Poonam Pandey Breaks Down At Vrindavan Temple During Spiritual Visit To Premanand Maharaj प्रेमानंद महाराज के दर्शन करके इमोशनल हुईं पूनम पांडे, नहीं थम रहे थे आंखों से आंसू, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

प्रेमानंद महाराज के दर्शन करके इमोशनल हुईं पूनम पांडे, नहीं थम रहे थे आंखों से आंसू

पूनम पांडे हाल ही में वृंदावन गईं और वहां उन्होंने प्रेमानंद महाराज जी के दर्शन किए। उनका वहां से वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Tue, 24 Feb 2026 10:34 PMSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share
प्रेमानंद महाराज के दर्शन करके इमोशनल हुईं पूनम पांडे, नहीं थम रहे थे आंखों से आंसू

पूनम पांडे को आपने कई बार इवेंट्स या बोल्ड आउटफिट्स में देखा होगा, लेकिन अब पूनम कुछ इस अंदाज में नजर आई हैं जिसे देखकर सब हैरान हैं। पूनम का दरअसल, एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह वृंदावन में नजर आ रही हैं। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

प्रेमानंद माराज से मिलकर इमोशनल हुईं पूनम

वीडियो में आप देखेंगे कि पूनम, प्रेमानंद महाराज जी का वचन सुन रही हैं और मंदिर में प्रार्थना कर रही हैं। इतना ही नहीं वह इस दौरान इमोशनल भी हो जाती हैं और अपने आंसू तक नहीं रोक पाती हैं।

वृंदावन गई थीं पूनम

पूनम दरअसल, 23 फरवरी को उत्तर प्रदेश, वृंदावन में गई थीं। वहां वह सत्संग अटेन्ड करती हैं। वहीं वह मंदिर में बैठती हैं और अपने आंसू साफ करती हैं।

काफी समय से प्रेमानंद महाराज को फॉलो कर रही हैं पूनम

अपना एक्सपीरियंस शेयर करते हुए पूनम ने कहा कि वह काफी समय से प्रेमानंद महाराज जी को फॉलो कर रही हैं और मां के साथ उनकी बातें सीखती हैं। पूनम के मुताबिक प्रेमानंद महाराज के सत्संग को सुनकर उन्हें शांति मिलती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पूनम पांडे बोलीं- सैम से नहीं की थी शादी, जब उसने पीटा था तो पुलिस…

पूनम का था एक सवाल

पूनम ने आगे लोकमत टाइम्स से बात करते हुए कहा, ‘उनकी सभा में मेरा एक सवाल सेलेक्ट हुआ। हालांकि उनकी हेल्थ की वजह से वह जवाब नहीं दे पाए। लेकिन मैं निराश नहीं हूं।’

मिलता है मोटिवेशन

पूनम ने फिर कहा कि जब महाराज जी बोलते हैं तो लगता है उनके जरिए एक बड़ी फोर्स आपसे बात कर रही हैं। उनके मैसेज में एक अलग पवित्रता होती है जो आपको पर्सनल लेवल पर मोटिवेट करती है।

वहां का माहौल पवित्र है

पूनम ने कहा, ‘वृंदावन में एक एनर्जी होती है जिसे आप इग्नोर नहीं कर सकते हो। वहां आप सिर्फ लोगों को नमस्ते नहीं कहते हो। आप राधे-राधे बोलते हो। वहां का माहौल पवित्र है।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पूनम ने पहले पति पर लगाए थे मारपीट के आरोप, क्या करेंगी दूसरी शादी; ‘डर लगता है'

दोबारा आएंगी वृंदावन

पूनम ने कहा कि वह वापस वृंदावन आएंगी अप्रैल में अपनी मां के साथ। वह यहां सिर्फ जवाब के लिए नहीं बल्कि फिर से रिकनेक्ट करना चाहेंगी वहां के एक्सपीरियंस से।

प्रोफेशनल लाइफ

पूनम की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वह लास्ट हनीमून सूट रूम 911 में नजर आई थीं जो ऑल्ट बालाजी में स्ट्रीम हुआ था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।