Who is Balraj known as Samay Raina Friend his full name is Balraj Singh Ghai समय रैना का दोस्त बलराज कौन है, उनका पूरा नाम क्या है, दोनों की दोस्ती कैसे हुई थी?, Web-series Hindi News - Hindustan
More

समय रैना का दोस्त बलराज कौन है, उनका पूरा नाम क्या है, दोनों की दोस्ती कैसे हुई थी?

Samay Raina & Balraj: बलराज और समय की रील्स सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। कुछ लोग पूछ रहे हैं कि समय और बलराज की दोस्ती कैसे हुई थी। आइए आपको बताते हैं।

Thu, 9 April 2026 11:29 AMVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share
समय रैना का दोस्त बलराज कौन है, उनका पूरा नाम क्या है, दोनों की दोस्ती कैसे हुई थी?

कॉमेडियन समय रैना ने अपने नए शो ‘स्टिल अलाइव’ से इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। लेकिन इस बार चर्चा सिर्फ समय के जोक्स की नहीं, बल्कि उनके और बलराज की अटूट दोस्ती की हो रही है। सोशल मीडिया पर हर तरफ इनकी रील्स वायरल हैं और लोग बस यही कह रहे हैं कि ‘जिंदगी में एक दोस्त बलराज जैसा तो ज़रूर होना चाहिए।’ लेकिन आखिर ये बलराज हैं कौन? क्या है उनका पूरा नाम और समय रैना के साथ उनकी बॉन्डिंग इतनी गहरी कैसे हुई? चलिए जानते हैं इस अनसुनी दोस्ती की पूरी कहानी

कौन है बलराज?

बलराज का पूरा नाम बलराज सिंह घई है। समय रैना का शो ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ जहां शूट होता था उस जगह का नाम ‘द हैबिटैट’ है। ये मुंबई स्थित कॉमेडी वेन्यू 'द हैबिटैट' बलराज का है। बलराज, परमजीत सिंह घई के बेटे हैं और परमजीत सिंह घई 'यूनिकॉन्टिनेंटल होटल' के बिजनेस से जुड़े हुए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मुकेश खन्ना ने समय रैना को कहा-कुत्ते की दुम, निकाली भड़ास, ट्रोल हो गए शक्तिमान

कैसे हुई थी समय और बलराज की दोस्ती?

समय और बलराज ने कभी भी कैमरे के सामने अपनी दोस्ती की शुरुआत पर बात नहीं की है, लेकिन रेडिट पर ये दावा किया जा रहा है कि दोनों बहुत पहले से दोस्त हैं। एक ने लिखा, जब समय रैना अपने करियर की शुरुआत कर रहे थे, तब बलराज ने कई बार समय को शो करने के लिए अपना वेन्यू ‘द हैबिटैट’ बिना किसी फीस के दिया था। धीरे-धीरे ये प्रोफेशनल बॉन्ड अटूट दोस्ती में बदल गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:समय ने सुनील पाल, बी प्राक और मुकेश खन्ना पर कसा तंज; कहा- सब आ गए थे हमें खाने

विवाद के वक्त टूट गए थे बलराज

समय ने अपने शो ‘स्टिल अलाइव’ में बताया कि जब ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ पर विवाद हुआ था तब वह बलराज के साथ यूएस में थे। बलराज की वाइफ ने उन्हें एक वीडियो भेजा था जिसमें बलराज के माता-पिता जवान जवान पुलिस वालों के पैर पड़ रहे थे और कह रहे थे कि हमें जाने दीजिए हमने कुछ गलत नहीं किया है।

क्यों लोग कह रहे हैं, बलराज जैसा दोस्त होना जरूरी है?

विवादों और मुश्किलों के बावजूद बलराज ने समय का साथ नहीं छोड़ा। समय और बलराज अब ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ का दूसरा सीजन लेकर आ रहे हैं। बलराज की यही बात आज इंटरनेट पर लोगों का दिल जीत रही है। लोग देख रहे हैं कि बलराज सिर्फ समय के साथ हंसने वाले दोस्त नहीं हैं, बल्कि वो उस वक्त भी साथ खड़े थे जब समय के खिलाफ पूरी दुनिया खड़ी थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:समय बोले और भी 'वाइल्ड' होगा ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’, कहा- खुश हूं कि विवाद हुआ

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।