Tumm Se Tumm Tak Spoiler: आर्य वर्धन की असली मां की होगी एंट्री, जालंधर-मीरा को झेंडे देगा जवाब
तुम से तुम तक के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि जालंधर की मदद कर रही मीरा की चालाकी आर्य वर्धन के सामने आने वाली है। साथ ही इन दो नए किरदारों की होगी एंट्री।

टीवी सीरियल तुम से तुम तक में आर्य वर्धन और अनु की लाइफ में जबरदस्त ट्विस्ट आने वाला है। हाल के एपिसोड में सिमरन और नील की शादी दिखाई गई थी। अब अनु अरु आर्य की शादी का ट्रैक शुरू हो चुका है। शादी के कार्ड छप चुके हैं और वो मंदिर में भगवान के पास अपना कार्ड देने गए थे। तभी वहां सिद्धि मां आ जाती हैं। सिद्धि मां अनु और आर्य से जो कहती है उसे सुनकर दोनों के होश उड़ जाते हैं।
आर्य वर्धन की असली मां की एंट्री
अनु और आर्य सिद्धि मां से कहते हैं कि उन्हें शादी में शामिल होना होगा। यहां सिद्धि मां कहती हैं कि उन्हें किसी कार्ड की जरूरत नहीं है। जहां मां उन्हें भेजती हैं वो वहां खुद से चली जाती हैं। आगे सिद्धि मां कहती है कि आर्य को अपनी शादी में किसी अपने को जरूर बुलाना होगा। आर्य और अनु उस अपने के बारे में समझ नहीं पाते हैं। वो सोच में पड़ जाते हैं कि आखिर ये अपना कौन है जिसे शादी में बुलाना जरूरी है। बताया जा रहा है ये अपना कोई और नहीं बल्कि आर्य की असली मां है। जल्द शो में आर्य की असली मां की एंट्री होने वाली है।
यशवर्धन आने वाला है
दूसरी तरफ गायत्री को शादी की तैयारी के बीच अपने बेटे यशवर्धन की याद आएगी। तो मतलब शो में अब यशवर्धन की एंट्री जल्द दिखाई जा सकती है। नए किरदारों की एंट्री से कहानी एकदम नया मोड़ लेने वाली है।
जालंधर को मिलेगा झेंडे से जवाब
नए एपिसोड में दिखाया जाएगा कि आर्य, झेंडे से पूछेगा कि जालंधर का क्या हुआ इसके जवाब में झेंडे कहेगा कि उसने कड़ी तैयारी की हुई है। जालंधर शादी में कुछ तो जरूर करने वाला है लेकिन इस बार वो कामयाब नहीं होगा। ये सुनते ही आर्य रिलैक्स हो जाता है। झेंडे ने जालंधर पर नजर रखे हुए हैं। उसे समझ आएगा कि जालंधर लगातार किसी के टच में हैं। जब वो छानबीन शुरू करेगा तो हैरान हो जाएगा कि जालंधर की मदद मीरा कर रही है। जालंधर ने आर्य की खुशी अनु को छीनने का प्लान बना लिया है।
मीरा की चालाकी
नए एपिसोड में दिखाया जाएगा कि मीरा की चालाकी आर्य के सामने आने वाली है। ये सच भी कि वही जालंधर के साथ मिली हुई है। इसके बाद मीरा हमेशा के लिए आर्य की जिंदगी से दूर हो जाएगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन