Israel and Iran War Ajith Kumar Sonal Chauhan and Subhashree Ganguly Stranded In Dubai Know Latest Safety Update इजराइल-ईरान युद्ध के बीच दुबई में फंसे ये फिल्मी सितारे, सिक्योरिटी को लेकर आया बड़ा अपडेट, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

इजराइल-ईरान युद्ध के बीच दुबई में फंसे ये फिल्मी सितारे, सिक्योरिटी को लेकर आया बड़ा अपडेट

ईरान और इजराइल के बीच चल रहे युद्ध के दौरान कई भारतीय सेलेब्रिटीज दुबई में फंसे हुए हैं। इनमें से कुछ ने खुद अपना हाल सोशल मीडिया पर बताया है, वहीं कुछ के मैनेजर्स ने आधिकारिक अपडेट जारी किया है।

Sun, 1 March 2026 06:43 PMPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share
इजराइल-ईरान युद्ध के बीच दुबई में फंसे ये फिल्मी सितारे, सिक्योरिटी को लेकर आया बड़ा अपडेट

मिडिल ईस्ट में बढ़ते युद्ध के तनाव और इजराइल-ईरान के बीच छिड़ी जंग ने इंटरनेशनल एयर रूट्स को पूरी तरह ठप कर दिया है। इस अचानक आए संकट के चलते साउथ के सुपरस्टार एक्टर अजीत कुमार, बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनल चौहान और बंगाली एक्ट्रेस सुभाश्री गांगुली समेत कई भारतीय सेलेब्रिटीज और आम नागरिक दुबई में फंस गए हैं। ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, शनिवार और रविवार को हुए मिसाइल हमलों और धमाकों के बाद एयरस्पेस बंद कर दिया गया है, जिससे हजारों यात्रियों समेत ये सेलिब्रिटीज भी घर लौटने का इंतजार कर रहे हैं।

अजीत कुमार सुरक्षित, रेसिंग के लिए गए थे

तमिल सिनेमा के सुपरस्टार और प्रोफेशनल रेसर अजीत कुमार फिलहाल दुबई में फंसे हुए हैं। वो अपनी रेसिंग कमिटमेंट्स के लिए यूएई में थे और उन्हें चेन्नई वापस लौटना था, लेकिन फ्लाइट्स के अचानक सस्पेंशन ने उनके प्लान बिगाड़ दिए। फैंस की बढ़ती चिंता को देखते हुए अजीत के मैनेजर ने एक बयान जारी किया है। मैनेजर ने साफ किया है कि अजीत कुमार पूरी तरह सुरक्षित हैं और उन्हें फिलहाल कोई खतरा नहीं है। अजीत हाल ही में '2025 24H दुबई एंड्योरेंस रेस' में अपने शानदार प्रदर्शन के लिए चर्चा में रहे थे और अब हालात सामान्य होने पर ही उनकी भारत वापसी संभव हो पाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वॉर जोन दुबई में हैं तमिल सुपरस्टार अजित कुमार, एक्टर के मैनेजर ने दिया अपडेट

सोनल चौहान ने पीएम मोदी से मांगी मदद

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनल चौहान ने भी दुबई से अपनी सलामती की खबर शेयर की है। इससे पहले सोनल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सोशल मीडिया पर टैग करते हुए सरकार से मार्गदर्शन और मदद की अपील की थी, क्योंकि फ्लाइट्स रद्द होने से वे काफी परेशान थीं। हालांकि रविवार को उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, 'मैं सुरक्षित हूं और ऑफिसर्स सबको सेफ रखने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। घबराने की कोई बात नहीं है, दुबई दुनिया की सबसे सुरक्षित जगह है।' सोनल ने फैंस से अपील की है कि वो किसी भी तरह की अफवाह न फैलाएं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धुरंधर-2 को लेकर आई यह शॉकिंग जानकारी, लगान से लेकर LOC तक का टूटेगा रिकॉर्ड!

बेटे के साथ फंसीं सुभाश्री, लौटने का इंतजार

बंगाली एक्ट्रेस सुभाश्री गांगुली अपने बेटे युवान के साथ छुट्टियां बिताने दुबई गई थीं, लेकिन वहां पहुंचते ही हालात बिगड़ गए। उनके पति और मशहूर फिल्ममेकर राज चक्रवर्ती ने बताया कि सुभाश्री और बेटा सुरक्षित हैं, लेकिन फोन पर बातचीत करने में दिक्कतें आ रही हैं। उनकी वापसी 5 मार्च को तय थी, पर वर्तमान हालातों को देखते हुए कुछ भी साफ नहीं है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईशा गुप्ता और बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु भी इसी संकट के चलते वहीं फंसी हुई हैं और फिलहाल ऑफिशियल गाइडलइन्स का पालन करते हुए अपनी जगहों पर रुकी हुई हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दुबई एयरपोर्ट पर फंसी जन्नत एक्ट्रेस सोनल चौहान, पीएम मोदी से मांगी मदद

ईशा गुप्ता ने बताए विदेश में अपने हालात

ईशा गुप्ता भी इस बीच विदेश में फंसी हुई हैं और उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट पर अपना हालात बताते हुए लिखा, 'जो भी लोग हालचाल पूछ रहे हैं और मैसेज कर रहे हैं, उनसे मैं माफी मांगती हूं कि मैंने जवाब नहीं दिया। हम ठीक हैं, हम सुरक्षित हैं! समय डरावना और बहुत मुश्किल है। भगवान हमारी रक्षा के लिए मौजूद हैं।' उन्होंने आगे कहा, 'हमें पूरा भरोसा है कि मोदी सरकार सुरक्षा और खतरे को रोकने में अपना बेस्ट कर रही है।' एक्ट्रेस ने उनकी सुरक्षा के लिए प्रार्थना करते हुए कहा, 'सभी प्रभावित लोगों के लिए प्रार्थना कर रही हूं। फंसे हुए सभी लोगों और सबसे बढ़कर सभी की सुरक्षा के लिए प्रार्थना कर रही हूं।'

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।