Cannes Film Festival 2026 alia bhatt 1st appereance goes viral from cannes, see her ball gown look Cannes Film Festival 2026: दूसरी बार कान फिल्म फेस्टिवल पहुंची आलिया, बॉल गाउन आउटफिट में आई नजर, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

Cannes Film Festival 2026: दूसरी बार कान फिल्म फेस्टिवल पहुंची आलिया, बॉल गाउन आउटफिट में आई नजर

Cannes Film Festival 2026 कान फिल्म फेस्टिवल 2026 से आलिया भट्ट की पहली तस्वीरें सामने आ गई हैं। एक्ट्रेस इस फेस्टिवल में शामिल होने के लिए एकदम अलग लुक में नजर आई हैं। तस्वीरों में आलिया खूबसूरत लग रही हैं।

Tue, 12 May 2026 05:50 PMUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share
Cannes Film Festival 2026: दूसरी बार कान फिल्म फेस्टिवल पहुंची आलिया, बॉल गाउन आउटफिट में आई नजर

Cannes Film Festival 2026 कान फिल्म फेस्टिवल 2026 की शुरुआत हो चुकी है। आलिया भट्ट इस फेस्टिवल का हिस्सा बनने के लिए कान पहुंच चुकी हैं। एक्ट्रेस की तस्वीरें और वीडियो सामने आया है जिसमें उन्हें फ्लोरल स्टाइल, स्ट्रैप वाली ट्रेस में प्रिंसेस बने देखा जा सकता है। आलिया एक ब्यूटी ब्रांड की ब्रांड एम्बेसडर बने कर पहुंची हैं। उन्हें एक खूबसूरत बॉल गाउन में देखा जा सकता है। ये दूसरी बार है जब आलिया कान फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा बनीं हैं। पहले इसी ब्रांड के लिए ऐश्वर्या राय रेड कार्पेट पर दिख चुकी हैं।

कान फिल्म फेस्टिवल से आलिया भट्ट का फर्स्ट लुक आया सामने

कान फिल्म फेस्टिवल के लिए आलिया भट्ट का फर्स्ट लुक बाहर आ गया है। एक्ट्रेस ने अपना लुक एकदम सिंपल रखा है। मिनट ग्रीन बॉल गाउन स्टाइल आउटफिट में वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उनके आउटफिट की डिटेलिंग में पत्ते और फूल बने हैं जो आकर्षित कर रहे हैं। एक्ट्रेस ने इस लुक को पूरा करने के लिए कम से कम मेकअप किया है। हेयरस्टाइल में एक्ट्रेस ने बालों को एक तरफ बांध कर न्यू लुक क्रिएट किया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शीतला से ऐसे बन गए गीतकार समीर, गोविंदा के लिए लिखे गाने ने बदल दी किस्मत

एयरपोर्ट पर आई थीं नजर

हाल में आलिया को एयरपोर्ट पर ब्लैक आउटफिट और सन ग्लासेस के साथ देखा गया था। इस दौरान एक्ट्रेस ने फैंस के साथ कई तस्वीरें ली और ऑटोग्राफ साइन किए। आलिया के इस नए वीडियो ने कान फिल्म फेस्टिवल में उनके होने को कन्फर्म कर दिया है। ये दूसरी बार है कि आलिया कान फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा बनने जा रही हैं। इससे पहले पिछले साल 2025 में एक्ट्रेस ने रेड कार्पेट पर डेब्यू किया था। आलिया का पिछला लुक भी खूब खबरों में बना रहा था। अब ये दूसरी बार वो ब्रांड को प्रोमोट करने पहुंची हैं। आलिया के रेड कार्पेट पर उतरने का इंतजार हो रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'मेरे अंगने में तुम्हारा..' जानिए किसने लिखा ये गाना, किसने गाया फीमेल वर्जन?

आने वाली फिल्में

वर्क फ्रंट की बात करें आलिया दो बड़ी फिल्मों में नजर आ सकती हैं। आलिया ने शरवरी के साथ एक्शन फिल्म एल्फा की शूटिंग की है। ये फिल्म इंडियन एजेंट पर बेस्ड बताई गई है किस्में जबरदस्त एक्शन दिखाया जाएगा। हाल में ये भी खबर आई थी कि धुरंधर की सक्सेस को देखते हुए एल्फा की कहानी में बदलाव किया गया है। पहले फिल्म में रोमांटिक एंगल था लेकिन अब कहानी को बदला गया है। हालांकि, ये न्यूज कन्फर्म नहीं है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धुरंधर के आलम एक्टर गौरव गेरा का घर अंदर से दिखता है ऐसा, खुद बनाते हैं खाना

लव एंड वॉर का इंतजार

लव एंड वॉर आलिया की दूसरी फिल्म है लव एंड वॉर। संजय लीला भंसाली के डायरेक्शन में बन रही ये फिल्म खास होने वाली है। इस फिल्म में रणबीर कपूर और विकी कौशल लीड रोल में होंगे। फिल्म इस साल के अंत तक रिलीज होने वाली है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।