'वो ऐसी-ऐसी हरकतें कर चुका है', द 50 कंटेस्टेंट का दावा दुबई में बैन हैं एल्विश यादव
बिग बॉस ओटीटी 2 में नजर आईं बेबिका धुर्वे जल्द ही द 50 में नजर आएंगी। द 50 में जाने से पहले बेबिका ने दावा किया है कि एल्विश यादव दुबई में बैन हैं। उन्होंने कहा कि एल्विश ऐसी-ऐसी हरकतें कर चुका है कि दुबई में उसकी एंट्री नहीं है।

बिग बॉस ओटीटी 2 में नजर आईं बेबिका धुर्वे अब जल्द ही कलर्स के रियलिटी शो द 50 में नजर आएंगी। शो में एल्विश यादव के दोस्त लवकेश कटारिया भी नजर आएंगे। शो में जाने से पहले बेबिका ने एल्विश और उनके दोस्त लवकेश कटारिया को लेकर बात की। उन्होंने लवकेश के फैन बेस को टॉक्सिक बताया है। बेबिका ने ये भी दावा किया कि एल्विश यादव दुबई में बैन हैं। उन्होंने कहा कि एल्विश ऐसी-ऐसी हरकतें कर चुका है कि दुबई में उसकी एंट्री नहीं है।
लवकेश के फैन बेस को बताया टॉक्सिक
टेली टॉक से खास बातचीत में बेबिका से जब लवकेश कटारिया के बारे में सवाल हुआ तो उन्होंने कहा, “टॉक्सिक हैं इनके फैन बेस और ये खुद भी। तो मैं टॉक्सिसिटी से दूर रहती हूं। मेरा सर्कल टॉक्सिक नहीं होता। मैं किसी भी शो में जाऊं, मैं जिन भी लोगों के साथ बैठती हूं और मैं शो के अंदर या बाहर मेरे जो भी दोस्त होते हैं, वो कभी भी टॉक्सिक लोग नहीं होते हैं, वो बहुत डिग्निफाइड लोग होते हैं।”
बेबिका का दावा- दुबई में बैन हैं एल्विश यादव
बेबिका ने आगे कहा कि अगर कोई समस्या होती है तो ये लोग (एल्विश या लवकेश) लीगल एक्शन झेलेंगे। बेबिका ने आगे कहा कि एल्विश यादव तो दुबई में बैन हैं और अगर उनके दोस्त भी बैन होना चाहते हैं तो वो जो जाहें वो करें। बेबिका ने कहा, “मेरा दुबई का वकील बोलेगा यहां का नहीं। एल्विश पहले से ही दुबई में बैन है। वो ऐसी-ऐसी हरकतें कर चुका है, उसकी एंट्री बैन है।”
बेबिका ने कहा कि वो कानूनी तौर पर दुबई की निवासी हैं तो कोई उनके साथ पंगा न ले। उन्होंने कहा, “मैं दुबई के वकीलों के हिसाब से चलती हूं, तुम्हारी बैंड बज जाएगी। मत करो।”
बिग बॉस ओटीटी के विनर रह चुके हैं एल्विश यादव
बेबिका और एल्विश की बात करें तो दोनों लोग बिग बॉस ओटीटी 2 का हिस्सा थे। एल्विश उस सीजन के विनर थे। लवकेश कटारिया बिग बॉस ओटीटी 3 का हिस्सा थे। एल्विश यादव इन दिनों लाफ्टर शेफ्स में खाना बनाते और फैंस को हंसाते नजर आ रहे हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन