Kamal Haasan charge 2 Million Per Day For Kalki 2898 AD reveals Filmmaker yugi sethu अमिताभ बच्चन, प्रभास या कमल हासन, जानें 'कल्कि 2898 एडी' के लिए किस एक्टर को हर दिन मिले थे 2 मिलियन डॉलर?, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

अमिताभ बच्चन, प्रभास या कमल हासन, जानें 'कल्कि 2898 एडी' के लिए किस एक्टर को हर दिन मिले थे 2 मिलियन डॉलर?

साइंस-फिक्शन 'कल्कि 2898 एडी' सुपरहिट और एक्सपेंसिव मूवी रही है। इस फिल्म में प्रभास, अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण और कमल हासन जैसे बड़े नाम थे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई की थी।

Mon, 9 March 2026 05:51 PMPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share
अमिताभ बच्चन, प्रभास या कमल हासन, जानें 'कल्कि 2898 एडी' के लिए किस एक्टर को हर दिन मिले थे 2 मिलियन डॉलर?

नाग अश्विन के निर्देशन में बनी साइंस-फिक्शन 'कल्कि 2898 एडी' सुपरहिट और एक्सपेंसिव मूवी रही है। इस फिल्म में प्रभास, अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण और कमल हासन जैसे बड़े नाम थे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई की थी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इनमें से फिल्म में सबसे ज्यादा पैसे लेने वाला एक्टर कौन था? अगर नहीं तो चलिए हम आपको बताते हैं...

इस एक्टर ने ली सबसे ज्यादा फीस

फिल्ममेकर ने हाल ही में रिवील किया है कि 'कल्कि 2898 एडी' की शूटिंग के लिए किस एक्टर ने प्रतिदिन करीब 18 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं। ये एक्टर कोई और नहीं बल्कि साउथ के सुपरस्टार कमल हासन हैं। फिल्ममेकर युगी सेतु ने हाल ही में इंडियाग्लिट्ज को अपना इंटरव्यू दिया है। इस दौरान युगी सेतु ने बताया कि इस साइंस फिक्शन एपिक फिल्म में कमल हासन को उनके रोल के लिए 150 करोड़ रुपए दिए गए थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UK07 Rider ने एक्सीडेंट के बाद शेयर की अपनी पहली फोटो, इस हाल में आए नजर

हर दिन ली इतनी मोटी रकम

युगी ने अपने इंटरव्यू में कहा, 'कमल सर का कद ही ऐसा है। उन्हें 'कल्कि 2898 AD' के लिए कॉल शीट के 20 दिनों के लिए 150 करोड़ रुपये मिल रहे हैं। मैंने उन्हें उनके जन्मदिन पर बताया था कि वह इंडिया में सबसे ज्यादा पैसे लेने वाले एक्टर हैं और उन्हें हर दिन 1 मिलियन डॉलर मिल रहे हैं, क्योंकि उन्हें 20 दिनों के लिए 150 करोड़ रुपये मिले थे।' जब बताया गया कि कमल ने सिर्फ 10 दिन शूटिंग की थी, तो युगी ने कहा, 'सॉरी, मैं खुद को सही कर रहा हूं, तो यह हर दिन 2 मिलियन डॉलर है।' इस तरह, काफी कम समय के लिए आने के बावजूद, कमल हासन फिल्म में सबसे ज्यादा पैसे लेने वाले एक्टर बन गए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अमिताभ बच्चन ने बताया, उनके किस टोटके से इंडिया ने जीता टी-20 वर्ल्डकप

कमल हासन ने निभाया ये रोल

फिल्म 'कल्कि 2898 AD' में, कमल हासन ने सुप्रीम यास्किन का रोल निभाया था, जो एक ताकतवर और रहस्यमयी भगवान-राजा है जो 'द कॉम्प्लेक्स' नाम की डायस्टोपियन दुनिया पर राज करता है। हालांकि पहले पार्ट में उनका स्क्रीन टाइम कम था, लेकिन यह कैरेक्टर फिल्म की बड़ी कहानी का सेंटर है और उम्मीद है कि सीक्वल में इसकी मौजूदगी और भी ज्यादा होगी। मूवी में भले ही कमल हासन ने निगेटिव रोल प्ले किया, लेकिन उन्होंने अपने रोल से सभी को हैरान किया। मूवी में उनकी खलनायिकी देखने लायक थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कौन हैं ईशान किशन की लेडी लव अदिति हुंडिया? करती हैं ये बिजनेस

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।