1/8गौरव गेरा को हाल में धुरंधर के दोनों पार्ट्स में अहम आलम के किरदार में देखा गया है। फिल्म में उनके काम को पसंद किया था। गौरव दो दशक से भी ज्यादा समय से मुंबई में हैं। ये है उनका शानदार घर।

ये गौरव गेरा के घर का एंट्रेंस है। फराह खान अपने नए व्लॉग के लिए एक्टर के घर पहुंची थीं। फराह ने बताया कि पहली बार गौरव से मिल रही हैं लेकिन उनकी बड़ी फैन हैं। उनके कॉमेडी वीडियोज को फॉलो करती थीं।

ये गौरव का खूबसूरत घर है। एक्टर ने बताया कि वो अपने दोस्त रोहित के साथ रहते हैं और इस घर को वो खुद ही साफ करते हैं। ये सजावट भी उन्होंने खुद की है।

ये गौरव के घर का लिविंग एरिया है जिसे खूबसूरती से सजाया गया है। दीवार पर पेंटिंग है। एकाध सजावट की चीज़े हैं। नाडा सा मिरर है जो घर को और खूबसूरत बना रहा है।

घर के इस हॉल के अंदर ही ये खाने की टेबल लगाई हुई है। पीछे एक अलमारी स्टाइल टेबल है। दीवार पर डेकोरेटिव आइटम लगाया हुआ है।

गौरव के इस घर में 3 बेडरूम हैं। इसमें से एक उनके दोस्त का है और इन कमरों को वो खुद इस्तेमाल करते हैं। गौरव को शानदार घर में छोटा कमरा ज्यादा पसंद है।

ये गौरव गेरा के घर की किचन है। एक्टर ने बताया कि अब वो अपना खाना खुद ही बनाते हैं। पहले जो खाना बनाती थीं उनकी डेथ हो गई। उन्हें किसी दूसरे के हाथ का खाना अब पसंद नहीं आता।

गौरव ने फराह खान के लिए आलू और बैंगन की सब्जी बनाई थी। फराह ने बताया कि उन्होंने अपने कुक दिलीप को अनिल कपूर और बोनी कपूर के घर कुकिंग सीखने के लिए भेजा था।
