सपना चौधरी के ऊपर 35 केसेस, बोलीं- 26 टेबल थे और हर टेबल पर हथियार पड़े थे, ऐसा लग रहा था…
Sapna Choudhary: सपना चौधरी ने अपने करियर के बारे में ‘द 50’ में खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि बिग बॉस के बाद उनके करियर में पॉजिटिव बदलाव आने शुरू हुए थे।

सपना चौधरी ने रिएलिटी शो 'द 50' में रिवील किया कि उनके खिलाफ तकरीबन 35 केस दर्ज हैं। इतना ही नहीं, भारत में ऐसी कई जगहे हैं जहां उन्हें परफॉर्म करने से बैन कर दिया है। सपना ने कहा, ‘साल 2018 के बाद मेरे करियर में बड़ा बदलाव आया था। ये बदलाव बिग बॉस के बाद आया। बिग बॉस से पहले इवेंट्स में चीजें अस्त-व्यस्त होती थीं। भगदड़ होती थी, कुर्सियां फेंकी जाती थीं, झगड़े होते थे। यही कारण है कि मेरे ऊपर 35 केस हैं। मैं बापट, बारोड, मेरठ तरफ बैन हूं। मेरे नाम से शो की परमिशन नहीं मिलती है इन जगहों पर।’
‘देर रात फोन आया…’
सपना ने अपने शुरुआती दिनों के स्ट्रगल को याद करते हुए कहा, ‘घर पर पैसे नहीं थे। मैं और मेरी मां प्रार्थना कर रहे थे कि कैसी भी करके कोई शो ऑफर हो जाए। अचानक, देर रात, मेरा फोन बजा। उन्होंने पूछा कि क्या मैं उनके लिए शो करूंगी? मैंने तुरंत हां कह दिया। पूछा भी नहीं कि किस तरह का शो है? कहां हो रहा है? मुझे क्या करना है? शाम हुई, हम वेन्यू पर पहुंचे। जैसे ही हम अंदर गए, हमने देखा, सामने 25-26 टेबल लगी हुई हैं और हर टेबल पर खुलेआम हथियार रखे हुए हैं।'

आगे क्या हुआ?
सपना ने आगे बताया, 'ऐसा लग रहा था जैसे वे अभी-अभी जेल से छूटे हैं और जश्न मना रहे हैं। पहले, मैंने एक सोलो गाना गाया और फिर मैंने एक डुएट गाना शुरू किया। जब मैं सोलो परफॉर्म कर रही थी तो उनमें से एक आदमी बार-बार मेरे पास आता रहा, मेरे कान में कुछ फुसफुसाता रहा और फिर चला गया। मेरी मां ने मुझसे पूछा कि वह क्या कह रहा है, मैंने उन्हें बताया कि इतना शोर है कि मुझे समझ नहीं आया। वहां कम से कम 50-55 आदमी थे। फिर मेरी मां ने रिक्वेस्ट की, प्लीज हमें जाने दो।'

उन लोगों ने क्या कहा?
सपना ने आगे बताया, ‘उन्होंने मेरी मां से कहा, आप कैसे जा सकती हैं? डांस अभी बाकी है। डांस करो और फिर जाओ। क्या हमने तुम्हें पैसे नहीं दिए? मैं स्टेज पर वापस गई और डांस करने लगी। अचानक, वही आदमी पीछे से आया, मेरे गाल पर किस करके भाग गया। मैंने डांस करना बंद कर दिया और बैकस्टेज जाकर बैठ गई। मैंने कहा, मैं अब परफॉर्म नहीं करूंगी। मेरी मां ने उनसे कहा, तुम किसी की बेटी या बहन को यहां बुलाते हो और फिर ऐसा बर्ताव करते हो।’
वहां से कैसे निकले?
सपना बोलीं, 'मेरी मां ने मेरा हाथ पकड़ा और मुझे बाहर ले जाने लगीं। डर लग रहा था, लेकिन हम पीछे नहीं देख रहे थे। बस चलते जा रहे थे। मैं मां से कह रही थी मि वे गोली चलाने वाले हैं…, लेकिन मां नहीं रुकी। किसी तरह, हम गेट से बाहर निकले, कार में बैठे और फिर हमने राहत की सांस ली। बहुत खतरनाक था वो।’
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन