Ramanand Sagar ramayan actress Urmila Bhatt was murdered, she had done her last film with Dharmendra सीरियल रामायण में सीता की मां बनने वालीं उर्मिला भट्ट की हो गई थी हत्या, हाथ-पैर बांध रेत दिया था गला, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

सीरियल रामायण में सीता की मां बनने वालीं उर्मिला भट्ट की हो गई थी हत्या, हाथ-पैर बांध रेत दिया था गला

रामानंद सागर की रामायण में सीता की मां बनने वाली एक्ट्रेस उर्मिला भट्ट का हो गया था मर्डर। हाथ-पैर बांध कर रेत दिया था गला।आज तक नहीं सुलझा ये केस। धर्मेंद्र के साथ थी आखिरी फिल्म। अमिताभ बच्चन की बनीं थीं मां।

Mon, 9 March 2026 02:27 PMUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share
सीरियल रामायण में सीता की मां बनने वालीं उर्मिला भट्ट की हो गई थी हत्या, हाथ-पैर बांध रेत दिया था गला

1987 में रामानंद सागर के सीरियल रामायण के सभी किरदारों को पसंद किया गया था। सीरियल के लीड आज तक ऑडियंस के बीच फेमस है। लेकिन कुछ ऐसे सपोर्टिंग एक्टर्स भी थे जिन्होंने अपनी परफॉरमेंस से छाप छोड़ दी थी। उनमें से एक सीता की मां का महारानी सुनैना का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस उर्मिला भट्ट भीं। रामायण से पहले उर्मिला ने कई गुजराती, राजस्थानी और हिंदी फिल्मों में काम किया था। एक्ट्रेस अपने काम और एक्टिंग के लिए पहले ही मशहूर थीं। फिल्मों में नाम बना चुकी उर्मिला के मर्डर ने सभी को हैरान कर दिया था।

सीता की मां का हुआ था बुरा अंत

उर्मिला भट्ट सिंगर और नृत्यांगना थीं। इसके बाद उन्होंने एक गुजराती फिल्म से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की। 60 के दशक के अंतिम सालों में उर्मिला ने अपनी पहचान बना रही थीं। फिल्मों का उनका ये सफर 1995 तक चला। एक्ट्रेस ने राम तेरी गंगा मैली हो गई, तोहफा, अंधा कानून, द बर्निंग ट्रेन, गीत गाता चल, अंखियों के झरोखे से, बालिका वधु जैसी फिल्मों में काम किया। टीवी सीरियल रामायण में एक्ट्रेस ने सीता की मां सुनैना का यादगार किरदार निभाया था। उर्मिला लगातार सपोर्टिंग किरदार निभा रही थीं। फिर अचानक उनके घर पर उनकी लाश मिली। एक्ट्रेस की हत्या हुई थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पंडितों की मदद से लिखे गए रणबीर कपूर की ‘रामायण’ के डायलॉग
urmila bhatt

उर्मिला भट्ट की हो गई थी हत्या

उर्मिला भट्ट की जिंदगी में सब कुछ ठीक ही चल रहा था।एक्ट्रेस ने गुजराती सिनेमा के बड़े एक्टर मकरंत भट्ट से शादी की। उनके दो बेटे और एक बेटी रचना हुई। बेटी ने विक्रम पारिख से शादी की थी। फिर 23 फरवरी 1997 को उनके दामाद घर मिलने पहुंचे। उन्होंने कई बार डोरबेल बजाई लेकिन किसी ने दरवाजा नहीं खोला। पड़ोसियों ने बताया कि उनकी नौकरानी भी डोरबेल बजाती रही लेकिन दरवाजा नहीं खुला। ये सुनते ही विक्रम ने उर्मिला की बेटी रचना को बुलाया। जैसे-तैसे दरवाजा खोला गया। लेकिन दरवाजा खुलने के बाद घर के अंदर का मंजर था उसने सभी को होश उड़ा दिए। एक दिन पहले 22 फरवरी 1997 को ही उर्मिला भट्ट का मर्डर हो चुका था। किसी ने घर में घुसकर उनके हाथ पैर बांध कर, गला धारदार हथियार से रेत दिया था। तुरंत पुलिस को बुलाया गया। मौत के समय उर्मिला 62 साल की थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रामानंद सागर की रामायण के इंद्रजीत ने जीनत अमान के साथ दिया था सबसे खूबसूरत गाना

आखिरी फिल्म

उर्मिला की मौत की जांच हुई। शुरुआत में कहा गया कि कुछ गुंडों ने चोरी के इरादे से उर्मिला भट्ट की हत्या कर दी। हालांकि, आज तक ये मामला सुलझा नहीं है। किसी को नहीं पता कि उर्मिला भट्ट की हत्या किसने और क्यों की थी। उर्मिला ने फिल्मों में अमिताभ बच्चन की मां का किरदार निभाया था। उनकी आखिरी फिल्म पापी देवता 1995 में आई थी। इस फिल्म में वो धर्मेंद्र की मां बनीं थीं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जानिए क्या है सनी देओल की फिल्म लाहौर 1947 की कहानी? आमिर खान हैं प्रोड्यूसर

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।