serial tumm se tumm tak actor nasirr khan is a son of legendary actor johnny walker, playing jhende in the show सीरियल तुम से तुम का का ये एक्टर है दिग्गज कलाकार जॉनी वॉकर का बेटा, अमिताभ बच्चन के बेटे का निभाया किरदार, Tv Hindi News - Hindustan
More

सीरियल तुम से तुम का का ये एक्टर है दिग्गज कलाकार जॉनी वॉकर का बेटा, अमिताभ बच्चन के बेटे का निभाया किरदार

टीवी सीरियल तुम से तुम तक के सभी किरदार ऑडियंस को पसंद आ रहे हैं। लेकिन इस शो में एक ऐसे भी एक्टर है जो दिग्गज एक्टर जॉनी वॉकर और नूरजहां के बेटे हैं। इन्हें आपने अमिताभ बच्चन के बेटे के किरदार में भी देखा होगा।

Tue, 12 May 2026 09:08 PMUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share
सीरियल तुम से तुम का का ये एक्टर है दिग्गज कलाकार जॉनी वॉकर का बेटा, अमिताभ बच्चन के बेटे का निभाया किरदार

सीरियल तुम से तुम तक में एक्टर शरद केलकर और एक्ट्रेस निहारिका चौकसे लीड रोल में हैं। दोनों की जोड़ी को ऑडियंस पसंद कर रही है। लेकिन इस सीरियल का एक और किरदार है जिसे लीड एक्टर्स जितना ही प्यार मिल रहा है। वो एक्टर हैं नासिर खान। इस सीरियल में उन्हें आर्य वर्धन के दोस्त झेंडे के किरदार में देखा जा सकता है। सोशल मीडिया पर झेंडे के किरदार को लेकर काफी मीम भी बन रहे हैं कि वो आर्य की जिंदगी में उनका साया बनकर उनकी रक्षा करता है। लेकिन क्या आप जानते हैं असल में नासिर खान मशहूर एक्टर जॉनी वॉकर के बेटे हैं।

एक्टर जॉनी वॉकर के बेटे नासिर खान

1950 के दशक से लेकर 1997 तक फिल्मों में एक्टिव रहे जॉनी वॉकर ने उसी दौर की एक्ट्रेस नूरजहां से शादी की थी। नूरजहां का फिल्मी नाम नूर महल था। क्योंकि उस समय नूरजहां सिंगर भी बहुत मशहूर थीं। नासिर की मां नूरजहां ने बतौर बाल कलाकार फिल्मों में कदम रखा था। उनकी मुलाकात जॉनी वॉकर से हुई और प्यार हो गया। दोनों ने 1955 में परिवार के खिलाफ जाकर दोनों ने शादी की। इस शादी से उन्हें 6 बच्चे हुए जिसमें से एक नासिर खान हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आर्य वर्धन की असली मां की होगी एंट्री, जालंधर-मीरा को झेंडे देगा जवाब
tumm se tumm tak actor nasirr khan is a son of legendary actor johnny walker,

नासिर की फिल्में

नासिर ने 1994 में आई फिल्म बेताज बादशाह से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्हें 1998 में आये टीवी शो आशीर्वाद में भी देखा गया था। नासिर ने बॉबी देओल और करिश्मा कपूर की फिल्म आशिक में नेगेटिव किरदार निभाया था। अमिताभ बच्चन की फिल्म बागबान में वो उनके चौथे बेटे बने थे। नासिर कई सालों से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का हिस्सा बने हुए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दूसरी बार कान फिल्म फेस्टिवल पहुंची आलिया, बॉल गाउन आउटफिट में आई नजर
ये भी पढ़ें:गीतकार समीर के नाम है ये खास रिकॉर्ड, गोविंदा के लिए लिखे गाने ने बदल दी किस्मत

नासिर के टीवी सीरियल

नासिर खान ने फिल्मों के साथ कई टीवी सीरियल में भी काम किया है। नासिर ने चांद जलने लगा, साझा सिंदूर, तुम आए हो तो, अवैध में काम किया है। उन्हें संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज हीरामंडी में भी देखा गया था। अब नासिर तुम से तुम तक नाम के टीवी सीरियल में नजर आ रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:

झेंडे का किरदार आया पसंद

तुम से तुम तक में नासिर झेंडे नाम का किरदार निभा रहे हैं। शो में उनकी स्क्रीनटाइम लीड एक्टर्स जितनी है। कहानी में वो बहुत जरूरी किरदार है। टीवी सीरियल देखने वाली ऑडियंस को झेंडे का किरदार पसंद आ रहा है। मौजूदा ट्रैक में झेंडे को जालंधर का पीछा करते देखा जा सकता है। आगे कहानी में दिखाया जाएगा कि झेंडे जालंधर और मीरा का सच दुनिया के सामने लाने वाला है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।