Hina Khan Angry On Paparazzi Said Everybody Quiet Video Goes Viral On Social Media 'सब चुप हो जाओ...', पैपराजी पर भड़कीं हिना खान, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो, Tv Hindi News - Hindustan
More

'सब चुप हो जाओ...', पैपराजी पर भड़कीं हिना खान, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

पिछले एक साल में हिना खान न सिर्फ अपने काम के लिए बल्कि अपनी पर्सनल जर्नी को लेकर भी लोगों की नज़रों में रही हैं। जून 2024 में, उन्होंने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए बताया कि उन्हें स्टेज तीन ब्रेस्ट कैंसर का पता चला है।

Mon, 9 March 2026 06:45 PMPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share
'सब चुप हो जाओ...', पैपराजी पर भड़कीं हिना खान, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

अक्सर देखा जाता है कि स्टार्स के सामने आते ही फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए और उनके साथ सेल्फी लेने के लिए पागल हो उठते हैं। कई बार भीड़ इतनी ज्यादा हो जाती है कि अफरा-तफरी मच जाती है और स्टार्स को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। इसकी वजह से वो काफी भड़क भी जाते हैं। कुछ ऐसा ही जानी मानी टीवी एक्ट्रेस हिना खान के साथ भी हुआ। हिना के साथ ये तब हुआ जब वो मुंबई में रमजान के एक इवेंट में शामिल हुईं। इस दौरान हिना को पैपराज पर भड़कते देखा गया। हिना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

फैंस की भीड़ में फंसी हिना खान

दरअसल, रविवार, 8 मार्च को हिना खान मुंबई में भामला फाउंडेशन द्वारा होस्ट किए गए बरकत-ए-रमजान सेलिब्रेशन में शामिल हुई थीं। इस दौरान जब हिना खान वेन्यू से बाहर निकलीं, तो उनकी एक झलक पाने के लिए वहां पर बड़ी संख्या में फैंस की जमा हो गई, जिसने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया था। हर कोई एक्ट्रेस संग एक सेल्फी लेने के लिए बेताब नजर आया। ऐसे में एक्ट्रेस का उनकी कार तक पहुंचना भी मुश्किल हो रहा था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अमिताभ, प्रभास या कमल हासन, जानें 'कल्कि 2898 एडी' के लिए किसे मिली मोटी रकम

पैपराजी पर आया हिना को गुस्सा

यह पल जल्द ही और भी बुरा तब हुआ जब फैंस साथ फोटोग्राफरों ने भी उन्हें चारों तरफ से घेर लिया। यहीं नहीं वहां का पूरा माहौल शोरगुल से भर गया। हिना ने पहले कई बार इस पूरे सिचुएशन को संभालने की कोशिश की, लेकिन वो इसमें नाकाम रहीं। एक समय पर, उन्होंने अपना हाथ उठाया और कहा, 'शांति! शांति! सब चुप हो जाओ...'। फोटोग्राफरों को शोर कम करने का इशारा करते हुए, जबकि वह पब्लिक स्पेस में फैंस से बातचीत करती रहीं। इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में हिना को फैंस संग सेल्फी लेते भी देखा जा सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UK07 Rider ने एक्सीडेंट के बाद शेयर की अपनी पहली फोटो, इस हाल में आए नजर

पिछले साल किया था कैंसर का खुलासा

पिछले एक साल में हिना खान न सिर्फ अपने काम के लिए बल्कि अपनी पर्सनल जर्नी को लेकर भी लोगों की नज़रों में रही हैं। जून 2024 में, उन्होंने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए बताया कि उन्हें स्टेज तीन ब्रेस्ट कैंसर का पता चला है। हिना ने लिखा था, 'मुझे स्टेज तीन ब्रेस्ट कैंसर का पता चला है। इस मुश्किल डायग्नोसिस के बावजूद, मैं सभी को भरोसा दिलाना चाहती हूं कि मैं ठीक हूं। मैं मजबूत, पक्के इरादे वाली और इस बीमारी से उबरने के लिए पूरी तरह तैयार हूं। मेरा ट्रीटमेंट शुरू हो चुका है और मैं इससे और भी मजबूत होकर उभरने के लिए हर जरूरी काम करने को तैयार हूं।'हिना के इस पोस्ट ने उनके फैंस को चिंता में डाल दिया था। फिलहाल एक्ट्रेस पूरी तरह से सही हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कौन हैं ईशान किशन की लेडी लव अदिति हुंडिया? करती हैं ये बिजनेस

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।