serial tumm se tumm tak meera aka dolly chawla is very fashionable in real life see pics सीरियल तुम से तुम तक की मीरा असल जिंदगी में है काफी फैशनेबल, इन फिल्मों में कर चुकी हैं काम
More
Hindi Newsफोटोमनोरंजनसीरियल तुम से तुम तक की मीरा असल जिंदगी में है काफी फैशनेबल, इन फिल्मों में कर चुकी हैं काम

सीरियल तुम से तुम तक की मीरा असल जिंदगी में है काफी फैशनेबल, इन फिल्मों में कर चुकी हैं काम

टीवी सीरियल तुम से तुम तक में मीरा का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस डॉली चावला असल जिंदगी में बेहद फैशनेबल हैं। एक्ट्रेस सालों से एंटरटेनमेंट जगत का हिस्सा हैं। लेकिन अब उन्हें मीरा के नाम की वजह से पहचान मिल रही हैं। देखिए कितनी फैशनेबल हैं डॉली। लीड अनु को देती हैं लुक्स से मात।

Usha ShrivasWed, 8 April 2026 04:21 PM
1/10

तुम से तुम तक की मीरा हैं बहुत फैशनेबल

तुम से तुम तक की मीरा असल जिंदगी में दिखती हैं ऐसी। फिल्मों और टीवी शोज में कर चुकी हैं काम। अब मीरा बन कर रही हैं देश को एंटरटेन।

2/10

नेगेटिव किरदार

सीरियल तुम से तुम तक में मीरा का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस डॉली चावला अपने किरदार के लिए पसंद की जा रही हैं। हालांकि उनका रोल नेगेटिव है।

3/10

सालों से कर रही हैं काम

डॉली सालों से एंटरटेनमेंट का हिस्सा हैं। उन्हें एकाध फिल्म और टीवी शोज में छोटे किरदारों में देखा गया है। एक्ट्रेस ने मॉडलिंग के बाद इन्हीं किरदारों से पहचान बनाने की कोशिश की थी।

4/10

फिल्मों में किया काम

डॉली ने साल 2016 में आई फिल्म गांधीगिरी में एक छोटा सा रोल निभाया था। इसके बाद एश्ले में इन्हें देखा गया। फिल्म लव शव प्यार व्यार में भी नजर आई थीं।

5/10

इन प्रोजेक्ट का रहीं हिस्सा

डॉली ने टीवी शो शादी के सियापे, सावधान इंडिया, FIR, क्राइम पट्रोल के भी एकाध एपिसोड में काम किया है। जिंदगी मेरे घर आना, रॉंगलीला, मनघडंत में भी नजर आई। दिल से दिल नाम के वीडियो में भी काम किया।

6/10

हसरतें में आई पसंद

डॉली को हंगामा टीवी की सीरीज हसरतें में पसंद किया गया। इस सीरीज में एक्ट्रेस ने एक ऐसा किरदार निभाया था जो अपनी ख्वाइश को दबाती हैं।

7/10

मीरा आ रही है पसंद

अब डॉली सीरियल तुम से तुम तक में मीरा नाम का नेगेटिव किरदार निभा रही हैं। सीरियल में उन्हें हमेशा फॉर्मल आउटफिट में ही देखा जाता है। लेकिन असली जिंदगी में डॉली बेहद फैशनेबल हैं।

8/10

अलग अंदाज

डॉली सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अपने फैंस के साथ अक्सर तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। इन तस्वीरों में उनका एकदम अलग ही रूप नजर आ रहा है।

9/10

सीरियल

सीरियल में मीरा अपने बॉस आर्य वर्धन को प्यार करती है। इसलिए वो अनु के लिए मुसीबत खड़ी कर रही हैं। चल रहे ट्रैक में मीरा अनु की शादी रोकने के लिए हर मुमकिन कोशिश करती दिखेंगी।

10/10

मीरा बन एंटरटेन कर रही हैं डॉली

डॉली अपने किरदार मीरा के लिए पसंद की जा रही हैं। वो नेगेटिव रोल में भी छा गई हैं। आने वाले एपिसोड में अनु, मीरा और आर्य का ट्रैक दिखाया जाएगा।