TV Serial Kissa: वो सीरियल जिसके सेट पर हुआ था भयानक हादसा, 52 लोगों की चली गई थी जान
हम आपको एक ऐसे टीवी सीरियल के बारे में बता रहे हैं जिसके सेट पर करीब 52 लोगों की मौत हो गई थी। एक्टर और डायरेक्टर संजय खान भी इस घटना में बुरी तरह से घायल हो गए थे। दरअसल, सेट पर आग लगी थी जिसके बड़ी संख्या में जानमाल का नुकसान हुआ था।

आज हम आपको दूरदर्शन के उस ऐतिहासिक शो के बारे में बता रहे हैं जिसे उसकी कहानी के लिए तो जाना ही जाता है, लेकिन साथ-साथ उसे याद किया जाता है सेट पर हुई एक बड़ी दुर्घटना के लिए। हम जिस सीरियल की बात कर रहे हैं उसके सेट पर एक भीषण आग लग गई थी। इस दुर्घटना में 52 लोगों की जान चली गई थी। सीरियल के डायरेक्टर और एक्टर संजय खान भी इस आग में बुरी तरह झुलस गए थे। उन्हें 13 महीनों तक अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था।
क्या आप पहचान पाए टीवी सीरियल का नाम?
क्या आप पहचान पाए सीरियल का नाम? अगर नहीं, तो चलिए हम आपको बताते हैं। इस सीरियल का नाम है द स्वॉर्ड ऑफ टीपू सुल्तान। यह शो दूरदर्शन पर 25 फरवरी 1990 से लेकर 14 अप्रैल 1991 तक प्रसारित हुआ था। हालांकि, शो की शूटिंग के दौरान सेट पर भीषण आग लग गई थी जिसने हर किसी को सदमा पहुंचाया था।
सेट पर लगी थी भीषण आग
8 फरवरी, 1989 का वो दिन शायद ही इस सीरियल से जुड़े लोग भूल सकते हों। यही वो दिन था जब सेट पर एक भीषण आग लगी थी और सब कुछ तबाह हो गया था। संजय खान इस शो के डायरेक्टर, एक्टर और प्रोड्यूसर थे। सेट पर आग लगने की घटना में संजय खान भी बुरी तरह झुलस गए थे। संजय खान को थर्ड डिग्री बर्न हुए थे।
बुरी तरह झुलस गए थे संजय खान
रिपोर्ट्स के मुताहिक, मायसूर के प्रीमियर स्टूडियोज में सीरियल का सेट था। वहीं, पर आग लगने की ये घटना हुई थी। संजय खान का शरीर लगभग 65 पर्सेंट जल गया था। वो 13 महीने अस्पताल में भर्ती रहे थे और उनकी 73 सर्जरी हुई थीं।
इस एक्टर को सुबह से मिल रहे थे अशुभ संकेत
सीरियल का हिस्सा रहे एक्टर अनंत महादेवन ने सिद्धार्थ कनन के पुराने पॉडकास्ट में बताया था कि जिस दिन ये घटना हुई थी उस दिन उन्हें सुबह से ही अशुभ संकेत मिल रहे थे। उन्होंने बताया था कि उस दिन पहले उन्हें शूट पर जाने के लिए टैक्सी का इंतजार करना पड़ा था, फिर रास्ते में उनकील टैक्सी खराब हो गई थी। आनंद ने बताया था कि उस घटना के बाद अगले दिन सुबह तक क्र और एक्टर्स का क्या हाल था किसी को नहीं पता था। लोगों ने अपने-अपने घरों पर फोन करके बताया था कि वो लोग जिंदा हैं।

इस घटना के बाद सीरियल का प्रोडक्शन 6 महीने तक होल्ड पर चला गया था। 6 महीने बाद संजय खान के भाई अकबर खान ने सीरियल का डायरेक्शन शुरू किया। संजय खान भी इलाज के बाद शूटिंग पर लौटे थे। संजय खान सीरियल में टीपू सुल्तान बने थे। इस सीरियल में मुकेश ऋषि, दीपिका चिखलिया, शहबाज खान और शशि शर्मा जैसे कलाकार नजर आए थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन