The 50 Monalisa reveals she and husband Vikrant have been trying to have a baby for long time The 50: मां नहीं बन पा रही हैं मोनालिसा, बोलीं- हम लंबे समय से कोशिश कर रहे हैं, Tv Hindi News - Hindustan
More

The 50: मां नहीं बन पा रही हैं मोनालिसा, बोलीं- हम लंबे समय से कोशिश कर रहे हैं

The 50 Monalisa: आपको ‘बिग बॉस 10’ में नजर आईं भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा याद हैं? उन्होंने इस बार अपने पति विक्रांत के साथ ‘द 50’ में हिस्सा लिया है।

Thu, 26 Feb 2026 07:00 PMVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share
The 50: मां नहीं बन पा रही हैं मोनालिसा, बोलीं- हम लंबे समय से कोशिश कर रहे हैं

भोजपुरी एक्ट्रेस और रिएलिटी शो ‘द 50’ की कंटेस्टेंट मोनालिसा ने बहुत बड़ी बात रिवील की है। उन्होंने ‘द 50’ से बाहर आने के बाद बताया कि वह मां बनने की बहुत लंबे समय से कोशिश कर रही हैं। हालांकि, तमाम कोशिशों के बाद भी वह प्रेग्नेंट नहीं हो पा रही हैं। पढ़िए मोनालिसा का पूरा बयान।

क्या बोलीं मोनालिसा?

मदरहुड पर बात करते हुए मोनालिसा ने IANS को दिए बयान में कहा, ‘हम लंबे समय से कोशिश कर रहे हैं। अब ये सब चीजें तो भगवान के हाथ में होती हैं न। मुझे उम्मीद है कि मेरी जिंदगी में वो दिन जरूर आएगा। मैं उस अच्छे दिन का इंतजार कर रही हूं।’

मोनालिसा

बेबिका और विक्रांत की बातचीज सुन हुईं हैरान

‘द 50’ की बेबिका दुर्वे ने विक्रांत को बताया था कि मोनालिसा के साथ एक मेल कंटेस्टेंट फ्लर्ट कर रहा है। रिएक्ट करने के बजाय, विक्रांत ने अपनी पत्नी का सपोर्ट किया था और कहा था कि उन्हें अपनी पत्नी पर पूरा भरोसा है। जब इस बारे में मोनालिसा को बताया गया तब उन्होंने कहा, ‘विक्रांत और मैं अठारह साल से साथ हैं। हम एक-दूसरे को समझते हैं और हमारे बीच बहुत मजबूत रिश्ता है। जब मैंने क्लिप देखी, तो मुझे हैरानी हुई कि उसने ऐसा कमेंट क्यों किया... भरोसा हमेशा से हमारे रिश्ते की नींव रहा है।’

मोनालिसा

‘बिग बॉस 10’ में हुई थी मोनालिसा की शादी

रिएलिटी शो के बारे में बात करते हुए मोनालिसा ने कहा, ‘रिएलिटी शो बस ये दिखाता है कि हम असल में कौन हैं। घर के अंदर, हम वैसे ही रहते हैं जैसे घर में रहते हैं। मतभेद और बहस होना आम बात है, लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि भरोसा खत्म हो जाता है। हम खुलकर बातचीत करते हैं और मसले सुलझाते हैं। बातचीत किसी भी मजबूत रिश्ते की नींव होती है।’ बता दें, मोनालिसा और विक्रांत ने ‘बिग बॉस 10’ में शादी की थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रश्मिका मंदाना ने शेयर की विजय देवरकोंडा संग शादी की फोटोज, कहा- मेरा पति
ये भी पढ़ें:OTT पर चुपके से आई साउथ की ये फिल्म हिला देगी कलेजा, जय भीम जैसा है इसका टॉर्चर
ये भी पढ़ें:ओटीटी पर मौजूद ये 5 धांसू फिल्में बीवी के साथ ना देखें,पड़ सकते हैं लेने के देने

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।