Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Shocking latest episode Karan Cheating Nandini Hrithik munni plans date Mihir tulsi KSBKBT 2: तो क्या सच छिपा रहा है करण? नंदिनी के सामने आया पति का शॉकिंग सीक्रेट, Tv Hindi News - Hindustan
More

KSBKBT 2: तो क्या सच छिपा रहा है करण? नंदिनी के सामने आया पति का शॉकिंग सीक्रेट

KSBKBT 2 Spoiler: स्टार प्लस के सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में नंदिनी के सामने बहुत ही हैरान और परेशान करने वाला सच सामने आया है। नंदिनी करण का पीछा करती है और उसे पता चलता है कि करण किसी लड़की से मिलने गया है। 

Sun, 19 April 2026 08:24 AMHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
KSBKBT 2: तो क्या सच छिपा रहा है करण? नंदिनी के सामने आया पति का शॉकिंग सीक्रेट

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में हर रोज नए ट्विस्ट और टर्न आते हैं। अब शांतिनिकेतन में एक बहुत बड़ा राज खुलने वाला है। तुलसी और मिहिर किसी को भी इस बात की भनक नहीं है, लेकिन नंदिनी के सामने करण का एक हैरान करने वाला सच सामने आया है। नंदिनी करण का पीछा करती है, उसके सामने जो करण का सच आता है, उसे देखकर वो टूट जाती है। इधर मुन्नी और ऋतिक अपने मां-पापा के लिए डेट प्लान करते हैं।

ऋतिक-मुन्नी ने की तुलसी और मिहिर के लिए डेट प्लान

ऋतिक अपने पापा को लेकर एक कैफे में जाता है। ऋतिक मिहिर को नहीं बताता है कि वो क्यों कैफे में आया है। वहीं, मुन्नी तुलसी को उस कैफे में भेजती है। ऋतिक मिहिर को नहीं बता रहा होता है कि वो उसे कैफे में क्यों लाया है। मिहिर वहां से जाने लगता है कि तभी ऋतिक उसे बताता है कि तुलसी वहां आ रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तुम से तुम तक की मीरा असल जिंदगी में है काफी फैशनेबल, इन फिल्मों में कर चुकी है

नंदिनी ने किया करण का पीछा

ऋतिक की ये बात सुनकर मिहिर रुक जाता है। तुलसी कैफे के बाहर पहुंचती है और देखती है कि करण आगे-आगे कार से कहीं जा रहा है और नंदिनी उसका पीछा कर रही है। वो सोच में पड़ जाती है। वो इस बात को लेकर परेशान हो जाती है। इतने में मिहिर वहां आ जाता है। तुलसी मिहिर को भी बताती है कि उसने नंदिनी को करण का पीछा करते देखा है। मिहिर तुलसी से कहता है कि उसे नंदिनी को फोन करना चाहिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सीरियल में क्यों तीन बार दिखाए जाते थे शॉकिंग डायलोग और रिएक्शन?

तुलसी ने नंदिनी से किया सवाल

तुलसी नंदिनी को फोन करती है। पहले तो नंदिनी फोन नहीं उठाती है। तुलसी उसे बार-बार फोन करती है। जब नंदिनी फोन उठाती है तो तुलसी उससे पूछती है कि वो करण का पीछा क्यों कर रही है? नंदिनी तुलसी से कहती है कि वो उसे घर आकर सब बताएगी। तुलसी को कुछ समझ नहीं आता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:टीवी शोज को क्यों कहा जाता है डेली सोप? जानें कौनसा था पहला सीरियल

नंदिनी के सामने आया हैरान करने वाला सच

इस बीच करण मालाबार हिल्स के एक घर के बाहर अपनी गाड़ी रोकता है। नंदिनी उसी के पीछे होती है। नंदिनी देखती है कि करण किसी लड़की से मिलने वहां आया है। वो लड़की करण को देखते ही उसे गले से लगा लेती है। नंदिनी ये सब देख लेती है। वो अनजान लड़की करण के बेटे का जिक्र भी करती है। इसे सुनते ही नंदिनी पूरी तरह टूट जाती है। वो वहीं घर के बाहर बैठकर रोने लगती है। क्या नंदिनी सबको बताएगी करण की सच्चाई?

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।