Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Written Update and Spoiler Alert Karan Nandini Fight Daughter Samaira extreme step KSBKBT 2: करण- नंदिनी की लड़ाई से परेशान हुई समयारा, करेगी सुसाइड की कोशिश, Tv Hindi News - Hindustan
More

KSBKBT 2: करण- नंदिनी की लड़ाई से परेशान हुई समयारा, करेगी सुसाइड की कोशिश

KSBKBT 2 Spoiler: क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में आप देखेंगे कि कैसे करण औप नंदिनी की बेटी दोनों की लड़ाई से परेशान होकर एक ऐसा कदम उठाएगी जिससे पूरा वीरानी परिवार हैरान रह जाएगा। गुड टच औक बैड टच के बाद सीरियल में बच्चों की मेंटल हेल्थ को लेकर बात होती नजर आ सकती है।

Fri, 13 March 2026 02:56 PMHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
KSBKBT 2: करण- नंदिनी की लड़ाई से परेशान हुई समयारा, करेगी सुसाइड की कोशिश

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 लंबे वक्त से फैंस का फेवरेट है। शो में अक्सर कई ऐसे मुद्दों में बात की जाती है जो आज परिवारों के बीच होनी जरूरी है। गुड टच और बैड टच के बाद अब सीरियल में बच्चों की मेंटल हेल्थ को लेकर बात हो सकती है। सीरियल के करेंट ट्रैक की बात करें तो वीरानी परिवार में ऋतिक और मुन्नी की शादी की तैयारियां चल रही हैं। सारा परिवार खुश है, लेकिन करण और नंदिनी के रिश्ते में तनाव भी है। करण नंदिनी की बेटी इस चीज से बहुत परेशान है।

ऋतिक से समायरा शेयर करेगी अपनी परेशानियां

बीते एपिसोड में देखने को मिला कि करण और नंदिनी की लड़ाई से परेशान होकर उनकी बेटी समायरा एक जगह बैठकर रो रही होती है। वहां ऋतिक आ जाता है। वो उससे पूछता है कि क्या हुआ है। समायरा उसे करण और नंदिनी की झगड़े के बारे में बताती है। इसके बाद ऋतिक उसे समझाता है कि वो दोनों कभी अलग नहीं होंगे क्योंकि वो दोनों बहुत ही प्यारे लोग हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:टीवी शोज को क्यों कहा जाता है डेली सोप? जानें कौनसा था पहला सीरियल

करण को तलाक देगी नंदिनी

वहीं, दूसरे कमरे में करण और नंदिनी जोरों से लड़ रहे होते हैं। नंदिनी करण से कहती है कि ऋतिक की शादी होने के बाद वो करण को तलाक दे देगी। वो कहती है कि वो लोगों को ये दिखाते-दिखाते थक गई है कि दोनों के बीच सब ठीक है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सीरियल रामायण में सीता की मां बनने वालीं उर्मिला भट्ट की हो गई थी हत्या

गौतम और करण की होगी बहस

आनेवाले एपिसोड में आप देखेंगे कि गौतम इस बात से नाराज हो जाएगा कि नंदिनी और करण को हवन में बैठाया गया है। वो वहां से जाने को होगा कि तभी करण उसे रोक देगा। गौतम और करण के बीच बहस हो जाएगी। करण गौतम से कहेगा कि घर में पूजा है, उसे इस तरह से माहौल खराब नहीं करना चाहिए। करण और गौतम की लड़ाई में बीच में नंदिनी बोलेगी। वो करण की गलती देगी। इस बात पर करण नंदिनी से नाराज हो जाएगा। वो दोनों पूरे परिवार के सामने ही बहस करेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वो सीरियल जिसके सेट पर हुआ था भयानक हादसा, 52 लोगों की चली गई थी जान

सुसाइड की कोशिश करेगी करण और नंदिनी की बेटी

दोनों की बहस सुनकर उनकी बेटी समायरा रोने लगेगी। वो भागकर बालकनी में चली जाएगी। ऋतिक उसके पीछे-पीछे जाएगा। इसके बाद पूरा परिवार ऋतिक की आवाज सुनकर वहां जाएगा। परिवार ये देखकर हैरान रह जाएगा कि समायरा बालकनी की रेलिंग पर चढ़ी है और सुसाइड करने की कोशिश कर रही है। क्या समायरा की परेशानी देख करण और नंदिनी अपनी दूरियां भुलाकर एक दूसरे के साथ रहेंगे?

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।