bollytwood singers kishore kumar lata mangeshkar mohammed rafi last songs before they died मौत से पहले इन 5 सिंगर्स ने गाए थे ये गाने, एक को सुनकर आप रो पड़ेंगे, लोग आज भी गुनगुनाते हैं, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

मौत से पहले इन 5 सिंगर्स ने गाए थे ये गाने, एक को सुनकर आप रो पड़ेंगे, लोग आज भी गुनगुनाते हैं

बॉलीवुड के पांच बड़े सिंगर्स जिनकी मौत ने देश को रुला दिया था। लेकिन क्या आप जानते हैं मौत से पहले इन सिंगर्स ने दुनिया को कौन सा गाना दिया था। किशोर कुमार, मोहम्मद रफ़ी ने अपनी मौत से पहले रिकॉर्ड किए थे ये गाने।

Mon, 11 May 2026 05:24 AMUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share
मौत से पहले इन 5 सिंगर्स ने गाए थे ये गाने, एक को सुनकर आप रो पड़ेंगे, लोग आज भी गुनगुनाते हैं

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री ने सिंगर्स का खास योगदान रहा है। इंडस्ट्री में पांच ऐसे भी सिंगर्स हुए जिनके बिना हिंदी म्यूजिक अधूरा लगता। ये पांच सिंगर्स हैं लता मंगेशकर, मोहम्मद रफी, किशोर कुमार, मुकेश और आशा भोसले। इन पांचों सिंगर्स हिंदी म्यूजिक को नए स्तर पर पहुंचाया। अब ये सिंगर्स इस दुनिया में नहीं रहे। इन सिंगर्स के गाए हुए गाने आज की पीढ़ी को भी एंटरटेन कर रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं मौत से पहले इन सिंगर्स ने कौन सा गाना गाया था? ये है इनका आखिरी रिकॉर्ड किए हुए गाने।

मोहम्मद रफी

बॉलीवुड सिंगर मोहम्मद रफी ने हिंदी सिनेमा को कई खूबसूरत गाने दिए। ‘बहारों फूल बरसाओ’, ‘लिखे जो खत तुझे’ मोहम्मद रफी के गले से निकले हैं। सिंगर अपनी गायिकी से कमाल कर रहे थे लेकिन फिर एक दिन उन्हें हार्ट अटैक आया और सब जैसे खत्म हो गया। वो दिन था 31 जुलाई 1980। लेकिन अपनी मौत से ठीक दिन पहले यानी 30 जुलाई 1980 को मोहम्मद रफी ने म्यूजिक कंपोजर लक्ष्मीकांत और प्यारे लाल की जोड़ी के लिए एक बेहद इमोशनल कर देने वाला गाना ‘तू कहीं आस पास है दोस्त’ गाया। ये गाना फिल्म आस पास में इस्तेमाल किया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हार्ट अटैक से हुई बॉलीवुड के इन 8 सिंगर्स की मौत, एक झटके में खत्म हो गई दुनिया

किशोर कुमार

बॉलीवुड के महान सिंगर्स में किशोर कुमार का नाम भी टॉप में शामिल है। किशोर कुमार ने 70 और 80 के दशक में गाए अपने गानों से कमाल कर दिया। राजेश खन्ना के लिए गाए इनके लगभग सभी गाने जबरदस्त हिट हुए। किशोर कुमार ने 12 अक्टूबर 1987 को फिल्म वक्त की आवाज के लिए गाना 'गुरु गुरु आ जाओ गुरु' रिकॉर्ड किया था और 13 अक्टूबर को उनका निधन हो गया था। ये फिल्म 1988 में रिलीज हुई जिसमें मिथुन और श्रीदेवी लीड रोल में थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जब कविता कृष्णमूर्ति ने अपने इन तीन गानों से अल्का याग्निक को छोड़ दिया था पीछे

लता मंगेशकर

स्वर कोकिला के नाम से मशहूर लता मंगेशकर ने साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह दिया था। लेकिन उनका आखिरी रिकॉर्ड किया हुआ गाना साल 2018 में सुनाई दिया। एक रिपोर्ट के मुताबिक लता ने साल 2018 में ईशा अंबानी की गायत्री मंत्र गाया था। आखिरी फिल्म के गाने की बात करें तो उन्होंने साल 2019 की फिल्म ‘सौगंध मुझे इस मिट्टी की’ के लिए गाया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इन 7 फिल्मों से हिलने वाला है साउथ बॉक्स ऑफिस, आ रही हैं ये शानदार फिल्में

आशा भोसले
आशा भोसले ने हाल में दुनिया को अलविदा कह दिया। लेकिन वो अपने अंतिम वक्त तक गाने गा रही थीं। आशा ताई ने इसी साल ‘द शैडोई लाइट’ नाम का गाना गाया था जो एक लंदन के पॉपुलर बैंड गोरिलाज के साथ था। ये गाना बैंड की इंडिया से इंस्पायर्ड एल्बम पर्वत के लिए था। 12 अप्रैल 2026 को सिंगर का निधन हो गया।

मुकेश
सिंगर मुकेश ने 'कभी कभी मेरे दिल में ख्याल आता है', 'दोस्त दोस्त ना रहा','एक प्यार का नगमा है' है जैसे गाने गाकर ऑडियंस को खूब एंटरटेन किया।

लेकिन अमेरिका कॉन्सर्ट में परफॉर्म करने गए मुकेश का अचानक निधन हो गया। ये दिन था 27 अगस्त 1976। रिपोर्ट के मुताबिक अपनी मौत से पहले सिंगर ने फिल्म सत्यम शिवम सुंदरम के लिए गाना ‘चंचल, शीतल, निर्मल, कोमल’ गया था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।