Anurag Dobhal Suicide Attempt Live Updates Manager Confirms Family Friends Are At Hospital अस्पताल में मौजूद है अनुराग डोभाल की फैमिली? मैनेजर की अपील; किसी को टारगेट न करें, Tv Hindi News - Hindustan
More

अस्पताल में मौजूद है अनुराग डोभाल की फैमिली? मैनेजर की अपील; किसी को टारगेट न करें

Anurag Dobhal News: अनुराग डोभाल की हेल्थ को लेकर उनके फैंस चिंतित हैं। अनुराग आईसीयू में हैं। अनुराग को अस्पताल में देखने पहुंचें कंटेंट क्रिएटर थारा भाई जोगिंदर ने दावा किया था कि अनुराग के पास अस्पताल में परिवार से कोई मिलने नहीं आया है। हालांकि,अब अनुराग के मैनेजर ने उस दावे को गलत बताया है। 

Sun, 8 March 2026 07:42 PMHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
अस्पताल में मौजूद है अनुराग डोभाल की फैमिली? मैनेजर की अपील; किसी को टारगेट न करें

अनुराग डोभाल और उनका निजी जीवन की चर्चा इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई है। 7 मार्च को अनुराग डोभाल ने परेशान होकर अपनी जान लेने की कोशिश की। उन्होंने लाइव चैट पर सुसाइड की कोशिश की जिसके बाद सोशल मीडिया पर मेंटल हेल्थ को लेकर एक बार फिर चर्चा होने लगी है। अनुराग इस वक्त आईसीयू में भर्ती हैं और उनका इलाज चल रहा है। अस्पताल में अनुराग को देखने पहुंचे कंटेंट क्रिएटर थारा भाई जोगिंदर ने दावा किया था कि अनुराग अस्पताल में हैं और उनसे मिलने परिवार का कोई भी सदस्य नहीं आया है। इस बात को लेकर सोशल मीडिया पर अनुराग के परिवार को लोग टारगेट कर रहे हैं। हालांकि, अब अनुराग के मैनेजर ने इस दावे को गलत बताया है। उन्होंने कहा कि अनुराग के करीबी और रितिका (अनुराग की पत्नी) इस वक्त अस्पताल में ही मौजूद हैं।

मैनेजर का दावा अस्पताल में मौजूद हैं अनुराग की पत्नी

अनुराग की हेल्थ को लेकर लगातार अपडेट दे रहे उनके मैनेजर रोहिन ने इंस्टा पर स्टोरी पोस्ट की है। उन्होंने स्टोरी पर लिखा- करीबी दोस्त, भाभी (अनुराग की पत्नी रितिका) और उनका परिवार इस वक्त उनके (अनुराग) साथ अस्पताल में हैं। वो अब भी ऑब्जरवेशन में हैं। कृप्या करके गलत जानकारी और अफवाह न फैलाएं। साथ ही, इस वक्त में किसी के खिलाफ नफरत न फैलाएं और किसी को टारगेट न करें। हम स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। उनके लिए प्रार्थना करते हैं। आशा करते हैं वो जल्दी ठीक होंगे।

अनुराग के मैनेजर का अपडेट
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ICU में अनुराग डोभाल, मुनव्वर, एल्विश को हुई चिंता, ट्रोल्स पर भड़के अली गोनी

परिवार पर अनुराग ने लगाए थे गंभीर आरोप

अनुराग डोभाल की बात करें तो कुछ दिनों पहले उन्होंने एक दो घंटे लंबा वीडियो पोस्ट किया था। इस वीडियो में अनुराग रोते नजर आ रहे थे। उन्होंने दावा किया था क्योंकि उन्होंने इंटरकास्ट शादी की इस वजह से उनका परिवार उन्हें टॉर्चर कर रहा है। अनुराग ने कहा था कि ये शायद उनका आखिरी वीडियो हो। उन्होंने ये भी कहा था कि अगर उन्हें कुछ हो जाए तो इसके जिम्मेदार उनके माता-पिता और परिवार के लोग होंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अनुराग डोभाल ने पत्नी रितिका पर उठाया हाथ? भाई ने शेयर कीं हैरान करने वाली चैट्स
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कैसी है अनुराग डोभाल की हालत? दोस्त का दावा; मिलने नहीं पहुंचे मां-बाप

फैंस मांग रहे अनुराग की सलामति की दुआ

इसके बाद अनुराग के भाई ने इंस्टा पर स्टोरी पोस्ट करके दावा किया था कि अनुराग ये सब व्यूज के लिए कर रहा है। इतना ही नहीं, उन्होंने ये भी दावा किया था कि अनुराग ने अपनी पत्नी रितिका पर हाथ उठाया था जिसकी वजह से वो उन्हें छोड़कर चली गईं। इसके बाद 7 मार्च को अनुराग ने लाइव चैट पर सुसाइड की कोशिश की। अनुराग का वीडियो जमकर वायरल हुआ था। फैंस को अनुराग की काफी चिंता हो रही है। अनुराग के फैंस और कुछ फेमस टीवी सिलेब्स अनुराग की सलामति की दुआ मांग रहे हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।