Samay Raina will collab soon with ranveer allahbadia rakhi sawant said do not dare speak wrong about abhishek bachchan रणवीर इलाहाबादिया पर क्या बोले समय रैना, कॉमेडियन पर क्यों फूटा राखी सावंत का गुस्सा?, Tv Hindi News - Hindustan
More

रणवीर इलाहाबादिया पर क्या बोले समय रैना, कॉमेडियन पर क्यों फूटा राखी सावंत का गुस्सा?

समय रैना से फैन ने पूछा, ‘रणवीर इलाहाबादिया के लिए कुछ?’ इस पर कॉमेडियन ने हैरान कर देने वाला जवाब दिया है। वहीं उनकी बेस्ट फ्रेंड राखी सावंत उनपर भड़क गई हैं।

Wed, 15 April 2026 05:16 AMVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share
रणवीर इलाहाबादिया पर क्या बोले समय रैना, कॉमेडियन पर क्यों फूटा राखी सावंत का गुस्सा?

मशहूर कॉमेडियन समय रैना इन दिनों अपने नए शो ‘स्टिल अलाइव’ को लेकर चर्चा में हैं। समय ने एक घंटे 20 मिनट के इस शो में खुलासा किया था कि जब वह 'इंडियाज गॉट लैटेंट' की वजह से मुश्किलों में फंस गए थे, तब राखी सावंत ने उनका साथ दिया था। लेकिन अब खुद राखी सावंत, समय रैना के एक मजाक पर भड़क गई हैं और उन्होंने कॉमेडियन को सरेआम चेतावनी दे दी है।

'समय मेरा बेस्ट फ्रेंड है'

हाल ही में जब राखी 'बिग बॉस मराठी' से बाहर आई हैं। आज जब पैप्स ने उन्हें स्पॉट किया तब उन्होंने उसने समय रैना से जुड़ा सवाल पूछा। पहले तो राखी ने कहा, 'समय मेरी जान है। मेरा दिल है। मेरा बेस्ट फ्रेंड है। वो इंस्टाग्राम पर सिर्फ मुझे फॉलो करता है। वाे बहुत अच्छा इंसान है। मेरा पूरा सपोर्ट है उसको।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:समय का दोस्त बलराज कौन है, उनका पूरा नाम क्या है, दोनों की दोस्ती कैसे हुई थी?

क्या बोलीं राखी सावंत?

इसके बाद पैप्स ने राखी सावंत को बताया कि समय रैना ने अपने शो 'स्टिल अलाइव' में अमिताभ बच्चन पर तंज कसा था और कहा था, 'आप इतनी पोलियो की एड करते हैं तो अपने बेटे को उसके पैरों पर खड़ा क्यों नहीं करवा पाए।' इस पर राखी ने रिएक्ट करते हुए कहा, 'समय रैना ये बहुत गलत बात है। अमिताभ बच्चन जी के बारे में आप गलत बात नहीं कर सकते हैं। क्योंकि अभिषेक बच्चन मेरा फेवरेट एक्टर है। वो बहुत अच्छे एक्टर हैं। अमिताभ बच्चन जी के बारे में पोलिया, पोलिया मत बोलो समय रैना, वरना मैं तुम्हारा पूरा पोल खोलियो।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:समय रैना को मुकेश खन्ना ने दिया करारा जवाब, कहा- कैसे ये बंदा छाती ठोककर...

दोबारा समय के साथ कोलैब करेंगी राखी

राखी ने ये भी कहा कि वह बहुत जल्द समय रैना के साथ दोबारा कोलैब करने वाली हैं। इतना ही नहीं, समय रैना ने सोशल मीडिया पर आस्क मी एनिथिंग सेशन के दौरान फैन के सवाल का जवाब देते हुए इस बात का भी हिंट दिया कि वो बियर बाइसेप्स उर्फ रणवीर इलाहाबादिया के साथ बहुत जल्दी कोलैब करने वाले हैं।

इंडियाज गॉट लैटेंट 2

समय रैना ने अपने शो ‘स्टिल अलाइव’ में अनाउंस किया कि वो अपने विवादित शो ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ का दूसरा सीजन लेकर आ रहे हैं। उन्होंने ये भी कहा कि वो शो की शूटिंग के दौरान ऑडियंस का फोन जमा करा लेंगे और बिना फिल्टर का शो बनाएंगे। लेकिन यूट्यूब पर उसे सेंसर करके पब्लिश करेंगे। इतना ही नहीं, उन्होंने ये भी बताया कि वह अभी ब्रेक लेंगे और फिर ‘इंडियाज गॉट लैटेंट सीजन 2’ की शूटिंग अगले महीने से शुरू करेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:समय रैना के वीडियो के बाद रणवीर इलाहाबादिया ने कसा तंज, बोले- अब मेरा टाइम है

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।