Explainer Ekta Kapoor Reveals Secret why tv serials show shocking reactions and dailouges three times related to ladies टीवी सीरियल में क्यों तीन बार दिखाए जाते थे शॉकिंग डायलोग्स और रिएक्शन्स? घर की महिलाओं से जुड़ा है कारण, Tv Hindi News - Hindustan
More

टीवी सीरियल में क्यों तीन बार दिखाए जाते थे शॉकिंग डायलोग्स और रिएक्शन्स? घर की महिलाओं से जुड़ा है कारण

टीवी सीरियल में आपने कई बार नोटिस किया होगा कि कैसे कई बार जब कुछ शॉकिंग होता है कुछ शॉकिंग बोला जाता है तो उस सीन को तीन बार दिखाया जाता है। इस बात का कई बार मजाक भी बनता है। पर आप जानते हैं कि ऐसा क्यों होता है? एकता कपूर ने इस सीक्रेट से पर्दा उठा दिया है। 

Thu, 2 April 2026 03:00 PMHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
टीवी सीरियल में क्यों तीन बार दिखाए जाते थे शॉकिंग डायलोग्स और रिएक्शन्स? घर की महिलाओं से जुड़ा है कारण

अगर आप टीवी सीरियल्स देखते हैं या पहले कभी देखा होगा तो आपने नोटिस किया होगा कि कैसे जब भी सीरियल में कुछ शॉकिंग होता है या कुछ हैरान करने वाला बोला जाता है उस सीन को तीन बार दिखाया जाता है। इस चीज का सोशल मीडिया पर कई बार मजाक भी उड़ाया जाता है। पर क्या आपने कभी सोचा है कि ऐसा क्यों होता है। अब के सीरियल्स में ये चीज कम देखने को मिलती है, लेकिन पहले ये चीज लगभग हर सीरियल में देखने को मिलती थी। अब टीवी की क्वीन कही जाने वाली एकता कपूर ने इस राज से पर्दा हटाया है।

रिपीट वाले इफेक्ट का एक कारण था बजट

एकता कपूर ने बताया कि टीवी सीरियल्स का बजट इतना ज्यादा नहीं होता था। बजट इतना छोटा होता था कि हमारे पास वो इफेक्ट्स करने के लिए या हाई पॉइंट करने के लिए तीन ही चीजें थीं- रिपीट स्विच पन्स, बैकग्राउंड म्यूजिक एंड ज़ूम इन ज़ूम आउट्स। तो उस इफेक्ट को डालने का एक कारण कम बजट भी होता था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रामानंद नहीं बनाना चाहते थे लव कुश, एक कॉल के बाद सीरियल बनाने के लिए भरी हामी

महिलाओं के लिए बनाए जाते थे टीवी सीरियल्स

दूसरा कारण बताते हुए MK Talks के साथ खास बातचीत में एकता कपूर ने बताया कि डेली सोप्स की टारगेट ऑडियंस घर की महिलाएं होती हैं। टीवी सीरियल्स को बड़ी संख्या में घर की महिलाएं या लड़कियां देखती हैं। एकता कपूर ने कहा, “लेडीज के लिए शोज बनाए जाते हैं। लेकिन लेडीज जब टीवी देखने बैठती हैं शाम तो कभी खाने का वक्त हो जाता है, या वो किसी और काम में लगी होती हैं। पति, बच्चे, माता-पिता खाना खाने बैठे हैं। रोटियां मांग रहे हैं। तो ये उन लेडीज के लिए होता था कि अगर आप किचन में हो और टीवी पर ये वाला इफेक्ट बैकग्राउंड म्यूजिक के साथ आता था तो उनको (लेडीज) पता होता था कि स्टोरी में कोई टर्निंग पॉइंट है। तो वो भाग के आती थी बाहर। वो ट्विस्ट वो देखती थीं।”

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:टीवी शोज को क्यों कहा जाता है डेली सोप? जानें कौनसा था पहला सीरियल

महिलाओं के लिए ही सीरियल्स में डाला जाता था वो इफेक्ट

उस वक्त कोई रिकॉर्ड करने का ऑप्शन तो होता नहीं था तो लेडीज को कैसे बताया जाए कि कोई बड़ा ट्विस्ट आया है शो में। इस इफेक्ट से उन्हें पता चल जाता था और वो आकर वो सीन देख लेती थीं। एकता कपूर ने अपनी बातचीत से साफ कर दिया कि टीवी सीरियल्स में वो इफेक्ट जानबूझकर डाला जाता था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वो सीरियल जिसके सेट पर हुआ था भयानक हादसा, 52 लोगों की चली गई थी जान

टीवी सीरियल में तीन बार वाला इफेक्ट डालने का एक कारण ये भी होता है कि उस इफेक्ट से शो में ड्रामा और सस्पेंस बढ़ जाता है जिसकी वजह से लोग और दिलचस्पी से उस शो को देखते हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।