amitabh bachchan film lawaris song mere angne me tumhara kya kaam hai wrote by this lyricist 'मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है..' जानिए किसने लिखा ये गाना, अल्का याग्निक ने गाया फीमेल वर्जन?, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

'मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है..' जानिए किसने लिखा ये गाना, अल्का याग्निक ने गाया फीमेल वर्जन?

मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है…इस गाने से जुड़ी हैं खास यादें। क्या आप जानते हैं इस गाने को किस गीतकार ने लिखा था? फिल्म लावारिस का ये गाना आज भी सुनने वालों के लिए खास है। जानिए गाने से जुदा किस्सा।

Tue, 12 May 2026 05:17 AMUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share
'मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है..' जानिए किसने लिखा ये गाना, अल्का याग्निक ने गाया फीमेल वर्जन?

1981 में अमिताभ बच्चन स्टारर एक फिल्म आई थी लावारिस। इस फिल्म में अमजद खान ने उनके पिता और राखी ने उनकी मां का किरदार निभाया था। फिल्म की कहानी लावारिस हो चुके बेटे अमिताभ के किरदार के इर्दगिर्द घूमती है। ये फिल्म उस साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से बनी। कमाई ने बॉक्स ऑफिस के नंबर्स हिला दिए थे। फिल्म का म्यूजिक भी कमाल था लेकिन एक गाना 'मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है' जबरदस्त हिट हुआ। इस गाने को के दशकों तक सुना गया और आज भी पसंद किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं इस गाने को किसने लिखा और किसने गाया था?

फिल्म लावारिस के गानों से जुड़ा किस्सा

फिल्म लावारिस में कुल 6 गाने थे। फिल्म के गाने 'जिसका कोई नहीं उसका तो खुदा है यारो', 'अपनी तो जैसे तैसे', 'काहे पैसे पे इतना गुरूर ','कब के बिछड़े हुए हम आज यहां आके मिले' और 'मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है' के हैप्पी और सैड वर्जन है। अमिताभ बच्चन पर फिल्माए इन सभी गानों को किशोर कुमार ने गाया था। लेकिन ‘मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है’ के लिए अमिताभ ने अपनी आवाज दी। वहीं फीमेल के लिए अल्का याग्निक ने गाया। ये सभी गाने अनजान ने लिखे थे। इन गानों को ऑडियंस ने खूब पसंद किया। फिल्म का म्यूजिक तैयार किया था कल्याण जी आनंद जी ने। इस फिल्म का गाना 'अपनी तो जैसे तैसे' शंकर एहसान लॉय ने रीक्रिएट किया था जिसे मीका सिंह और सुनिधि चौहान ने गाया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तेरी ले लूं बाहें…महाभारत के लिए गाने वाले सिंगर ने गाया था ये डबल मीनिंग गाना

प्रकाश मेहरा के साथ जमी जोड़ी

फिल्म लावारिस की बात करें तो इसका डायरेक्शन प्रकाश मेहरा ने किया था। प्रकाश मेहरा ने अमिताभ के साथ कहानी लिखी थी शशि भूषण ने और डायलॉग लिखे थे कादर खान ने। प्रकाश मेरा ने अमिताभ बच्चन के साथ उनके करियर की पहली बड़ी फिल्म जंजीर, खून पसीना, हेरा फेरी, मुमुकद्दर का सिकंदर, नमक हलाल, शराबी जैसी फिल्में बनाई। डायरेक्टर एक्टर की जोड़ी की लगभग सभी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस हिला दिया। जबरदस्त कमाई की।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रामायण के इस सीन में हुआ था चमत्कार, बाल राम के साथ खेलने असली में आ गया था कौआ

बॉक्स ऑफिस पर की थी जबरदस्त कमाई

लावारिस की बात करें तो इस फिल्म में राखी ने अमिताभ बच्चन की मां का किरदार निभाया था। जबकि कई फिल्मों में जैसे कभी कभी और मुकद्दर का सिकंदर में राखी एक्टर की प्रेमिका के किरदार में थीं। लावारिस में जीनत अमान ने अमिताभ की लीडिंग लेडी का किरदार निभाया था। रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म को 9 करोड़ के बजट में बनाया था और वर्ल्डवाइड 100 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन हुआ था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अनु ने मीरा को दिया बेइज्जती का तगड़ा जवाब, आर्य ने पहनाया मंगलसूत्र
ये भी पढ़ें:मौत से पहले बॉलीवुड के इन 5 सिंगर्स ने गाए थे ये गाने, एक को सुनकर आप रो पड़ेंगे

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।