Anupamaa 24 Feb: दिवाकर और गौतम ने कर ली पूरी प्लानिंग, दोनों परिवारों पर मंडरा रहे संकट के बादल
Anupamaa 24 February 2026 Episode: अनुपमा सीरियल का आज मंगलवार का एपिसोड जितना हंसमुख शाह के दोस्त और उसकी घर वापसी के नाम रहेगा, उतना ही शाह और कोठारी परिवार की तरफ बढ़ रहे एक ऐसे संकट के नाम रहेगा, जो गौतम और दिवाकर की वजह आएगा।

Anupamaa 24 February 2026 Episode: रुपाली गांगुली और अद्रिजा रॉय स्टारर टीवी सीरियल अनुपमा के मंगलवार के एपिसोड की शुरुआत होगी अनुपमा के बीजी को उनका कमरा दिलाने से। इसी दौरान अनुपमा की मुलाकात रवींद्र के पोते से होगी जो अपने माता-पिता की करतूतें बताएगा और साथ ही बताएगा कि कैसे वह भी बुढ़ापे में अपने माता-पिता को सबक सिखाएगा। लेकिन अनुपमा उसे समझाएगी कि बुराई को बुराई से नहीं जीता जा सकता। अनुपमा बीजी को उनका कमरा वापस दिलाएगी और अगली सुबह रवींद्र भी अपने दोस्तों के साथ अर्जुन के घर पर आ जाएगा। सभी ऐसा दिखावा करेंगे कि यह महज एक संयोग है।
परी के लिए इस सच को पचाना मुश्किल
रवींद्र के दोस्त भी अर्जुन से कहेंगे कि उन्हें पता चल गया है कि वो रवींद्र के साथ कैसा बर्ताव कर रहा था। वो कहेंगे कि यहां इस घर में वो सिर्फ इसीलिए खामोश हैं क्योंकि सभी लोग यहां पर मौजूद हैं। अनुपमा हमेशा की तरह अर्जुन और टीना को घर का ढेर सारा काम बताकर परेशान करती रहेगी और दोनों यह सोचकर बर्दाश्त करते रहेंगे कि उन्हें करोड़ों रुपये मिलने वाले हैं। इधर यह सब चल रहा होगा और उधर कोठारी मेंशन में परी बार-बार राही को प्रेम के बारे में कुछ बताने की कोशिश करते-करते रुक जाएगी। राही समझ नहीं पाएगी कि आखिर चल क्या रहा है। इसी बीच तीनों (राही, परी और ख्याति) अपने वैलेंटाइन्स डे के तोहफे एक दूसरे को दिखाएंगे।
माही को सताने लगा इस बात का डर
दूर खड़ी माही यह सब देखकर खिसिया रही होगी कि उसे गौतम ने कुछ भी नहीं दिया। यह सब चल ही रहा होगा कि प्रेम खुशी से झूमता हुआ आएगा और राही से लिपट जाएगा। राही जब उसे टोकते हुए कहेगी कि वहां पर ख्याति और परी भी हैं तो वह हिचकते हुए कहेगा कि 'तो क्या हुआ? गुड न्यूज तो उनके लिए भी है।' प्रेम बताएगा कि उन्हें पिछले एग्जिबिशन से इतना अच्छा रिस्पॉन्स मिला कि अब बेंगलुरू में एक एग्जिबिशन लगने जा रही है और ऑर्गनाइजर्स ने खासतौर पर उन्हें इसमें इनवाइट किया है। माही के यह देखकर तोते उड़ जाएंगे और वह भागी हुई गौतम के पास जाएगी। माही कहेगी कि ये लोग लगातार तरक्की कर रहे हैं और इस तरह तो हम जल्द ही इस घर से बाहर होंगे।
दिवाकर और गौतम ने कर ली प्लानिंग
गौतम माही से पानी पीने को कहेगा और उसे बताएगा कि जल्द ही वो कोठारियों की ऐसी हालत करेगा कि कोई उन्हें पानी के लिए भी नहीं पूछेगा। इधर गौतम कोठारियों के लिए जाल बिछा रहा है और उधर दिवाकर ने पाखी और उसके पूरे परिवार को ठगने की पूरी प्लानिंग कर रखी है। वह पाखी से बात करेगा और कहेगा कि वह दिल्ली आ गया है और उसकी मां ने उसे यहीं रोक लिया है। वह कहेगा कि उसकी मां शादी के लिए नहीं मान रही है और वो यह भी नहीं समझ पा रहा है कि अगर शादी हो भी गई तो वह तीनों का पेट किस तरह पालेगा। पाखी झट से कह देगी कि वो कोचिंग करेगा जिससे कमाई होगी। दिवाकर मन ही मन खुश होगा और सोचेगा कि उसने सोने का अंडा देने वाली मुर्गी फंसा ली है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन