'कहीं तो होगा' नहीं अपने इस टीवी शो का रीबूट चाहते हैं राजीव खंडेलवाल, कहा- 'मैं उसे डेली शोप नहीं बनाना चाहता था'
'कहीं तो होगा' शो ने राजीव खंडेलवाल को रातों-रात स्टार बना दिया था। इस शो के बाद राजीव ने कई TV शो किए, और फिर फिल्मों और OTT की दुनिया में भी कदम रखा। ऐसे में अब एक बार फिर से राजीव एक गेम शो 'तुम हो ना' के साथ टीवी पर वापस लौटे हैं।

'कहीं तो होगा' एकता कपूर का ये टीवी शो ने एक वक्त पर हर किसी का फेवरेट रहा है। इस शो में सबसे ज्यादा अगर किसी को पसंद किया गया तो वो थे एक्टर राजीव खंडेलवाल। सीरियल में राजीव ने सुजल ग्रेवाल का रोल प्ले किया था। इस रोल से वो घर-घर में मशहूर हो गए थे। 'कहीं तो होगा' शो ने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया था। इस शो के बाद राजीव ने कई TV शो किए, और फिर फिल्मों और OTT की दुनिया में भी कदम रखा। ऐसे में अब एक बार फिर से राजीव एक गेम शो 'तुम हो ना' के साथ टीवी पर वापस लौटे हैं। ऐसे में एक्टर ने बताया कि वो अपने किस टीवी शो का 'रीबूट' चाहते हैं और किस शो नहीं।
'कहीं तो होगा' से मिली पहचान
'कहीं तो होगा' की सक्सेस के बाद राजीव खंडेलवाल ने एक और दिलचस्प शो किया, जिसका नाम था 'लेफ्ट राइट लेफ्ट'। यह शो समय के साथ एक कल्ट क्लासिक बन गया। साल 2026 में 'लेफ्ट राइट लेफ्ट' अपने 20 साल पूरे कर लेगा। ऐसे में राजीव ने बताया कि वो इस शो को आज भी बहुत प्यार से याद करते हैं। ANI को दिए इंटरव्यू में राजीव ने बताया, 'जब मैं पीछे मुड़कर देखता हूं, तो मेरे चेहरे पर बस एक मुस्कान होती है। इसने मुझे बहुत उत्साहित किया, क्योंकि यह कुछ अलग था। 'कहीं तो होगा' के बाद, मुझे ढेर सारे डेली सोप के ऑफर मिल रहे थे। मैं बहुत सारा पैसा कमा सकता था, लेकिन मैं खुद को परखना चाहता था और दर्शकों को भी कुछ अलग देना चाहता था। मैं भेड़चाल का हिस्सा नहीं बनना चाहता था, बल्कि मैं कुछ ऐसा करना चाहता था जिसमें कुछ नया प्रयोग करने की गुंजाइश हो।'
राजीवर के रोल से इंस्पायर होकर ज्वाइन किया फोर्स
उस असर को याद करते हुए राजीव ने कहा, 'आज तक, बहुत सी यूनिफॉर्म पहनी महिलाएं मेरे पास आती हैं और कहती हैं कि वे राजवीर सिंह शेखावत से इंस्पायर होकर फोर्स में शामिल हुईं। यह एक ऐसा इम्पैक्ट है, जिसके बारे में आप उस समय नहीं सोचते जब आप शो बना रहे होते हैं।'
इस शो का 'रीबूट' चाहते हैं राजीव
ऐसे में अब जब 'लेफ्ट राइट लेफ्ट' शो को 20 साल पूरे हो गए हैं, तो राजीव ने इसके रीबूट होने की इच्छा जाहिर की है। उन्होंने कहा, 'इसका रीबूट होना चाहिए क्योंकि यह अधूरा रह गया था। मैंने इस शो के बारे में पहले कभी ऐसा नहीं कहा क्योंकि लोग हमेशा 'कहीं तो होगा' या मेरी फिल्मों जैसे 'आमिर' के बारे में पूछते हैं, लेकिन उन सभी कहानियों का अंत हो चुका था। इसलिए उनका रीबूट या रीमेक नहीं बनना चाहिए। लेकिन 'लेफ्ट राइट लेफ्ट' शो के आखिर में मैं गायब हो जाता हूं, क्योंकि मैं इसे डेली शोप नहीं बनाना चाहता था। मैंने कहा था कि इसे खत्म हो जाना चाहिए, इसे बेवजह लंबा नहीं खींचना चाहिए। मेरे मेकर्स और चैनल मेरे इस फैसले से खुश नहीं थे, लेकिन इसी वजह से यह शो एक कल्ट क्लासिक बन गया। लेकिन अगर मेरे किसी शो का रीबूट होना ही है, तो वह 'लेफ्ट राइट लेफ्ट' ही होना चाहिए।'
'लेफ्ट राइट लेफ्ट' कास्ट
राजीव के अलावा, 'लेफ्ट राइट लेफ्ट' में कई और एक्टर्स थे जो आगे चलकर इंडियन टेलीविजन पर पॉपुलर चेहरे बने। इस शो में श्वेता साल्वे, हर्षद चोपड़ा और अर्जुन बिजलानी शामिल हैं। यह शो आर्मी कैडेट्स की कहानी पर आधारित था जो ट्रेनिंग लेने के लिए आर्मी एकेडमी में एडमिशन लेते हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन