क्या आप जानते हैं शाहरुख खान ने अपनी इन फिल्मों में खुद गाए ये गानें, इस मूवी में ऐश्वर्या राय बनी थीं उनकी बहन
अपने करियर में शाहरुख ने कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। यहीं, नहीं शाहरुख ने कई अवॉर्ड्स भी अपने नाम किए हैं। लेकिन आप किया आप जानते हैं अपनी दमदार एक्टिंग के साथ शाहरुख ने अपनी ही कई फिल्मों में अपनी आवाज भी दी हैं।

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान उन स्टार्स में से हैं जो हमेशा ही किसी न किसी वजह से खबरों में छाए रहते हैं। अपने करियर में शाहरुख ने कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। यहीं, नहीं शाहरुख ने कई अवॉर्ड्स भी अपने नाम किए हैं। लेकिन आप किया आप जानते हैं अपनी दमदार एक्टिंग के साथ शाहरुख ने अपनी ही कई फिल्मों में अपनी आवाज भी दी हैं। जी हां, आज हम आपको किंग खान की उन फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके गाने खुद शाहरुख ने गाए। तो चलिए जानते हैं उन गानों की लिस्ट...
जोश का ये गाना शाहरुख ने गाया
शाहरुख खान ने साल 2000 में आई अपनी सुपरहिट फिल्म 'जोश' का 'अपुन बोला' गाना गया था। ये गाना काफी हिट हुआ था। इस गाने को खुद शाहरुख ने गाया था। इस फिल्म में ऐश्वर्या राय, चंद्रचूर्ण सिंह जैसे स्टार्स लीड रोल में थे। मूवी में ऐश्वर्या ने शाहरुख की बहन का रोल प्ले किया था।
इत्तेफाक के गाने में दी अपनी अवाजा
शाहरुख खान ने साल 2017 में रिलीज हुई अपनी दूसरी फिल्म 'इत्तेफाक' का गाना 'एक इत्तेफाक' गाया। अभय चोपड़ा की इस फिल्म में शाहरुख के अलावा सोनाक्षी सिन्हा, सिद्धार्थ मल्होत्रा और अक्षय खन्ना लीड रोल में हैं।
'किंग' के बारे में
बता दें कि शाहरुख खान इन दिनों अपनी अपकमिंग मूवी 'किंग' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्म में शाहरुख खान के अलावा दीपिका पादुकोण लीड रोल में हैं। वहीं, किंग खान की बेटी सुहाना खान भी अहम किरदार में हैं। इसके अलावा, अभिषेक बच्चन, अरशद वारसी और जयदीप अहलावत जैसे कलाकार भी नजर आएंगे। खास बात यह है कि 2024 में Netflix पर आई फिल्म The Archies के बाद, यह सुहाना खान की पहली थिएट्रिकल फिल्म होगी। इस फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है और इसे Red Chillies Entertainment और Marflix Pictures ने प्रोड्यूस किया है। 'किंग', 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
प्रेग्नेंसी के दौरान भी शूटिंग कर रही हैं दीपिका
दीपिका पादुकोण भी 'किंग' की शूटिंग के लिए साउथ अफ्रीका पहुंच गई हैं। एक्ट्रेस अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी के दौरान भी फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। सेट से कुछ तस्वीरें ऑनलाइन लीक हो गई हैं, जिसे देखकर अब फैंस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। इस शेड्यूल के बाद दीपिका पादुकोण, अल्लू अर्जुन और एटली की फिल्म 'राका' की शूटिंग भी करेंगी। यह साइंस फिक्शन फिल्म 2027 की सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली फिल्मों में से एक है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन