

इंस्टाग्राम पर हैं इतने फॉलोअर्स

इंस्टाग्राम पर 350K से ज़्यादा फॉलोअर्स के साथ, उन्होंने खुद को एक कंटेंट क्रिएटर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के तौर पर भी स्थापित किया है।

9/9

ईशान संग रहीं चर्चा में

बता दें कि अदिति का नाम पिछले कुछ सालों से ईशान के साथ जोड़ा जा रहा है, और दोनों को कई बार एक साथ देखा गया है। वर्ल्ड कप फाइनल में उनकी मौजूदगी को कई लोगों ने एक तरह का सॉफ्ट लॉन्च माना।