Anupamaa Spoiler Alert New Promo Video Hansmukh Shah Truth to Get Unveiled Leela Spoiler Alert: लीला की वजह से खुलेगी अनुपमा की पोल, क्या होगा जब सामने आएगा हंसमुख का सच?, Tv Hindi News - Hindustan
More

Spoiler Alert: लीला की वजह से खुलेगी अनुपमा की पोल, क्या होगा जब सामने आएगा हंसमुख का सच?

Anupamaa Spoiler Alert: अनुपमा सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि टीना को लीला के जरिए हंसमुख शाह का सच पता चल जाएगा। सामान चेक करने पर उसे अनुपमा का आईडी कार्ड मिल जाएगा जिससे पोल खुल जाएगी। लेकिन आगे क्या होगा?

Tue, 24 Feb 2026 02:47 PMPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share
Spoiler Alert: लीला की वजह से खुलेगी अनुपमा की पोल, क्या होगा जब सामने आएगा हंसमुख का सच?

रुपाली गांगुली और अद्रिजा रॉय स्टारर टीवी सीरियल अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो वीडियो जारी कर दिया गया है। स्पॉयलर वीडियो में दिखाया या है कि अनुपमा, हंसमुख शाह और उसके दोस्तों की पोल टीना-अर्जुन के सामने खुल जाएगी। जब अनुपमा अपना फोन हॉल में नीचे भूल गई होगी तो टीना चुपके से इसे अपने कब्जे में ले लेगी। जब इस फोन पर लीला का कॉल आएगा को टीना चुपचाप यह कॉल उठा लेगी और उधर से लीला की कही बातें सुनती रहेगी। लीला की बातें सुनकर टीना के होश उड़ जाएंगे और फिर वह अनुपमा और हंसमुख का सामान चेक करेगी।

यूं सामने आएगा अनुपमा का सच

अनुपमा और हंसमुख शाह का सूटकेस खोलने पर लीला के होश फाख्ता हो जाएंगे। वह देखेगी कि सूकटेस में कैश नहीं बल्कि पत्थर भरे हु हैं। पर्स और बाकी चीजें जांचने पर उसे दोनों के आईडी कार्ड और बाकी चीजें भी मिलेंगी। वह अपने पति अर्जुन को यह सब दिखाएगी और दोनों थोड़ा दिमाग लगाने पर कुछ ही देर में समझ जाएंगे कि उन्हें बेवकूफ बनाया गया है। इस दौरान अनुपमा, हंसमुख शाह, उसके दोस्त और बीजी बाहर घूमने चले गए होंगे। इस दौरान वो सभी अच्छा वक्त बिताएंगे, लेकिन वापस लौटने पर उन्हें दरवाजे पर ही अर्जुन और टीना उनके सामान के साथ खड़े मिलेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गोविंद ने बताए शाहरुख के हेल्थ इश्यूज, कहा- अकेला बंदा है जो 24 घंटे काम करता है

टीना-अर्जुन की होगी जमकर धुनाई

टीना रौबदार अंदाज में अनुपमा का असली नाम लेगी और कहेगी- अब आपको काफी हल्का महसूस होगा अंकल जी। क्या कमाल का गेम खेला है तुमने अनुपमा जोशी। लेकिन अनुपमा डरने की बजाए अब और ज्यादा गु्स्से भरी नजरों से टीना को देख रही होगी। हाल ही में रुपाली गांगुली ने एक प्रोमो वीडियो रिलीज किया था, जिसमें दिखाया गया था कि वो टीना और अर्जुन की जमकर धुनाई कर रही है। यानि इतना साफ है कि आखिर में जीत अनुपमा और हंसमुख शाह की ही होने वाली है। शो में आगे और कौन से ट्विस्ट और टर्न्स आने वाले हैं? जानने के लिए जुड़े रहिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिवाकर और गौतम ने कर ली पूरी प्लानिंग, दोनों परिवारों पर मंडरा रहे संकट के बादल

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।