Mukesh Khanna On Samay Raina India's Got Latent Says He Think He Is Very Big Man समय रैना के इंडियाज गॉट लेटेंट के कमबैक पर भड़के मुकेश खन्ना, बोले- कैसे ये बंदा छाती ठोककर..., Web-series Hindi News - Hindustan
More

समय रैना के इंडियाज गॉट लेटेंट के कमबैक पर भड़के मुकेश खन्ना, बोले- कैसे ये बंदा छाती ठोककर...

समय रैना ने कुछ दिनों पहले अपने शो इंडियाज गॉट लेटेंट के कमबैक की अनाउंसमेंट की थी। अब मुकेश खन्ना ने इस पर अपना रिएक्शन दिया है और कहा कि अश्लील प्रोग्राम है।

Sun, 12 April 2026 04:23 PMSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share
समय रैना के इंडियाज गॉट लेटेंट के कमबैक पर भड़के मुकेश खन्ना, बोले- कैसे ये बंदा छाती ठोककर...

समय रैना ने कुछ दिनों पहले एक कमबैक वीडियो शेयर किया। इस दौरान वह अपने इंडियाज गॉट लेटेंट कॉन्ट्रोवर्सी पर बात करते हैं। उन्होंने ना सिर्फ अपने शो के अगले सीजन की अनाउंसमेंट की बल्कि मुकेश खन्ना पर भी निशाना साधा था। मुकेश ने दरअसल, समय को कुत्ते की दुम कहा था जिस पर समय ने कहा था कि शक्तिमान ने बच्चे मारे हैं। अब इस पर मुकेश का जवाब आया है।

समय को लेकर क्या बोले मुकेश खन्ना

मुकेश ने एचटी सिटी से बात करते हुए कहा, ‘नहीं आने देना चाहिए। मुझे हैरानी है कि ये बंदा छाती ठोककर कह रहा है कि मेरा दूसरा सीजन आ रहा है? गलती इनकी नहीं है, गलती इनको प्रोग्राम देने वाली की है। मैं यूट्यूब को भी कहूंगा कि आप कैसे ऐसे अश्लील प्रोग्राम को परमिशन देते हो। खु्ल्लेआम गालियां दे रहे हैं। ऐसा प्लेटफॉर्म किसी ने तो दिया होगा। तो मैं इसको कुछ नहीं बोल रहा, इसको मिला है तो करेगा पर दिया किसने है ये प्लेटफॉर्म? मुझे उससे शिकायत है। मेरी शिकायत उनसे भी है जो इनको सुनते हैं। क्यों वे ऐसी भाषा से एंटरटेन होते हैं? ये मजाक नहीं है। हर जोक की एक लिमिट होती है। यह जरूरी है कि किसी को भी हर्ट ना हो।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:समय रैना के वीडियो के बाद रणवीर इलाहाबादिया ने कसा तंज, बोले- अब मेरा टाइम है

आने दो शो को, पूरा देश बताएगा

मुकेश ने आगे कहा, ‘सिर्फ टाइम ही बताएगा कि शो वापस आएगा या नहीं। पूरा देश खड़ा हो गया था इसके प्रोग्राम और रणवीर इलाहाबादिया के खिलाफ। एक साल बाद वह कह रहा है कि दूसरे सीजन के साथ वापस आ रहे हैं। मैं हैरान हूं, देखते हैं आने दो इसे। इसके बाद पूरा देश उनके खिलाफ होगा।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'इस बदतमीज आदमी को...', समय रैना ने उड़ाया अमिताभ बच्चन का मजाक, भड़के एजाज खान

मुकेश बोले समय खुद को बड़ा समझते हैं

इसके बाद जब मुकेश से पूछा गया कि क्या समय से मिले हैं या कभी उनके साथ बैठकर बात करना चाहेंगे तो मुकेश ने कहा, ‘समझाना उसको होता है जो समझना चाहता है। ये आदमी अपने आप को इतना बड़ा समझता है कि शक्तिमान तक को क्रिटिसाइज कर रहा है। तो उसको मुकेश खन्ना एक एक्टर क्या समझाएगा? जिसको शक्तिमान का वजूद नहीं पता, महत्वपूर्णता नहीं पता, उस आदमी को मैं बैठकर क्या समझाऊंगा? जब पूरा देश शक्तिमान के साथ है, अगर समय रैना उसके साथ नहीं है तो कोई फर्क नहीं पड़ता। जो नुक्सान होगा, उसको ही होगा। एक बिगड़ा हुआ जो यूथ होता है, उसको जब खुद रिएलाइज होता है तो ही सुधरता है। ना वो मां की सुनता है, ना वो बाप की सुनता है। आज कल सब लोग गूगल की सुनते हैं।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एंग्जायटी से जूझ चुके हैं समय रैना! जानें इसके लक्षण और राहत पाने के उपाय

अब देखते हैं कि मुकेश के इस कमेंट पर समय का क्या रिएक्शन आता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।