Junaid Khan Says He Never outgrow being With Father Aamir Khan Shadow Amid Ek Din Release 'पापा की परछाई के साथ मैं कभी भी आगे नहीं बढ़ूंगा...', आमिर खान संग कॉम्पिटिशन पर बोले जुनैद खान, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

'पापा की परछाई के साथ मैं कभी भी आगे नहीं बढ़ूंगा...', आमिर खान संग कॉम्पिटिशन पर बोले जुनैद खान

जुनैद इन दिनों अपनी मूवी 'एक दिन' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्म में उनके साथ साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी लीड रोल में हैं। ऐसे में अब जुनैद ने पिता आमिर संग बराबरी को लेकर खुलकर बात की।

Thu, 7 May 2026 10:43 AMPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share
'पापा की परछाई के साथ मैं कभी भी आगे नहीं बढ़ूंगा...', आमिर खान संग कॉम्पिटिशन पर बोले जुनैद खान

बॉलीवुड एक्टर आमिर खान कई दशकों से हिंदी सिनेमा पर राज कर रहे हैं। आमिर इंडस्ट्री के टॉप स्टार्स की लिस्ट में गिने जाते हैं। अपने करियर में आतिर ने कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। आमिर की तरह ही उनके बेटे जुनैद खान भी इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बनाने में जुटे हैं। जुनैद ने साल 2024 में इंडस्ट्री में कदम रखा। जुनैद इन दिनों अपनी मूवी 'एक दिन' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्म में उनके साथ साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी लीड रोल में हैं। ऐसे में अब जुनैद ने पिता आमिर संग बराबरी को लेकर खुलकर बात की।

'मैं हमेशा आमिर खान का बेटा ही रहूंगा'

जुनैद खान ने फिल्म के एक प्रमोशनल वीडियो में जब साई पल्लवी ने उनसे पूछा क्या उन्हें कभी आमिर खान का बेटा होने की वजह से आइडेंटिटी क्राइसिस महसूस हुआ है? इस पर जुनैद ने जवाब दिया, 'आमिर खान का बेटा होने का जो साया है, उससे आप कभी बाहर नहीं निकल सकते। यह न तो पॉजिटिव है और न ही नेगेटिव। वह 35 साल से स्टार हैं। मैं जल्द ही इससे मुकाबला नहीं करने वाला। मुझे वहां तक पहुंचने में पूरी ज़िंदगी लग जाएगी। इसलिए आने वाले समय में, चाहे मैं कितना भी अच्छा करूं, मैं हमेशा आमिर खान का बेटा ही रहूंगा।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शाहरुख ने अपनी इन फिल्मों में गाए ये गानें, इस मूवी में ऐश्वर्या बनी थीं बहन

महाराज के सेट पर काम करना अच्छा था

जुनैद ने आगे कहा अपनी ख्वाहिशों के बारे में बात करते हुए कहा, 'वह ऐसे फिल्म सेट का हिस्सा बनना चाहते हैं जो मजेदार हों और उन प्रोजेक्ट्स पर काम करना चाहते हैं जो उन्हें सच में पसंद हों।' उन्होंने आगे कहा कि उनके अब तक के अनुभव पॉजिटिव रहे हैं और बताया कि महाराज के सेट पर काम करना खास तौर पर अच्छा था।

अपना रास्ता खुद बनाया

आमिर खान ने अक्सर अपने बेटे के काम करने के तरीके की तारीफ की है, यह बताते हुए कि जुनैद ने कभी भी मदद के लिए उन पर भरोसा नहीं किया और इंडस्ट्री में अपना रास्ता खुद बनाने का पक्का इरादा किया है। जुनैद के पास कई लग्जरी कार होने के बावजूद उन्हें ऑटो से सफर करते हुए भी देखा गया है, जो उनके जमीनी अप्रोच को दिखाता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Netflix टॉप 10 में छाईं ये फिल्में-सीरीज, नंबर-1 पर ये, जानें 'धुरंधर' का हाल

जुनैद का वर्कफ्रंट

जुनैद ने 2024 में सिद्धार्थ पी मल्होत्रा की डायरेक्ट की हुई फिल्म महाराज से डेब्यू किया था। 1862 के महाराज लिबेल केस पर बनी इस फिल्म में शालिनी पांडे, शरवरी और जयदीप अहलावत भी अहम रोल में थे। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी और इसकी एक्टिंग को तारीफ मिली थी। बाद में उन्होंने लवयापा के साथ अपना थिएटर डेब्यू किया हुआ। इस मूवी में खुशी कपूर लीड रोल में थीं। इस रोमांटिक कॉमेडी ने थिएटर में अच्छा परफॉर्म नहीं किया और लीड जोड़ी की केमिस्ट्री की बुराई हुई, हालांकि, OTT पर रिलीज होने के बाद इसे कुछ दर्शक मिले।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:OTT पर 5 साल से ट्रेंड कर रही ये हॉरर सीरीज, एक-एक सीन देखकर कांप उठेगी आत्मा

एक दिन के बारे में

जुनैद खान की एक दिन मूवी 1 मई को थिएटर में रिलीज हुई है। ये फिल्म सुनील पांडे ने डायरेक्ट किया है और आमिर खान प्रोडक्शंस के तहत प्रोड्यूस की गई है। एक दिन साल 2016 की थाई फिल्म वन डे का रीमेक है। इस फिल्म के साथ साई पल्लवी बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। इसे फैंस और क्रिटिक्स के मिले-जुले रिव्यू मिले हैं। फिल्म ने अब तक घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 3 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।