Netflix Top 10 Trending Movies Youth ON Top Toaster Dhurandhar mardaani 3 Apex Netflix टॉप 10 में बवाल मचा रहीं ये फिल्में-सीरीज, नंबर-1 पर इस तमिल फिल्म का जलवा, जानें 'धुरंधर' का हाल
More
Hindi NewsफोटोमनोरंजनNetflix टॉप 10 में बवाल मचा रहीं ये फिल्में-सीरीज, नंबर-1 पर इस तमिल फिल्म का जलवा, जानें 'धुरंधर' का हाल

Netflix टॉप 10 में बवाल मचा रहीं ये फिल्में-सीरीज, नंबर-1 पर इस तमिल फिल्म का जलवा, जानें 'धुरंधर' का हाल

आज हम आपको नेटफ्लिक्स की टॉप 10 फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने कब्जा जमा रखा है। तो चलिए देखते हैं टॉप 10 लिस्ट...

Priti KushwahaSat, 2 May 2026 05:45 PM
1/11

Netflix टॉप 10 में बवाल मचा रहीं ये फिल्में-सीरीज

नेटफ्लिक्स टॉप 10 ट्रेंडिंग लिस्ट बेहद ही मजेदार है। जी हां, नेटफ्लिक्स आते ही कुछ फिल्में और सीरीज ओटीटी पर आते ही बवाल मचा रही हैं। आज हम आपको नेटफ्लिक्स की टॉप 10 फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने कब्जा जमा रखा है। तो चलिए देखते हैं टॉप 10 लिस्ट...

2/11

यूथ

नेटफ्लिक्स पर दूसरे नंबर पर यूथ है। तमिल रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा ये फिल्म फिलहाल ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर नंबर-1 की कुर्सी पर कब्जा बनाए हुए है।

3/11

दो दीवाने शहर में

'दो दीवाने शहर में' साल 2026 की एक भारतीय हिंदी रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जिसमें सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर मुख्य भूमिकाओं में हैं। रवि उदयवार द्वारा निर्देशित, यह फिल्म मुंबई के शहरी माहौल में दो सामाजिक रूप से अजीब युवाओं की प्रेम कहानी और आत्म-खोज को दर्शाती है। यह 17 अप्रैल 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई। लिस्ट में ये फिल्म नंबर दो पर है।

4/11

टोस्टर

नेटफ्लिक्स टॉप 10 ट्रेंडिंग लिस्ट में जिस मूवी का भौकाल टाइट है, उसका नाम टोस्टर है। ये फिल्म नंबर- 3 पर ट्रेंड कर रही है।

5/11

उस्ताद भगत सिंह

उस्ताद भगत सिंह साल 2026 की इंडियन तेलुगु भाषा की एक्शन कॉमेडी फिल्म है, जो हरीश शंकर द्वारा निर्देशित और माइथरी मूवी मेकर्स द्वारा निर्मित है। मूवी में पवन कल्याण मुख्य भूमिका में हैं। ये फिल्म चौथे नंबर पर है।

6/11

एपेक्स

एपेक्स 2026 में रिलीज हुई एक सर्वाइवल एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसका निर्देशन बाल्टासर कोर्माकुर ने किया है, पटकथा जेरेमी रॉबिन्स ने लिखी है और इसमें चार्लीज थेरॉन , टैरोन एगर्टन और एरिक बाना ने अभिनय किया है। Netflix टॉप 10 लिस्ट में ये शो पांचवें नंबर पर है।

7/11

तू या मैं

तू या मैं 2026 की एक हिंदी सर्वाइवल थ्रिलर फिल्म है, जो 13 फरवरी को Netflix पर रिलीज हुई। यह फिल्म, 2018 की थाई फिल्म 'द पूल' का रीमेक है। इसमें आदर्श गौरव, शनाया कपूर, पारुल गुलाटी, और राजेंद्र गुप्ता मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसने छठे पर अपनी पकड़ बना रखी है।

8/11

धुरंधर

नेटफ्लिक्स पर धुरंधर 7वें पर है। रणवीर सिंह की 'धुरंधर: द रिवेंज' जहां बड़े पर्दे पर धूम मचा रही है। वहीं, दूसरी तरफ इसका पहला पार्ट 'धुरंधर' नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रहा है। आदित्य धर की इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है।

9/11

थ्रैश

नेटफ्लिक्स पर 8वें पर थ्रैश है। थ्रैश 2026 में बनी एक अमेरिकी सर्वाइवल थ्रिलर फिल्म है, जिसे टॉमी विर्कोला ने लिखा और निर्देशित किया है। इसमें फोएबे डायनेवर, व्हिटनी पीक और जिमन हौंसौ ने अभिनय किया है।

10/11

180

180 एक रोमांचक दक्षिण अफ्रीकी थ्रिलर मूवी है। ये फिल्म 17 अप्रैल, 2026 को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो चुकी है। ये फिल्म लिस्ट एक नवें नंबर पर है।

11/11

मर्दानी 3

पाकिस्तान में नेटफ्लिक्स पर नंबर 10 पर रानी मुखर्जी की क्राइम थ्रिलर फिल्म 'मर्दानी 3' ट्रेंड कर रही है। ये फिल्म 30 जनवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। रानी मुखर्जी को फिर से शिवानी शिवाजी रॉय के रोल में काफी पसंद किया जा रहा है।