उन्हें घर पर ही रहना चाहिए..., तृषा पर कमेंट करना पार्थिबन को पड़ा भारी, एक्ट्रेस ने दिया करारा जवाब
तृषा पिछले कई दिनों से फिर से चर्चा में आई हैं। हाल ही में तृषा एक इवेंट में सुपरस्टार विजय के साथ नजर आई थीं। दोनों उस वक्त साथ नजर आए जब विजय ने अपनी पत्नी के तलाक की अर्जी दाखिल कर दी थी। बस इसी को लेकर लोग सोशल मीडिया पर तृषा को काफी ट्रोल कर रहे हैं।

साउथ एक्ट्रेस तृषा कृष्णन उन एक्ट्रेसेस में से हैं जो प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोरती हैं। तृषा पिछले कई दिनों से फिर से चर्चा में आई हैं। हाल ही में तृषा एक इवेंट में सुपरस्टार विजय के साथ नजर आई थीं। दोनों उस वक्त साथ नजर आए जब विजय ने अपनी पत्नी के तलाक की अर्जी दाखिल कर दी थी। बस इसी को लेकर लोग सोशल मीडिया पर तृषा को काफी ट्रोल कर रहे हैं। ऐसे में अब एक्टर आर पार्थिबन ने हाल ही में बिना नाम लिए इनडायरेक्टली ऐसा कमेंट किया, जो चर्चा में आ गया है। इस पोस्ट के बाद अब तृषा ने भी पलटवार करते हुए एक ऐसा पोस्ट किया, जो सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बना हुआ है। एक्ट्रेस का ये पोस्ट इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।
क्या था पार्थिबन का पोस्ट?
पहले जानते हैं कि एक्टर आर पार्थिबन ने आखिर क्या पोस्ट शेयर किया था। दरअसल, हाल ही में पार्थिबन ने एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान उनके साथ काम करने करने वाले को-स्टार्स के बारे में और तृषा की तस्वीर पर रिएक्टर करते हुए कहा, 'इन कुंदवई को कुछ दिनों के लिए घर पर रखना चाहिए। यह अच्छा है। उसे बाहर मत आने दो।' बता दें कि 'कुदवई' एक रोल है। एक्टर के इस पोस्ट के सामने आने के कुछ घंटों बाद तृषा ने कड़े शब्दों में जवाब दिया।
तृषा कृष्णन ने किया पलटवार!
रविवार को, त्रिषा कृष्णन ने X पर लिखा- 'मुझे हाल ही के एक इवेंट के ऑर्गेनाइजर ने बताया कि मेरा नाम और तस्वीर आखिरी मिनट में एक व्यक्ति की रिक्वेस्ट पर शामिल किया गया था, जिसे उसके असिस्टेंट ने बताया था।'
एक्ट्रेस ने बताया बेवकूफी भरा
त्रिषा ने आगे कहा, 'माइक्रोफोन किसी कमेंट को समझदारी भरा या मजेदार नहीं बनाता। यह सिर्फ बेवकूफी को और ज्यादा बढ़ाता है। बिना जानकारी के गंदे और अभद्र शब्द बोलने वाले के बारे में ज्यादा बताते हैं, न कि उस व्यक्ति के बारे में जिसके लिए वे कहे गए हैं।'
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन