ranveer allahbadia reacts to samay raina still alive says kaun samay taarefein toh sunai de rahi hain igl controversy समय रैना के वीडियो के बाद रणवीर इलाहाबादिया ने कसा तंज, बोले- अब मेरा टाइम है, Web-series Hindi News - Hindustan
More

समय रैना के वीडियो के बाद रणवीर इलाहाबादिया ने कसा तंज, बोले- अब मेरा टाइम है

Ranveer Reacts to Samay's Video: समय रैना के स्टिल अलाइव वाले वीडियो पर रणवीर इलाहाबादिया का रिएक्शन आया है। जब रणवीर से समय के वीडियो के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि कौन समय? 

Sun, 12 April 2026 09:05 AMHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
समय रैना के वीडियो के बाद रणवीर इलाहाबादिया ने कसा तंज, बोले- अब मेरा टाइम है

रणवीर इलाहाबादिया ने समय रैना के स्टिल अलाइव वाले वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। स्टिल अलाइव वीडियो में समय रैना ने पिछले साल इंडियाज गॉट लैटेंट को लेकर हुए विवाद के बारे में बात की थी। उन्होंने इसी वीडियो में कहा कि रणवीर की वजह से उनकी मेंटल हेल्थ खराब हो गई। अब रणवीर ने समय के बारे में बात करते हुए कहा- समय...कौन समय? क्या समय? दरअसल, इंडियाज गॉट लैटेंट में जो विवाद हुआ था वो रणवीर इलाहाबादिया के सवाल पर ही हुआ था।

समय रैना का नाम सुनकर क्या बोले रणवीर इलाहाबादिया?

शनिवार को रणवीर इलाहाबादिया पैपराजो शैलेश पांडे के वीडियो में नजर आए थे। वीडियो में शैलेश रणवीर की तारीफ कर रहे होते हैं कि तभी रणवीर उनसे कहते हैं- हम दोनों का समय चल रहा है…इसके बाद जब वीडियो में समय रैना का जिक्र होता है तब रणवीर व्यंगात्मक तरीके से कहते हैं- समय…कौन समय? क्या समय? हमारा टाइम। ये हामारा टाइम है। अब मेरा टाइम है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'अपनी 'मनमानी' बंद...' समय रैना के रोस्टिंग विवाद के बीच अमिताभ का पोस्ट वायरल

समय के स्टिल अलाइव वीडियो पर रणवीर का तंज

इसके अलावा भी रणवीर का एक और वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में रणवीर कहते हैं- तारीफें तो सुनाई दे रही हैं…तारीफ हम तक पहुंच जाती है। जितनी ज्यादा पॉजिटिविटी आप अंदर रखोगे, उतनी ज्यादा आप अट्रैक्ट करते हो। मैंने बहुत मजाक किया भी है…अच्छे ह्यूमर। मुस्कुराते रहना चाहिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:समय का दोस्त बलराज कौन है, उनका पूरा नाम क्या है, दोनों की दोस्ती कैसे हुई थी?

समय रैना ने अपने वीडियो में क्या-क्या कहा?

समय रैना ने अपने 1 घंटे 21 मिनट के वीडियो में पूरे विवाद के बारे में विस्तार से बात की। उन्होंने बताया कि कैसे जब ये पूरा विवाद हुआ तब वो भारत में नहीं थे। उनके एडिटर को अरेस्ट कर लिया गया था और कम से कम 20 पुलिसवाले लेटेंट के एपिसोड देख रहे हैं। समय ने बताया था कि इसके बाद ही उन्होंने लेटेंट के सारे एपिसोड्स डिलीट कर दिए थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'इस बदतमीज आदमी को...', समय रैना ने उड़ाया अमिताभ बच्चन का मजाक, भड़के एजाज खान

अपूर्वा का किया बचाव

इसी वीडियो में समय रैना ने अपने अंदाज में समझाया था कि क्यों रणवीर के सवाल पूछने पर बवाल हो गया था। समय ने बताया था कि रणवीर की छवि काफी क्लीन है ऐसे में जब सवाल उन्होंने पूछा तो लोगों को हैरानी हुई और इस बात पर ज्यादा बवाल हो गया। समय ने कहा कि रणवीर की वजह से उनकी मेंटल हेल्थ खराब हो गई। हालांकि, वीडियो में समय ने ये भी कहा कि रणवीर की भी इस पूरे विवाद में कोई गलती नहीं है।समय रैना वीडियो में अपूर्वा का बचाव करते भी नजर आए थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।