Gaurav Khanna wife Akanksha Chamola spoke about online trolling and social media negativity Sri Sri Ravi Shankar ट्रोलर्स से परेशान आकांक्षा पहुंचीं श्री श्री रविशंकर के पास, पूछा- क्या खुश दिखना मना है?, Tv Hindi News - Hindustan
More

ट्रोलर्स से परेशान आकांक्षा पहुंचीं श्री श्री रविशंकर के पास, पूछा- क्या खुश दिखना मना है?

गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ट्रोलिंग से परेशान हो गई हैं। वह श्री श्री रविशंकर के पास गईं और उन्होंने पूछा कि क्या आजकल के जमाने में खुश दिखना मना है? पढ़िए श्री श्री रविशंकर का जवाब।

Wed, 25 Feb 2026 09:48 AMVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share
ट्रोलर्स से परेशान आकांक्षा पहुंचीं श्री श्री रविशंकर के पास, पूछा- क्या खुश दिखना मना है?

‘बिग बॉस 19’ के विनर गौरव खन्ना की पत्नी और टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल, जब से गौरव खन्ना की वजह से आकांक्षा लाइमलाइट में आई हैं तब से उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। उनके डांस की और सीरीज की आलाेचना हो रही है। ऐसे में वह श्री श्री रविशंकर के 'आर्ट ऑफ लिविंग' सेशन में शामिल हुईं। उन्होंने कहा कि उन्हें सिर्फ इसलिए ट्रोल किया जाता है क्योंकि वह हमेशा पॉजिटिव और खुश रहती हैं।

आकांक्षा ने श्री श्री रविशंकर से पूछा सवाल

आकांक्षा ने श्री श्री रविशंकर से पूछा, “क्या आज के जमाने में उदास या सीरियस दिखना ज्यादा नॉर्मल हो गया है? क्या खुलकर खुशी मनाना लोगों को खटकने लगा है?” आकांक्षा ने कहा कि उन्हें समझ नहीं आता कि जब वह खुश रहती हैं और अपनी खुशी बांटने की कोशिश करती है तब लोगों को परेशानी क्यों होती है। लोग नेगिटिविटी क्यों फैलाते हैं।

गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्रेमानंद महाराज के दर्शन करके इमोशनल हुईं पूनम पांडे, नहीं थमे आंखों से आंसू

गुरुदेव ने क्या दी सलाह?

श्री श्री रविशंकर ने आकांक्षा की बात बड़े धैर्य से सुनी और कहा,

1. दुनिया में लोग तो हमेशा कुछ न कुछ कहेंगे ही, उनकी बातों को अपने अंदर के सुकून को खराब मत करने दो।

2. आप जैसे हो, वैसे ही रहो। अपनी असलियत (Originality) मत छोड़ो।

3. दूसरों की कड़वी बातों से अपनी 'सेल्फ-वर्थ' (अपनी कीमत) मत आंको।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लीला की वजह से खुलेगी अनुपमा की पोल, क्या होगा जब सामने आएगा हंसमुख का सच?

12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कर चुकी हैं आकांक्षा

आकांक्षा ने बताया कि वह धार्मिक और आध्यात्मिक हैं। वह भारत के सभी 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कर चुकी हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने ये भी कहा कि वह पूजा में ही सुकून ढूंढने की कोशिश करती हैं।

आकांक्षा चमोला और गौरव खन्ना

क्यों ट्रोल हाे रही हैं आकांक्षा?

जब से गौरव खन्ना ‘अनुपमा’ और ‘बिग बॉस’ की वजह से लाइमलाइट में आए हैं उनकी पत्नी आकांक्षा चमोला भी सुर्खियों में आ गई हैं। गौरव खन्ना के ‘बिग बॉस 19’ जीतने के बाद आकांक्षा की एक वेब सीरीज आई। इस वेब सीरीज का नाम ‘दिल धोखा और डिजायर’ है। इस सीरीज में दिखाए गए इंटीमेट सीन्स ने लोगों को दंग कर दिया। इस सीरीज को देखने के बाद लोग आकांक्षा को ट्रोल करने लगे। वे कहने लगे कि जब गौरव ‘बिग बॉस’ में थे तब आकांक्षा बाहर ये सब कर रही थीं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिवाकर और गौतम ने कर ली पूरी प्लानिंग, दोनों परिवारों पर मंडरा रहे संकट के बादल

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।